पीएम मोदी ने सुनाई 'वंदे मातरम्' की गौरव गाथा; कहा- गीत से अंग्रेजों को ईंट का जवाब पत्थर से दिया गया

On

 नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र चल रहा है। इस दौरान भारत के राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के 150 साल पूरे होने पर चर्चा चल रही है। इस दौरान पीएम मोदी ने वंदे मातरम् की गौरव यात्रा को याद किया। उन्होंने बताया कि अंग्रेजों की साजिश के खिलाफ वंदे मातरम् गाया गया था।

पीएम मोदी ने लोकसभा में बोलते हुए कहा, "वंदे मातरम् ने 1947 में देश को आजादी दिलाई। वंदे मातरम् के जयघोष में स्वतंत्रता संग्राम का भावनात्मक नेतृत्व था। जब इसपर चर्चा हो रही है, तो यहां पर कोई पक्ष-प्रतिपक्ष नहीं है। हम सभी यहां पर जो बैठे हैं, वास्तव में हमारे लिए रण स्वीकार करने का अवसर है। जिस वंदे मातरम् के कारण आजादी का आंदोलन चला, उसी का परिणाम है कि आज हम यहां पर बैठे हुए हैं। इसलिए हम सभी सांसदों और दलों के लिए यह रण स्वीकार करने का पावन पर्व है।"

और पढ़ें मुजफ्फरनगरः रथेडी से युवती का दूसरे समुदाय के युवक ने किया अपहरण, परिजनों ने पुलिस कार्रवाई की मांग की

उन्होंने कहा, "वंदे मातरम् की जिस भावना ने देश की आजादी की जंग लड़ी, पूरा देश एक स्वर में वंदे मातरम् बोलकर आगे बढ़ा। इससे प्रेरणा लेकर एक बार फिर आगे बढ़ने का अवसर है। देश को साथ लेकर चलें, आजादी के दीवानों ने जो सपने देखे थे, उनको पूरा करने के लिए वंदे मातरम् हम लोगों के लिए प्रेरणा और ऊर्जा बने। 2047 में हम विकसित बनें। इस संकल्प को दोहराने के लिए वंदे मातरम् हमारे लिए बहुत बड़ा अवसर है।" पीएम मोदी ने राष्ट्रीय गीत के इतिहास के बारे में बताते हुए कहा, "वंदे मातरम् की इस यात्रा की शुरुआत बकीमचंद्र जी ने 1875 में की थी। गीत ऐसे समय में लिखा गया था, जब 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के बाद अंग्रेज सल्तनत बौखलाई हुई थी और कई तरह के जुल्म कर रही थी।

और पढ़ें संसद में इकरा हसन ने गाया-"हम बुलबुले हैं इसकी, ये हिंदुस्तान हमारा" कहा- 'इंडियन मुस्लिम बाई-चॉइस हैं'; अटलजी के फैसले का दिया हवाला

अंग्रेज भारत के लोगों को मजबूर कर रहे थे। अंग्रेज अपने राष्ट्रीय गीत को घर-घर पहुंचाने का षड़यंत्र कर रहे थे। ऐसे समय में बकीम दा ने चुनौती दी और ईंट का जवाब पत्थर से दिया। इस तरह वंदे मातरम् का जन्म हुआ।" उन्होंने कहा, "इसके कुछ वर्ष बाद 1882 में जब उन्होंने 'आनंद मठ' लिखा, तो इस गीत का उसमें समावेश किया गया। वंदे मातरम् ने उस विचार को पुनर्जीवित किया था, जो हजारों वर्ष के भारत की रग-रग में रचा-बसा था। उसी भाव, संस्कारों, संस्कृति और परंपरा को उन्होंने बहुत ही उत्तर शब्दों में उत्तम भाव के साथ वंदे मातरम् के साथ हम सबको बहुत बड़ी सौगात दी थी। वंदे मातरम् सिर्फ राजनीतिक आजादी की लड़ाई का मंत्र नहीं था। यह इससे कहीं अधिक था।" 

और पढ़ें मुजफ्फरनगर में रील बनाना पड़ा महंगा, वायरल वीडियो के आरोप में युवक गिरफ्तार; एंटी रोमियो टीम ने की कार्रवाई

लेखक के बारे में

नवीनतम

ग्रेटर नोएडा में बल्क वेस्ट जनरेटरों के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर कार्यशाला

एडा। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल के अनुसार सभी बल्क वेस्ट जनरेटरों को कूड़े का खुद से प्रबंधन करना होता है,...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा में बल्क वेस्ट जनरेटरों के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर कार्यशाला

मुजफ्फरनगर: 'ऑन डिमांड' हथियारों की सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 3 तमंचे बरामद

मुजफ्फरनगर। थाना बुढ़ाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: 'ऑन डिमांड' हथियारों की सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 3 तमंचे बरामद

नोएडा पुलिस ने अवैध कॉल सेंटर पकड़ा, OTT प्लेटफॉर्म से ठगी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। थाना फेस-वन पुलिस एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में नोएडा में अवैध रूप से संचालित एक कॉल सेंटर...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा पुलिस ने अवैध कॉल सेंटर पकड़ा, OTT प्लेटफॉर्म से ठगी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने 14 नए 112 PRV वाहन किए तैनात, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाने का प्रयास

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से आज 14...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा पुलिस ने 14 नए 112 PRV वाहन किए तैनात, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाने का प्रयास

T20 World Cup 2026 tickets: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी टी20 विश्व कप 2026 टिकट कीमत सिर्फ 100 रुपये से शुरू, 7 फरवरी से शुरू होगा टी20 विश्व कप

आज आपके लिए एक बेहद रोमांचक खबर लेकर आए हैं जो हर क्रिकेट प्रेमी के चेहरे पर खुशी ले आएगी।...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
T20 World Cup 2026 tickets: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी टी20 विश्व कप 2026 टिकट कीमत सिर्फ 100 रुपये से शुरू, 7 फरवरी से शुरू होगा टी20 विश्व कप

उत्तर प्रदेश

सेना पर टिप्पणी मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने आजम खान को किया दोषमुक्त, 8 साल बाद आया फैसला

  लखनऊ। सेना पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में रामपुर एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी के भाजपा...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सेना पर टिप्पणी मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने आजम खान को किया दोषमुक्त, 8 साल बाद आया फैसला

रात्रि में कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए, रैन बसेरों में सभी मूलभूत सुविधाओं हो उपलब्ध, स्वच्छता का रखा जाए विशेष ध्यान- डीएम

सहारनपुर।  जिलाधिकारी  मनीष बंसल ने जनपद में निवासित बेघर, बुजुर्ग और भीख मांगने वाले जैसे कमजोर समूह, असहाय, गरीब अपर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
रात्रि में कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए, रैन बसेरों में सभी मूलभूत सुविधाओं हो उपलब्ध, स्वच्छता का रखा जाए विशेष ध्यान- डीएम

बस्ती में कोडीन सिरप बरामदगी मामले में दो को 10 साल की सजा, 1-1 लाख रुपए का जुर्माना

  बस्ती। उत्तर प्रदेश में बस्ती के फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय के जज विजय कुमार कटियार ने कोडीन सिरप रखने अहमद...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
 बस्ती में कोडीन सिरप बरामदगी मामले में दो को 10 साल की सजा, 1-1 लाख रुपए का जुर्माना

बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने लोकसभा में रेल यात्रियों की समस्याएं उठाईं, पुनः ठहराव और नई रेल सेवाओं की मांग

सहारनपुर।  सहारनपुर मंडल और इसके आसपास के क्षेत्रों के रेल यात्रियों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण और उनको नई     दिल्ली-अंबाला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने लोकसभा में रेल यात्रियों की समस्याएं उठाईं, पुनः ठहराव और नई रेल सेवाओं की मांग