नोएडा। नोएडा के कनावनी गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जनपद गौतमबुद्व नगर के नोएडा, दादरी और जेवर विधानसभा क्षेत्र में सांसद निधि से कराये जाने वाले 292 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का शुक्रवार को सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा ने फीता काटकर शिलान्यास किया।
कार्यक्रम के दौरान सांसद डॉ महेश शर्मा ने कहा कि विकास कार्य निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है जो चलती रहेगी और कनावनी क्षेत्र में भी जिन समस्याओं के बारे में आप सभी निवासियों ने मुझे अवगत कराया है उसका भी निस्तारण गाजियाबाद विकास प्राधिकरण एवं जिलाधिकारी से वार्ता कर उक्त सभी समस्याओं का निस्तारण जल्द कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिससे आप सभी को होने वाली असुविधाओं से छुटकारा मिले और जो भी कार्य इस क्षेत्र के लिए कराने होंगे, वह भी विधायक पंकज सिंह की निधि से भी निरंतर कराया जा व रहा है और हम अपनी निधि से भी इस क्षेत्र का विकास करते रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि सांसद निधि से इस बार नोएडा विधानसभा के दस कार्य किये जायेंगे, जिनकी लागत 104 लाख रूपये है। दस कार्य दादरी विधानसभा में किये जायेगे जिनकी लागत 100 लाख रूपये है। इसके अलावा ग्यारह कार्य जेवर विधानसभा में किये जायेंगे जिनकी लागत 88 लाख रूपये है। उन्होंने बताया कि कुल 292 लाख रूपये के सभी विकास कार्यो का आज शिलान्यास कनावनी गांव में सभी निवासियों, ग्राम प्रधान एवं पार्टी के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नोएडा भाजपा जिलाध्यक्ष महेश चौहान, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, जिला मंत्री चंदगीराम यादव, मनीष शर्मा, दीपक नागर, भागवत नागर, विजय नागर, मनीष तिवारी ,देवेन्द्र शर्मा, मनोज उपाध्याय, एसएन झा, आदेश नम्बरदार, मुक्तानंद शर्मा, अशोक मिश्रा, प्रदीप शर्मा, राकेश शर्मा, सतपाल विष्ट, ज्योति श्रीवास्तव, देवराज पंडित, विजय चैटाला, यश कौशिक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
टिप्पणियां