पवन सिंह को अपनी पहली पत्नी की याद आई, कहा, 'आपके बिना अधूरा हूं, अधूरा ही रहूंगा'

On

मुंबई। भोजुपरी अभिनेता पवन सिंह अपनी निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के लिए सुर्खियों में रहते हैं। पवन सिंह की निजी जिंदगी को लेकर कई तरह की बातें की जाती हैं। उन पर हमेशा महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगता रहा है, लेकिन उसके जीवन में एक ऐसी महिला भी थी, जिसके जाने का दुख पवन सिंह आज तक मना रहे हैं। पवन सिंह ने अपनी पहली पत्नी नीलम देवी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर नीलम की फोटो पोस्ट कर श्रद्धांजलि अर्पित की और लिखा कि आपके बिना अधूरा हूं, अधूरा ही रहूंगा।

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र ये भी पढ़ें  योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

मुजफ्फरनगर में दुल्हैंडी पर खूनी संघर्ष, दो गुटों में जमकर चले ईंट-पत्थर, पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में दुल्हैंडी पर खूनी संघर्ष, दो गुटों में जमकर चले ईंट-पत्थर, पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

नीलम सिंह और पवन सिंह की शादी 2014 में हुई थी और शादी के तीन महीने बाद ही नीलम ने आत्महत्या कर ली थी। उस वक्त पवन सिंह पर कई आरोप लगे कि अभिनेता की अनदेखी की वजह से नीलम डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं और उन्होंने अकेले रहने के बजाय जान देना सही समझा। हालांकि पवन सिंह स्टेज से कई बार नीलम का जिक्र कर चुके हैं। रियलिटी शो में उन्होंने अपनी पहली पत्नी को देवी कहा। उनका कहना है कि नीलम जैसी महिला दूसरी कोई और नहीं हो सकती, क्योंकि उन्होंने हर परिस्थिति में उनका साथ दिया था। पहली पत्नी के अचानक छोड़ जाने को पवन सिंह कई बार कलंक भी कह चुके हैं। उनका मानना है कि उनकी मौत का कलंक वह आज तक झेल रहे हैं। 2014 के बाद अभिनेता ने 2018 में दूसरी शादी ज्योति सिंह से की। पवन की दूसरी शादी भी सफल नहीं रही और कोर्ट में ज्योति सिंह व पवन का तलाक का केस चल रहा है।

शेयर बाजार क्रैश: सेंसेक्स 354 अंक टूटा, निफ्टी 24,650 के नीचे ये भी पढ़ें  शेयर बाजार क्रैश: सेंसेक्स 354 अंक टूटा, निफ्टी 24,650 के नीचे

ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर कई लड़कियों के साथ अफेयर के आरोप लगाए और पवन व अक्षरा सिंह के रिश्ते पर भी कई खुलासे किए थे। उन्होंने कहा था कि अक्षरा सिंह की वजह से ही दोनों का रिश्ता नहीं चल पाया। हालांकि आज भी ज्योति पवन सिंह के साथ रिश्ते को दूसरा मौका देना चाहती है और सोशल मीडिया के जरिए पहल भी करती हैं। पवन सिंह भी ज्योति पर राजनीति में आने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करने का आरोप लगा चुके हैं। बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में ज्योति और पवन सिंह के बीच बड़ा विवाद हुआ था, जब वे पवन के घर उनसे मिलने पहुंची थी। ज्योति ने आरोप लगाया कि पवन सिंह ने उन्हें घर से निकालने के लिए पुलिस का सहारा लिया था। 

Views: 122

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़कर लौट रहे इमाम पर क्रिकेट बैट और लाठी-डंडों से हमला, हालत गंभीर

   मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में रविवार दोपहर एक इमाम पर हुए जानलेवा हमले के बाद इलाके में सांप्रदायिक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़कर लौट रहे इमाम पर क्रिकेट बैट और लाठी-डंडों से हमला, हालत गंभीर

इटावा: जीजा ने साली की हत्या कर थाने में किया सरेंडर, बोला- मैंने उसे मार डाला, लाश घर से उठा लो

   इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक जीजा ने अपनी ही 18 वर्षीय...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
इटावा: जीजा ने साली की हत्या कर थाने में किया सरेंडर, बोला- मैंने उसे मार डाला, लाश घर से उठा लो

सहारनपुर: 'ऑपरेशन सवेरा' के तहत पुलिस को बड़ी सफलता, 2 करोड़ की स्मैक के साथ 25 हजारी इनामी कौशर गिरफ्तार

सहारनपुर। सहारनपुर पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन सवेरा' के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: 'ऑपरेशन सवेरा' के तहत पुलिस को बड़ी सफलता, 2 करोड़ की स्मैक के साथ 25 हजारी इनामी कौशर गिरफ्तार

महिला दिवस पर CM योगी की पाती: "यूपी की बेटियों को अब डरने की ज़रूरत नहीं," जानें क्या है मुख्यमंत्री का संदेश

गोरखपुर।    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की नारी शक्ति को पत्र लिख कर योगी...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  गोरखपुर 
महिला दिवस पर CM योगी की पाती: "यूपी की बेटियों को अब डरने की ज़रूरत नहीं," जानें क्या है मुख्यमंत्री का संदेश

मुरादाबाद: मोहम्मद शमी के कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी ने टीम इंडिया को दिए जीत के टिप्स

   मुरादाबाद। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले को लेकर पूरे देश में उत्साह...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: मोहम्मद शमी के कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी ने टीम इंडिया को दिए जीत के टिप्स

उत्तर प्रदेश

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं