मुज़फ्फरनगर में सडक हादसों में दो की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा तो पुलिस ने लिया हिरासत में !
खतौली। रतनपुरी थाना क्षेत्र में हुए दो अलग अलग सड़क हादसों में बाईक सवार दो लोगों की मौत होने के अलावा एक महिला सहित दो गंभीर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव डबल का रहने वाला बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र नीरज पुत्र धनी शनिवार को बाईक द्वारा पशुओं के […]
खतौली। रतनपुरी थाना क्षेत्र में हुए दो अलग अलग सड़क हादसों में बाईक सवार दो लोगों की मौत होने के अलावा एक महिला सहित दो गंभीर घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव डबल का रहने वाला बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र नीरज पुत्र धनी शनिवार को बाईक द्वारा पशुओं के लिए सामान खरीदने रतनपुरी आया था। बताया गया कि वापसी में खतौली बुढ़ाना रोड़ स्थित एस्सार पेट्रोल पंप के सामने आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करते समय विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने नीरज की बाईक में सीधी टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर घायल हुए नीरज 22 वर्ष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर आई रतनपुरी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को हादसे की जानकारी दी। नीरज की अचानक मौत की खबर इसके घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन परिजनों के साथ मौके पर आए आक्रोषित ग्रामीणों ने बुढ़ाना रोड़ पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें सोना खरीदने का सही मौका..सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में मामूली गिरावटमौके पर पहुंचे सीओ बुढ़ाना विनय गौतम, तहसीलदार आरती यादव, रतनपुरी कोतवाल मिथुन दीक्षित के समझाने बुझाने का हंगामा कर रहे ग्रामीणों पर कोई फर्क नहीं पड़ा। हंगामे के दौरान कुछ युवकों द्वारा अभद्रता करने पर पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लेने के बाद लाठियां भांजकर भीड़ को सड़क से हटाकर जाम खुलवाया। बाद में पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
इसके अलावा पप्पू पुत्र अतर सिंह निवासी करनाल हरियाणा अपनी पत्नी सोहनबीरी और साले नवीन निवासी गांव छत्तीसगढ़ थाना चरथावल के साथ शुक्रवार को रिश्तेदारी में मवाना गया था। बताया गया कि वापसी में पप्पू ने रतनपुरी थाना क्षेत्र में हाइवे पर सड़क किनारे बाईक रोक दी। इस दौरान मेरठ से मुजफ्फरनगर जा रही कार के चालक ने पप्पू की बाईक में टक्कर मार दी।
हादसे में पप्पू, सोहनबीरी व नवीन के अलावा कार चालक घायल हो गए। रतनपुरी पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने पप्पू 40 वर्ष को मृत घोषित करके घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां