मुज़फ्फरनगर में राकेश टिकैत की अफसरों से वार्ता हुई विफल, भाकियू का धरना रहेगा जारी
मुजफ्फरनगर। किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर जीआईसी मैदान पर भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा धरना शुरू करने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों का जत्था पहुंचा, जहां पर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत से धरने को समाप्त करने के बारे में चर्चा की गई, मगर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों की सभी समस्याओं का समाधान न होने तक […]
मुजफ्फरनगर। किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर जीआईसी मैदान पर भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा धरना शुरू करने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों का जत्था पहुंचा, जहां पर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत से धरने को समाप्त करने के बारे में चर्चा की गई, मगर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों की सभी समस्याओं का समाधान न होने तक धरना जारी रखने की बात कही।
इस दौरान बिजली संबंधी समस्या का मौके पर मौजूद विद्युत अधिकारियों ने समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन ट्यूबवैल पर मीटर लगाने के मामले में संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि किसानों का शोषण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
किसानों को पुलिस विभाग द्वारा भी परेशान किया जाता है। सरकारी दफ्तरों में बैठे अधिकारियों द्वारा किसानों की समस्याओं के समाधान कराने के लिए घूस मांगने का कार्य किया जाता है।
प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार मुक्ति माहौल जनपद को देने का दावा करता है मगर, सरकारी दफ्तरों में ही भ्रष्टाचार का जन्म हो रहा है। काफी देर कई मुद्दों पर चर्चा के बावजूद अधिकारियों के आश्वासन से चौधरी राकेश टिकैत संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने धरना जारी रखने की घोषणा कर दी।
ये भी पढ़ें शुरुआती घंटे में शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में कारोबार कर रहे सेंसेक्स और निफ्टीचौधरी राकेश टिकैत का कहना था कि फिलहाल धरना जारी रहेगा और रविवार को वरिष्ठ अधिकारियों से फिर बात होगी, इसके बाद कोई निर्णय लिया जायेगा। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत से वार्ता करने के लिए एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार के अलावा गन्ना व बिजली विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
जीआईसी मैदान में जगह-जगह बनाई गई झोपड़ी, तंबू गाडे, खाने की भट्टियां चढी: जीआईसी मैदान में भाकियू कार्यकर्ताओं ने रहने के लिए झोपडिय़ां बनाकर तैयार कर दी और रात के समय खाना बनाने के लिए भट्टियां चढ़ा दी गई। भाकियू प्रवक्ता के आह्वान पर प्रदेश भर के अलग-अलग जिलों से किसान जीआईसी मैदान में पहुंचे। वही, दूरदराज से आए किसान खाने-पीने का राशन भी काफ़ी मात्रा में साथ लाए हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा धरनास्थल के आसपास फोर्स को तैनात कर व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के आदेश दिए गए हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां