भारती एयरटेल का मुनाफा 91.5 फीसदी बढ़कर 1,588 करोड़ रुपये पर पहुंचा

नई दिल्ली। निजी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में एयरटेल का मुनाफा 91.5 फीसदी बढ़कर 1,588 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की कुल आय भी करीब 20 फीसदी बढ़कर 35,804 […]
नई दिल्ली। निजी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में एयरटेल का मुनाफा 91.5 फीसदी बढ़कर 1,588 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की कुल आय भी करीब 20 फीसदी बढ़कर 35,804 करोड़ रुपये हो गई।
कंपनी ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसका मुनाफा 91.5 फीसदी बढ़कर 1,588 करोड़ रुपये रहा है। इस दौरान एयरटेल की कुल आय भी करीब 20 फीसदी बढ़कर 35,804 करोड़ रुपये हो गई। तीसरी तिमाही में कंपनी की प्रति ग्राहक औसत कमाई (एआरपीयू) 193 रुपये रही, जबकि पिछले वित्त वर्ष की सामान तिमाही में कंपनी का एआरपीयू 163 रुपये रहा था।
एयरटेल के प्रबंध निदेशक गोपाल विट्टल ने बताया कि कंपनी के विभिन्न कारोबार क्षेत्रों ने एक और तिमाही में सतत और प्रतिस्पर्धी वृद्धि हासिल की है। विट्टल ने कहा कि हमने इस तिमाही के दौरान 64 लाख 4जी उपभोक्ता जोड़े हैं। उन्होंने कहा कि मार्च, 2024 तक कंपनी की 5जी सेवाएं सभी कस्बों और महत्वपूर्ण ग्रामीण इलाकों तक पहुंच जाएंगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां