नोएडा: महामाया फ्लाईओवर पर ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, दो अन्य सड़क हादसों में गंभीर रूप से घायल
नोएडा। नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास आज एक दुखद सड़क हादसा हुआ। एक ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारकर उसका सिर कुचल दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के चलते महामाया फ्लाईओवर पर काफी लंबा जाम लग गया। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। वहीं ट्रक चालक घटना के बाद से फरार है। इसके अलावा अन्य जगहों पर हुए सड़क हादसे में छात्र समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।
जानकारी के अनुसार थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के महामाया फ्लाईओवर के पास आज बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे एक युवक को ट्रक चालक ने टक्कर मार दिया। इस घटना में युवक का सिर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया, जिसकी वजह से उसका सिर कुचल गया। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के महामाया फ्लाईओवर के पास बाइक पर सवार होकर जा रहे एक युवक को एक ट्रक चालक ने टक्कर मार दिया है। टक्कर लगने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर गिरी तथा युवक का सिर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया, जिसकी वजह से उसका सिर पूरी तरह से कुचल गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसके पास से कोई दस्तावेज प्राप्त नहीं हुआ है। उसका मोबाइल फोन लॉक है। उन्होंने बताया कि पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। इस घटना के चलते महामाया फ्लाईओवर पर काफी लंबा जाम लग गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। ट्रक चालक फरार है। उन्होंने बताया कि पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- 'मुझे अपना भारत प्यारा है, मैं भ्रष्ट नहीं हूं'
वहीं थाना सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि राजकुमार चौहान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह खोड़ा कॉलोनी में रहता है। पीड़ित के अनुसार उसका बेटा बाइक पर सवार होकर जा रहा था, तभी सेक्टर-57 की लाल बत्ती के पास एक बस चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया तथा उसका सीधा हाथ बस के टायर के नीचे आ गया, जिसकी वजह से हाथ पूरी तरह से कुचल गया। उन्होंने बताया कि उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है।
इसके अलावा थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शुभम कुमार पुत्र नरेंद्र कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह गलगोटिया यूनिवर्सिटी का छात्र हैं। पीड़ित के अनुसार वह गलगोटिया यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे, तभी एक अज्ञात कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दिया। इस घटना में उसको गंभीर चोट आई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां