नोएडा में हापुड़ की छात्रा से रेप, धर्म परिवर्तन की दी थी धमकी,आरोपी बोला- श्रद्धा की तरह टुकड़े-टुकड़े कर फेंक दूंगा !

नॉएडा -हापुड़ में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे धर्म परिवर्तन करने को कहा था और ऐसा न करने पर दिल्ली की श्रद्धा की तरह उसकी भी हत्या कर टुकड़े इधर उधर फेंक देने की धमकी दी थी। इस मामले में पीड़िता […]
नॉएडा -हापुड़ में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे धर्म परिवर्तन करने को कहा था और ऐसा न करने पर दिल्ली की श्रद्धा की तरह उसकी भी हत्या कर टुकड़े इधर उधर फेंक देने की धमकी दी थी।
इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़ित की माँ ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी नाबालिग बेटी कक्षा 11 की छात्रा है, जिसकी उम्र 16 वर्ष है। करीब 6 महीने पहले छात्रा के मोबाइल पर एक लड़के का फोन आया। जिसने अपना नाम अमन बताया और फोन पर बात करने लगा।
छात्रा ने जब फोन करने का विरोध किया।तब छात्रा के स्कूल आते-जाते समय रास्ते में स्याना चौराहा गढ़ पर मिलने का दवाब बनाने लगा। पीछा करने लगा और छात्रा को बहला-फुसलाकर नोएडा में अपने कमरे पर ले गया और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर छात्रा के साथ रेप किया।
ये भी पढ़ें नोएडा: रिश्वत लेते ईसीएचएस मेडिकल ऑफिसर और निजी अस्पताल का प्रतिनिधि गिरफ्तार, सीबीआई का बड़ा एक्शनआरोप है कि आरोपी ने छात्रा के नग्न अवस्था में फोटो खीचे और अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकियां देकर कई बार रेप किया।
लड़की के परिजनों का आरोप है कि पीड़िता को धर्म परिर्वतन कर निकाह करने की धमकी दी। पीड़िता ने धर्म परिवर्तन से मना किया तो आरोपी अमन उर्फ़ अलीखान ने धमकी दी कि तेरे टुकड़े कर जंगल में फेंक दूंगा। उनका आरोप है कि आरोपी ने उसे श्रद्धाकाण्ड जैसी वारदात करने की भी धमकी दी थी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अफसरों ने बताया कि पीड़ित छात्रा के परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। किसी भी सूरत में दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां