ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसे: 22 वर्षीय युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
जानकारी के अनुसार विवेक अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था। तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। सूचना मिलते ही थाना दनकौर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। जिन्हें पुलिस ने सांत्वना देते हुए कानूनी प्रक्रिया की जानकारी दी। पुलिस द्वारा पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्विस रोड पर रात और सुबह के समय भारी वाहन तेज गति से गुजरते हैं। जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि अज्ञात वाहन और चालक की पहचान की जा सके।
एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार घायल हो गया। सेक्टर-26 में रहने वाली दीक्षा त्रिपाठी ने थाना सेक्टर-142 में दी शिकायत में बताया है कि उसके पति हिमांशु शेखर 2 दिसंबर को अपने आवास से परी चौक स्थित ऑफिस जा रहे थे। सेक्टर-143 कट के पास अज्ञात वाहन चालक ने ओवरटेक करते हुए पल्सर बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हिमांशु शेखर सड़क पर गिर पड़े और उन्हें कई गंभीर एवं अंदरूनी चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत फेलिक्स अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए आईसीयू में भर्ती कर लिया। 4 दिसंबर को डॉक्टरों की टीम ने उनका ऑपरेशन किया, लेकिन उनकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां