रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने की शादी? सोशल मीडिया पर वायरल हुई 'शादी' की तस्वीरें
साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब आधिकारिक रूप से पति-पत्नी बन चुके हैं। दोनों ने 26 फरवरी को पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न किया। उनकी शादी दो अलग-अलग परंपराओं के तहत आयोजित की जा रही है। पहली रस्म पूरी होने के साथ ही दोनों ने एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार कर लिया है, जबकि शाम को परिवार की मौजूदगी में कोडवा परंपराओं के अनुसार दूसरी रस्म निभाई जाएगी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस शाही शादी को खास बनाने के लिए 'आदिम' थीम को अपनाया गया है, जिसमें पारंपरिक और प्राचीन भारतीय रीति-रिवाजों को प्राथमिकता दी गई है। यह थीम पुराने समय की सादगी और सांस्कृतिक गहराई को दर्शाती है।
करीबी सूत्रों के मुताबिक, समारोह में सरल अनुष्ठानों, पारंपरिक सजावट और पुरानी विरासत की झलक देखने को मिल रही है, जो इसे आधुनिक शादियों से अलग बनाती है।
ये भी पढ़ें बिहार: जयमाला स्टेज पर पहुंचकर सिरफिरे प्रेमी ने चलाई गोली, दुल्हन घायल, शादी में मचा हड़कंपइस भव्य शादी की रस्में 23 फरवरी से ही शुरू हुई थीं। शुरुआत एक खास डिनर पार्टी से हुई, जिसके बाद हल्दी, मेहंदी और संगीत समारोह की झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल होती रहीं। दिलचस्प बात यह रही कि इस पूरे समारोह के दौरान कपल ने खुद भी फैंस के साथ अपनी खुशियों के पल शेयर किए, जिससे यह शादी लगातार चर्चा में बनी हुई है।
आपका विश्वास, हमारी ताकत! 🙏
फेसबुक पर 53 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 26 मिलियन व्यूज के बाद, अब रॉयल बुलेटिन आ गया है आपके व्हाट्सएप पर। बिना किसी शोर-शराबे के, केवल महत्वपूर्ण और सच्ची खबरें सीधे आपके फोन पर।
हमसे अभी जुड़ें:
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां