गैंगस्टर के आरोपी याकूब कुरैशी प्रदेश स्तर का माफिया घोषित, जल्द दूसरी जेल में किया जाएगा शिफ्ट
मेरठ। जेल में बंद अवैध मीट फैक्टरी संचालन और गैंगस्टर के आरोपी पूर्व राज्यमंत्री हाजी याकूब कुरैशी को शासन ने प्रदेश स्तर पर आपराधिक माफिया घोषित किया है। शासन स्तर पर पुराने और नए मामलों में निगरानी के साथ ही नए मुकदमों में प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। हाजी याकूब की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही […]
मेरठ। जेल में बंद अवैध मीट फैक्टरी संचालन और गैंगस्टर के आरोपी पूर्व राज्यमंत्री हाजी याकूब कुरैशी को शासन ने प्रदेश स्तर पर आपराधिक माफिया घोषित किया है। शासन स्तर पर पुराने और नए मामलों में निगरानी के साथ ही नए मुकदमों में प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
हाजी याकूब की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। शासन स्तर पर आपराधिक माफिया घोषित होने के बाद इनकी संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई के साथ ही दर्ज मुकदमों में पैरवी के लिए न केवल शासन स्तर से निगरानी होगी बल्कि वहां से विधिक राय भी पुलिस अधिकारियों को दी जाएगी ताकि कानूनी शिकंजा कसा जा सके।
हाजी याकूब कुरैशी से गलत तरह से मिलाई के आरोपों पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि सभी आरोप गलत हैं। हाजी याकूब जेल अस्पताल में हैं, इमरान 19 नंबर बैरक और फिरोज 20 नंबर बैरक में है। मिलाई को लेकर किसी तरह की शिकायत नहीं की गई है। तीनों की मिलाई पर विशेष निगरानी की जा रही है।
सारिक पर भी कसा शिकंजा
सलमान और सारिक गैंग के बीच गैंगवार में कई हत्या हो चुकी हैं। सारिक को भी आपराधिक माफिया घोषित किया गया है। सारिक की भी निगरानी की जाएगी।
एसएसपी मेरठ रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि याकूब कुरैशी और सारिक को अपराध माफिया घोषित किया गया है। इन पर शासन स्तर से भी निगरानी रखी जाएगी।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां