नोएडा MP-3 मार्ग पर ट्रैफिक जाम से जल्द राहत, सीईओ ने निरीक्षण कर सुधार के निर्देश दिए

School Ad

नोएडा। पीक आवर्स में सुबह और शाम को एमपी-3 मार्ग पर लगने वाले जाम से जल्द ही नोएडावासियों को राहत मिलेगी। इस मार्ग पर आये दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम की जानकारी मिलने पर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डा. लोकेश एम ने आज सिविल विभाग के अधिकारियों के साथ एमपी-3 मार्ग का निरीक्षण कर पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने इस मार्ग से अवैध अतिक्रमण को भी हटाने को कहा।
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डा. लोकेश एम ने नोएडा के मास्टर प्लान रोड नंबर-3 (एमपी-3 मार्ग) का शुक्रवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण के महाप्रबन्धक (सिविल) एके अरोड़ा, उप महाप्रबन्धक (सिविल) विजय रावल एवं वर्क सर्किल 5 व 6 के अभियन्ता उपस्थित रहे।


एमपी-3 मार्ग नोएडा के प्रमुख मार्गों में से एक है। जिस पर दिन-प्रतिदिन यातायात घनत्व बढ़ता जा रहा है तथा पीक आवर्स में इस मार्ग पर सुबह और शाम ट्रैफिक जाम अत्यधिक लगने लगा है। इसको देख्ते हुए सीईओ द्वारा आज सम्पूर्ण एमपी-3 मार्ग पर विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया गया तथा एमपी-3 मार्ग पर ट्रैफिक के सुगम संचालन के दृष्टिगत विस्तृत सर्वे करने के लिए तथा उक्त मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर बिछी हुई भूमिगत/ ओवरहेड सर्विसेज का सर्वे करते हुए 10 दिनों में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों दिए। सिविल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उक्त रिपोर्ट के आधार पर एमपी-3 मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था के सुधार के लिए अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। जिससे इस मार्ग पर लगने वाले जाम से जल्द ही नोएडावासियों को राहत मिल सके। 

नोएडा में अधिवक्ता के साथ मारपीट मामले में चार पुलिसकर्मी निलंबित ये भी पढ़ें  नोएडा में अधिवक्ता के साथ मारपीट मामले में चार पुलिसकर्मी निलंबित

Views: 57

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के खतौली में शिक्षक के घर चोरी: पुलिस की मुठभेड़ में चोर 'दानिश काला' के पैर में लगी गोली

खतौली (मुजफ्फरनगर)। खतौली कोतवाली पुलिस ने आवास विकास कॉलोनी में एक शिक्षक के घर हुई सनसनीखेज चोरी का खुलासा...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के खतौली में शिक्षक के घर चोरी: पुलिस की मुठभेड़ में चोर 'दानिश काला' के पैर में लगी गोली

मुजफ्फरनगर: गेहूं के बीच लहलहा रही थी अफीम की फसल, पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक से फैली सनसनी

मुजफ्फरनगर। जनपद में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध जारी अभियान में मंसूरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: गेहूं के बीच लहलहा रही थी अफीम की फसल, पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक से फैली सनसनी

अश्लील गीतों पर हरियाणा महिला आयोग सख्त, 'सरके चुनर तेरी सरके' पर उठाए सवाल

चंडीगढ़।  हरियाणा राज्य महिला आयोग ने मनोरंजन जगत में बढ़ती अश्लीलता और आपत्तिजनक सामग्री को लेकर कड़ा रुख अपनाया है।...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
अश्लील गीतों पर हरियाणा महिला आयोग सख्त, 'सरके चुनर तेरी सरके' पर उठाए सवाल

मुजफ्फरनगर: जिला अस्पताल से बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद में वाहन चोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने एक...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: जिला अस्पताल से बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

शरीर में दो निवास: जीवात्मा और परमात्मा – कर्म और ईश्वर की दृष्टि

मानव शरीर एक ऐसा अनूठा स्थान है जहाँ जीवात्मा और परमात्मा दोनों का निवास होता है। ईश्वर इस काया का...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
शरीर में दो निवास: जीवात्मा और परमात्मा – कर्म और ईश्वर की दृष्टि

उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: पूर्व विधायक विजय सिंह के घर में धमाका, 2 बेटों समेत 3 घायल, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

फर्रुखाबाद। पूर्व ऊर्जा मंत्री ब्रह्मदत्त हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे सदर विधान सभा के पूर्व विधायक विजय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अलीगढ  
फर्रुखाबाद: पूर्व विधायक विजय सिंह के घर में धमाका, 2 बेटों समेत 3 घायल, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

सहारनपुर थाना जनकपुरी पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर थाना जनकपुरी पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

एयर इंडिया: जज को परोसा फंगस लगा खाना, केबिन क्रू ने की बदतमीजी, सरोजनी नगर थाने में शिकायत

लखनऊ। एयर इंडिया की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में खाने की गुणवत्ता और क्रू मेंबर्स के व्यवहार को लेकर एक नया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
एयर इंडिया: जज को परोसा फंगस लगा खाना, केबिन क्रू ने की बदतमीजी, सरोजनी नगर थाने में शिकायत

मीरजापुर में योगी का आत्मविश्वास भरा अंदाज... सेट कर गए 2027 का गेम प्लान

मीरजापुर। विंध्य धरा पर कदम रखते ही भक्ति-शक्ति से लबरेज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अंदाज बता रहा था कि यह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मिर्जापुर  
मीरजापुर में योगी का आत्मविश्वास भरा अंदाज... सेट कर गए 2027 का गेम प्लान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम