नोएडा में साइबर रेप में फंसा कर युवक से ऐंठे रुपये, जांच में जुटी पुलिस
नोएडा। थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 12 से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। यहां निवासी एक व्यक्ति को साइबर रेप में फंसा कर अज्ञात बदमाशों ने 1,75,000 रूपए ठग लिए गए। जिसके बाद पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। थाना […]
नोएडा। थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 12 से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। यहां निवासी एक व्यक्ति को साइबर रेप में फंसा कर अज्ञात बदमाशों ने 1,75,000 रूपए ठग लिए गए। जिसके बाद पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 12 में रहने वाले सुब्रत भट्टाचार्य ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके मोबाइल फोन पर एक व्हाट्सएप कॉल आई। जैसे उन्होंने फोन उठाया,फोन करने वाली महिला निर्वस्त्र हो गई, तथा उनकी अश्लील वीडियो अपने साथ बना ली।
उन्होंने बताया कि इस वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करके महिला और उसके साथियों ने उनसे एक लाख 75 हजार रुपए ले लिए। उन्होंने बताया कि 2 दिन पूर्व ठगों ने उनसे फोन करके कहा कि पुलिस के आईजी को पैसा देना है। अतः तुम और पैसे दे दो। आरोपियों के इस बात पर उन्हें शक हुआ तथा उन्होंने पुलिस से शिकायत की। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां