गाजियाबाद में 70 से अधिक छठ घाटों पर होगी पूजा, निगम तैयारी में जुटा

गाजियाबाद। नगर निगम सीमा अंतर्गत आने वाले छठ घाट, स्थलों पर नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में निगम अधिकारी जुटे हुए हैं। गाजियाबाद में लगभग 70 से अधिक छठ घाटों की रंगाई पुताई का कार्य, मरम्मत का कार्य प्रकाश व्यवस्था का कार्य, पेयजल की व्यवस्था का कार्य प्रमुखता […]
गाजियाबाद। नगर निगम सीमा अंतर्गत आने वाले छठ घाट, स्थलों पर नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में निगम अधिकारी जुटे हुए हैं। गाजियाबाद में लगभग 70 से अधिक छठ घाटों की रंगाई पुताई का कार्य, मरम्मत का कार्य प्रकाश व्यवस्था का कार्य, पेयजल की व्यवस्था का कार्य प्रमुखता से कराया जा रहा है। मौके पर अधिकारी भी अपने-अपने कार्य क्षेत्र में निरंतर जायजा ले रहे हैं।
छठ पूजा स्थल के क्रम में सिटी जोन अंतर्गत 10 स्थलों पर व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है, कवि नगर जोन अंतर्गत लगभग 14 स्थान को व्यवस्थित किया गया है, विजयनगर अंतर्गत 21 छठ स्थलों को सुंदर बनाया गया है। वसुंधरा अंतर्गत आठ स्थलों पर छठ घाट की व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया हैं। मोहन नगर जोन अंतर्गत 14 छठ स्थलों को व्यवस्थित किया गया है। हिंडन नदी मुख्य घाट पर भी अभियान के रूप में कार्य चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुंभी को हटाकर सफाई कराई गई है तथा निर्माण विभाग द्वारा बैरिकेडिंग करते हुए ग्रीन मेट भी सुरक्षा की दृष्टि से लगवाया गया है।
लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !