नोएडा पुलिस ने 12 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया, भारी मात्रा में गांजा, शराब और असलहा बरामद

On

नोएडा। गौतमबुद्व नगर कमिश्नरेट पुलिस ने 12 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में गांजा, शराब व असलहा बरामद किया है। अभियुक्त दिल्ली से सस्ते दरों पर गांजा व शराब लाकर शहर में बेचने का काम कर रहे थे।


थाना ईकोटेक-3 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि महिला उप निरीक्षक प्रीति गर्ग ने एक सूचना के आधार पर हरिओम शर्मा पुत्र राजेंद्र शर्मा निवासी खोड़ा कॉलोनी, आकाश शर्मा पुत्र मूलचंद शर्मा निवासी ग्राम खेड़ा चैगानपुर तथा चिराग चैधरी उर्फ तनु निवासी ग्राम खेड़ा चैहानपुर को ईकोटेक-3 के औद्योगिक क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इनके पास से पुलिस 4.5 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि ये लोग औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को अवैध रूप से गांजा बेचते थे। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

और पढ़ें नोएडा एमिटी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पीयूष गोयल ने छात्रों को दिया राजनीति में आने का आह्वान


थाना बीटा-दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि एक सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक विकास यादव ने पवन कुमार पुत्र सुमन सिंह को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 1 किलो 580 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी गामा-2 सेक्टर के गेट नंबर-3 के पास से हुई है। आरोपी कंधे पर पिट्ठू बैग डालकर उसमें गांजा रखकर बेचने के लिए जा रहा था।

और पढ़ें नोएडा बारात घर में हर्ष फायरिंग! पिस्टल लोड करते ही चली गोली!


थाना दादरी के प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि थाना पुलिस ने माजिद उर्फ बागड़ी पुत्र जहारुद्दीन को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर इसके पास से 40 पाउच देशी शराब मिला है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी गांव बील अकबरपुर के पास से हुई है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी काफी दिनों से अवैध रूप से मादक पदार्थ बेच रहा है। उन्होंने बताया कि एक अन्य सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने अरमान उर्फ नन्नू को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है। इसकी गिरफ्तारी रूपबास बाईपास के पास से हुई है। यह अवैध हथियार लेकर लूटपाट और चोरी करने की फिराक में घूम रहा था।
थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक ओमप्रकाश निषाद ने एक सूचना के आधार पर कपिल पुत्र अमरपाल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 110 पव्वा अवैध शराब बरामद किया है।

और पढ़ें ग्रेटर नोएडा का निक्की भाटी हत्याकांड: जेठ रोहित भाटी की ज़मानत याचिका खारिज, कोर्ट ने माना 'साजिश'


थाना फेस-वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि एक सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक राहुल प्रताप सिंह ने अनुराग पुत्र मुकेश को गिरफ्तार किया है। इसके पास है पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह चोरी करने की नीयत से अवैध हथियार लेकर घूम रहा था। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने रवि प्रसाद को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 1 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक राज किशोर नेएक सूचना के आधार पर विकास कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह हैरोला मार्केट के पास अवैध चाकू लेकर लूटपाट करने की नीयत से घूम रहा था।


जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आबकारी विभाग ने सेक्टर-24 ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के पास से प्रशांत पुत्र रामवीर को गिरफ्तार किया है। यह एक कार में हरियाणा मार्का अवैध शराब लेकर जा रहा था। इसके खिलाफ थाना सेक्टर 24 में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है।
थाना बिसरख पुलिस ने एक सूचना के आधार पर काशी पुत्र शाहिद को गिरफ्तार किया है। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त लूटपाट करने की नीयत से घूम रहा था।

 
 

लेखक के बारे में

नवीनतम

Tata Sierra 2025: नई टाटा सिएरा की पूरी प्राइस लिस्ट आउट अब आराम से चुनें कौन सा वेरिएंट आपके बजट और जरूरत के लिए परफेक्ट

अगर आप एक स्टाइलिश और फीचर लोडेड एसयूवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो नई Tata Sierra 2025 आपके...
ऑटोमोबाइल 
Tata Sierra 2025: नई टाटा सिएरा की पूरी प्राइस लिस्ट आउट अब आराम से चुनें कौन सा वेरिएंट आपके बजट और जरूरत के लिए परफेक्ट

गरीबी-बेरोजगारी से मुक्ति का रास्ता संविधान से ही: मायावती

  लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि दिन- प्रतिदिन की परेशानियां-दिक्कतें हैं, उससे पूरा बसपा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
गरीबी-बेरोजगारी से मुक्ति का रास्ता संविधान से ही: मायावती

राजस्थान: सीकर में हनी ट्रैप गैंग की महिला सदस्य गिरफ्तार, 6 आरोपी पहले ही हो चुके थे गिरफ्तार

  सीकर। राजस्थान में सीकर के नीमकाथाना पाटन पुलिस ने हनी ट्रैप के जरिए लोगों को ब्लैकमेल कर भारी रकम थानाधिकारी...
देश-प्रदेश  राजस्थान 
राजस्थान: सीकर में हनी ट्रैप गैंग की महिला सदस्य गिरफ्तार, 6 आरोपी पहले ही हो चुके थे गिरफ्तार

नोएडा बारात घर में हर्ष फायरिंग! पिस्टल लोड करते ही चली गोली!

नोएडा। नोएडा सेक्टर-93 के एक बारात घर में शादी के जश्न के दौरान अचानक फायरिंग होने से मौके पर खलबली...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा बारात घर में हर्ष फायरिंग! पिस्टल लोड करते ही चली गोली!

गोवा अग्निकांड में 25 लोगों की मौत की पुष्टि, चश्मदीद बोले- दूर तक दिख रही थीं लाल लपटें

  पणजी। गोवा के पर्यटन क्षेत्र अरपोरा में हुए भीषण अग्निकांड में मृतकों की संख्या 25 तक पहुंच चुकी है। एक...
Breaking News  राष्ट्रीय 
गोवा अग्निकांड में 25 लोगों की मौत की पुष्टि, चश्मदीद बोले- दूर तक दिख रही थीं लाल लपटें

उत्तर प्रदेश

गरीबी-बेरोजगारी से मुक्ति का रास्ता संविधान से ही: मायावती

  लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि दिन- प्रतिदिन की परेशानियां-दिक्कतें हैं, उससे पूरा बसपा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
गरीबी-बेरोजगारी से मुक्ति का रास्ता संविधान से ही: मायावती

पश्चिम यूपी में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, मेरठ सहित कई जिलों में कोल्डवेव और घने कोहरे का अलर्ट

मेरठ। पश्चिम यूपी के जिलों में अभी तापमान में और गिरावट आने वाली है। मेरठ सहित पपश्चिम यूपी के जिलों...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
पश्चिम यूपी में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, मेरठ सहित कई जिलों में कोल्डवेव और घने कोहरे का अलर्ट

इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय मामले में महिला आरक्षी की भूमिका संदिग्ध, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

उरई/जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कुठौंद थाना में तैनात इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय की शुक्रवार रात सर्विस रिवॉल्वर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय मामले में महिला आरक्षी की भूमिका संदिग्ध, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

'न कर्फ्यू है, न दंगा है, उत्तर प्रदेश में सब चंगा है': सीएम योगी का बड़ा बयान, राम मंदिर को बताया दशकों की अनबन का अंत

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में आयोजित हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2025 में कहा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
'न कर्फ्यू है, न दंगा है, उत्तर प्रदेश में सब चंगा है': सीएम योगी का बड़ा बयान, राम मंदिर को बताया दशकों की अनबन का अंत