कौसर जहां बनीं दिल्ली हज कमेटी की नई चेयरमैन,AAP को लगा झटका
नई दिल्ली। स्टेट हज कमेटी को नया चेयरमैन मिला गया है। गुरुवार को हुए चुनाव में कौसर जहां दिल्ली हज कमेटी की नई चेयरपर्सन बन गई हैं। हज कमेटी के इतिहास में यह दूसरा मौका है, जब कोई महिला इस पर निर्वाचित हुई है। जानकारी के अनुसार कौशल जहां को भाजपा समर्थित उम्मीदवार बताया जा […]
नई दिल्ली। स्टेट हज कमेटी को नया चेयरमैन मिला गया है। गुरुवार को हुए चुनाव में कौसर जहां दिल्ली हज कमेटी की नई चेयरपर्सन बन गई हैं। हज कमेटी के इतिहास में यह दूसरा मौका है, जब कोई महिला इस पर निर्वाचित हुई है। जानकारी के अनुसार कौशल जहां को भाजपा समर्थित उम्मीदवार बताया जा रहा है।
हज कमेटी के मेंबर के तौर पर भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने भी कौसर जहां को वोट किया था। ऐसे में स्टेट हज कमेटी के चेयरपर्सन के तौर पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार को जीतने से आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है।
वहीं बीते दिनों पहले उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 3 साल के लिए दिल्ली हज कमेटी का गठन करते हुए 6 सदस्यों को नियुक्त किया था, इन 6 सदस्यों को ही अपना चेयरमैन चुनना था। इनमें लोकसभा से आने वाले मेंबर के तौर पर भाजपा सासंद गौतम गंभीर, विधानसभा से आने वाले दो सदस्यों के तौर पर आम आदमी पार्टी के दो विधायक हाजी यूनुस और अब्दुल रहमान को शामिल किया गया है।
इनके साथ ही निगम से आने वाले मेंबर के तौर पर कांग्रेस की काउंसलर नाज़िया दानिश को भी कमेटी का मेंबर बनाया गया था। इसके अलावा मुस्लिम धर्मशास्त्र और कानून के जानकार सदस्य के तौर पर मोहम्मद शाद और मुस्लिम सामाजिक संगठनों के सदस्य के तौर पर कौसर जहां को शमिल किया गया था।
उल्लेखनीय है कि हज यात्रा को लेकर केंद्र सरकार ने 11 जनवरी को बड़ा फैसला लेते हुए सरकार की ओर से दिया जाने वाला वीआईपी कोटा खत्म करने की बात कही थी। पहले हज यात्रा को लेकर करीब 500 सीटें आरक्षित रहती थीं, जिनमें राष्ट्रपति कोटे से 100, उपाध्यक्ष से 75, प्रधानमंत्री से 75, अल्पसंख्यक कार्य मंत्री से 50, हज कमेटी ऑफ इंडिया कोटे से 200 सीटें मिलती थीं. लेकिन अब इसे खत्म किया जा रहा है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां