नोएडा में रिटायर्ड IAS अधिकारी की पत्नी से लूट, राहगीर ने दिखाई बहादुरी, बैग छुड़वाया

On

नोएडा। सेक्टर-62 में शुक्रवार रात रिटायर्ड IAS अधिकारी की पत्नी से एक बदमाश ने मारपीट कर उनका बैग लूट लिया। लेकिन मौके पर मौजूद एक राहगीर ने साहस दिखाते हुए भागते बदमाश से भिड़ंत कर बैग वापस ले लिया। इस दौरान राहगीर को चोटें भी आईं और उसके कपड़े फट गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना थाना सेक्टर-58 क्षेत्र की है। 71 वर्षीय शीला देवी, पत्नी राकेश गुप्ता (रिटायर्ड IAS), ने शिकायत में बताया कि वे शुक्रवार रात लगभग 9:40 बजे अपने पति के साथ दिल्ली से मेट्रो द्वारा नोएडा सेक्टर-62 लौट रही थीं। मेट्रो स्टेशन से घर की ओर पैदल जाते समय एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें पीछे से जोर से धक्का दे दिया, जिससे वे सड़क पर गिर पड़ीं।

और पढ़ें नोएडा में परिवहन विभाग का ओवरलोड वाहनों पर बड़ा एक्शन, ₹8.80 लाख जुर्माना वसूला

बदमाश उनका बैग लूटकर भाग गया, जिसमें दो मोबाइल फोन, ₹1500 नकद, चेकबुक और मेट्रो कार्ड मौजूद था। तभी वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की और बैग वापस ले लिया। हालांकि बदमाश भागने में सफल रहा।

और पढ़ें गाजियाबाद में ज्वेलर्स की दुकान पर टप्पेबाजी, असली चेन की जगह नकली चेन बदल ले गया युवक

थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

और पढ़ें गुरुग्राम के सुभाष नगर में पत्थरबाजी से घर और गाड़ियों को नुकसान, पुलिस जांच में जुटी

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करने की अधिकतम सीमा छह माह की तय

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करने की अधिकतम सीमा छह माह की तय

दिल्ली के करावल नगर में सनसनी, अज्ञात हमलावरों ने युवक को सरेआम गोली मारकर उतारा मौत के घाट

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के करावल नगर इलाके में शुक्रवार देर शाम हुई अंधाधुंध गोलीबारी से हड़कंप मच गया। नानक...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली के करावल नगर में सनसनी, अज्ञात हमलावरों ने युवक को सरेआम गोली मारकर उतारा मौत के घाट

बढ़ती उम्र के साथ बढ़ता तनाव

-कृष्णा कुमारी अक्सर देखने में आता है कि महिलायें और किशोरियां अपनी त्वचा, अपने बालों आदि के प्रति खास...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
बढ़ती उम्र के साथ बढ़ता तनाव

मुजफ्फरनगर में BJP की महिला सभासद अपमानित, लिखा -जब जेई और ठेकेदार ही सब कुछ, तो सभासद क्यों है ?

मुजफ्फरनगर। अपनी ही पार्टी की सरकार में नगर पालिका ठेकेदारों की मनमानी से भाजपा सभासद रितु त्यागी बुरी तरह परेशान...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में BJP की महिला सभासद अपमानित, लिखा -जब जेई और ठेकेदार ही सब कुछ, तो सभासद क्यों है ?

मुज़फ्फरनगर में मोनू हत्याकांडः पुलिस मुठभेड़ में 3 हत्यारोपी घायल, शक और रास्ते के विवाद में की थी हत्या

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी थाना क्षेत्र के दादूपुर गांव में हुए चर्चित मोनू हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में मोनू हत्याकांडः पुलिस मुठभेड़ में 3 हत्यारोपी घायल, शक और रास्ते के विवाद में की थी हत्या

उत्तर प्रदेश

सुशीला बनीं नई पीएम, नेपाल में आपातकाल लागू,जेल से भागे 67 कैदी पकड़े, 22 यूपी के शामिल

काठमांडू। नेपाल की राजनीति में उथल-पुथल के बीच एक बड़ा बदलाव सामने आया है। देश की पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सुशीला बनीं नई पीएम, नेपाल में आपातकाल लागू,जेल से भागे 67 कैदी पकड़े, 22 यूपी के शामिल

प्रदर्शनकारियों से सख्ती नहीं, संवेदनशीलता से निपटें: डीजीपी राजीव कृष्ण

लखनऊ। बाराबंकी में छात्रों पर लाठीचार्ज और गाजीपुर में दिव्यांग की पुलिस पिटाई से मौत की घटनाओं के बाद प्रदेश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
प्रदर्शनकारियों से सख्ती नहीं, संवेदनशीलता से निपटें: डीजीपी राजीव कृष्ण

सहारनपुर: दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का सश्रम कारावास, 25 हजार रुपये का जुर्माना

सहारनपुर। न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-15 ने एक अभियुक्त को दुष्कर्म के अभियोग में दोषी पाते हुए...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का सश्रम कारावास, 25 हजार रुपये का जुर्माना

सहारनपुरः नगरायुक्त शिपू गिरि ने सड़क निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी, ठेकेदार और कंसलटेंट को नोटिस

सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि आज हकीकत नगर में सीएम ग्रिड के तहत सड़क निर्माण कार्य के दौरान यह देखकर हैरान...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुरः नगरायुक्त शिपू गिरि ने सड़क निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी, ठेकेदार और कंसलटेंट को नोटिस