करीब 360 कंपनियां एनएसई और बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म से मेनबोर्ड पर पहुंचीं: रिपोर्ट

On

नई दिल्ली। शनिवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 360 कंपनियां एनएसई और बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म से मुख्य (मेनबोर्ड) स्टॉक एक्सचेंज पर स्थानांतरित (माइग्रेटेड) हो चुकी हैं, जो कि भारत के छोटे और मध्यम उद्यमों (एसएमई) की बढ़ती परिपक्वता को दर्शाता है। बी2के एनालिटिक्स द्वारा संकलित आंकड़ों के मुताबिक, बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म की 199 कंपनियां और एनएसई इमर्ज प्लेटफॉर्म की 158 कंपनियां अब मेनबोर्ड पर लिस्टेड हैं। माइग्रेशन का मतलब है कि कोई कंपनी अपने शेयरों को एसएमई एक्सचेंज से मुख्य स्टॉक एक्सचेंज पर शिफ्ट करती है, जिससे उसे ज्यादा निवेशकों तक पहुंच और बाजार में बेहतर पहचान मिलती है।

 

गांधी कॉलोनी में आज रहेगी बिजली कटौती, 33/11 केवी उपकेंद्र पर होगा बड़ा तकनीकी काम; 2 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती ये भी पढ़ें  गांधी कॉलोनी में आज रहेगी बिजली कटौती, 33/11 केवी उपकेंद्र पर होगा बड़ा तकनीकी काम; 2 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

अमृतसर में स्कूलों और शताब्दी एक्सप्रेस को बम से उड़ाने की धमकी, परिसरों की सघन जांच ये भी पढ़ें  अमृतसर में स्कूलों और शताब्दी एक्सप्रेस को बम से उड़ाने की धमकी, परिसरों की सघन जांच

बी2के एनालिटिक्स के सीईओ रिताबन बसु ने कहा कि मेनबोर्ड पर जाने का एक बड़ा फायदा यह है कि कंपनी को खुदरा (रिटेल) और संस्थागत निवेशकों से पूंजी जुटाने के बेहतर अवसर मिलते हैं। उन्होंने कहा, "बड़ी पूंजी तक पहुंच के अलावा, मेनबोर्ड पर सूचीबद्ध होने से कंपनी की साख बढ़ती है, जिससे बेहतर प्रतिभा (टैलेंट) को आकर्षित करना आसान होता है। कड़े नियमों का पालन करने से कंपनी का मूल्यांकन भी बेहतर होता है और मेनबोर्ड पर लिस्टिंग से शेयरों में अधिक तरलता (लिक्विडिटी) आती है, जिससे निवेशकों को आसानी से बाहर निकलने का विकल्प मिलता है।" माइग्रेशन के लिए एसएमई में सूचीबद्ध कंपनियों को बाजार पूंजीकरण, मुनाफा, शेयरहोल्डिंग पैटर्न और अनुपालन से जुड़े कुछ मानकों को पूरा करना होता है। उदाहरण के लिए, किसी कंपनी का औसत बाजार पूंजीकरण 100 करोड़ रुपए से अधिक होना चाहिए और लगातार तीन साल तक उसका परिचालन लाभ (ऑपरेटिंग प्रॉफिट) 15 करोड़ रुपए से ज्यादा होना चाहिए।

बसपा विधायक के ठिकानों पर आयकर विभाग का बड़ा छापा: 11 करोड़ से ज्यादा कैश और कीमती जेवर बरामद ये भी पढ़ें  बसपा विधायक के ठिकानों पर आयकर विभाग का बड़ा छापा: 11 करोड़ से ज्यादा कैश और कीमती जेवर बरामद

 

साथ ही किसी भी वर्ष में यह 10 करोड़ रुपए से कम नहीं होना चाहिए। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी को कम से कम तीन साल तक एक ही व्यवसाय में काम करना चाहिए और उसकी कुल आय का आधे से अधिक हिस्सा उसके मुख्य कारोबार से आना चाहिए। सेक्टर के हिसाब से देखें, तो टेक्सटाइल कंपनियों ने सबसे ज्यादा माइग्रेशन किया है, जहां 44 कंपनियां मेनबोर्ड पर पहुंचीं। इसके बाद मशीनरी, उपकरण और कंपोनेंट सेक्टर की 33 कंपनियां और फूड व तंबाकू सेक्टर की 29 कंपनियां मेनबोर्ड पर सूचीबद्ध हुईं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि 2023 से एसएमई लिस्टिंग और फंड जुटाने में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 2023 में 179 कंपनियों ने 4,823 करोड़ रुपए जुटाए थे, जबकि 2025 में 268 कंपनियों ने 12,105 करोड़ रुपए जुटाए, जो सिर्फ दो साल में दोगुने से भी ज्यादा वृद्धि है। 

Views: 18

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

ईरान का युग अंत: सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि, इजरायल-अमेरिका के हमले में ढेर

तेहरान/वॉशिंगटन। मध्य-पूर्व की राजनीति में एक ऐतिहासिक और विनाशकारी मोड़ आ गया है। ईरान के सर्वोच्च नेता (सुप्रीम लीडर) अयातुल्ला...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
ईरान का युग अंत: सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि, इजरायल-अमेरिका के हमले में ढेर

मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हो रहा था महिला उत्पीड़न, तकनीशियन की मौत से 'खुला राज', चार आरोपी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर: स्थानीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को एक्स-रे तकनीशियन की मौत के बाद अब मामला एक नया मोड़ ले चुका...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हो रहा था महिला उत्पीड़न, तकनीशियन की मौत से 'खुला राज', चार आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में ‘स्मार्ट मीटर’ उपभोक्ताओं को बिजली विभाग से मिला ‘करारा झटका’, हजारों घरों की बिजली कटी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बकाया भुगतान न करने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में ‘स्मार्ट मीटर’ उपभोक्ताओं को बिजली विभाग से मिला ‘करारा झटका’, हजारों घरों की बिजली कटी

मुजफ्फरनगर नगरपालिका बोर्ड बैठक में 20 मिनट में 290 करोड़ का बजट पास, 486 करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी

मुज़फ्फरनगर - नगरपालिका परिषद की बोर्ड बैठक में शहर के भविष्य के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। टाउनहाल सभाकक्ष...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर नगरपालिका बोर्ड बैठक में 20 मिनट में 290 करोड़ का बजट पास, 486 करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी

मुजफ्फरनगर में जमीन विवाद में फिर मंडराया खौफ, पीड़ित परिवारों ने लगाई सुरक्षा की गुहार, पहले हो चुकी दो हत्या 

   मुजफ्फरनगर। जनपद बिजनौर के थाना मण्डावर क्षेत्र स्थित ग्राम इन्छावाला में एक बार फिर जमीन विवाद ने गंभीर रूप ले...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में जमीन विवाद में फिर मंडराया खौफ, पीड़ित परिवारों ने लगाई सुरक्षा की गुहार, पहले हो चुकी दो हत्या 

उत्तर प्रदेश

होली से पहले महिलाओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 1.86 करोड़ परिवारों को मिली 1,500 करोड़ की गैस सब्सिडी

लखनऊ। रंगों के त्योहार होली से पहले उत्तर प्रदेश की ‘डबल इंजन’ सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी राहत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
होली से पहले महिलाओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 1.86 करोड़ परिवारों को मिली 1,500 करोड़ की गैस सब्सिडी

मुरादाबाद में मंत्री अनिल कुमार की बैठक में 'मेयर' ने की शिकायत-'डीएम' नहीं उठाते फोन, 'एसएसपी' ने दिया जवाब तो गूंजे ठहाके !

मुरादाबाद: प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए सर्किट हाउस में आयोजित बैठक उस समय हंगामेदार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में मंत्री अनिल कुमार की बैठक में 'मेयर' ने की शिकायत-'डीएम' नहीं उठाते फोन, 'एसएसपी' ने दिया जवाब तो गूंजे ठहाके !

हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास में शनिवार को पूर्व सैनिक पुर्नमिलन समारोह में हमीरपुर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

प्रयागराज। शहर के सम्मानित उद्योगपति एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इक़बाल शेरवानी द्वारा आयोजित रोजा-इफ्तार कार्यक्रम में शनिवार काे शामिल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश