नोएडा के शिव दुर्गा मंदिर में चोरों का धावा, 5.5 किलो चांदी की मूर्तियों से चोरी

On

नोएडा। नोएडा शहर के मंदिरों में चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में आक्रोश है। नया मामला थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के सेक्टर-12 स्थित शिव दुर्गा मंदिर का सामने आया है।
 
मंगलवार की देर रात को अज्ञात चोरों ने मंदिर के शिवलिंग पर लगी हुई चांदी, सांई बाबा की मूर्ति के ऊपर लगाई गई चांदी की छतरी तथा माता रानी के ऊपर लगी हुई तीन छत्रप चांदी की चोरी कर लिया। एक अनुमान के अनुसार कुल 5.5 किलोग्राम चांदी की चोरी हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना की सूचना पाकर मंदिर में भारी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है।
 
थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि सेक्टर-12 के वी-ब्लॉक में स्थित शिव दुर्गा मंदिर समिति के महासचिव कपिल उपल ने पुलिस को सूचना दी है कि 14 अक्टूबर की देर रात को अज्ञात चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर मंदिर में प्रवेश किया। चोरों ने वहां लगी शिवलिंग की चांदी की परत को पूरी तरह से निकाल लिया। इसके बाद माता रानी के ऊपर लगे तीन चांदी के छत्र तथा सांई बाबा के ऊपर लगे चांदी के छत्र को भी चोरी कर लिया। उनके अनुसार कुल 5.5 किलो चांदी की सामग्री चोरी हुई है।
 
पीड़ित के अनुसार यह घटना केवल चोरी की श्रेणी में ही नहीं आती बल्कि धार्मिक भावनाओं को भी इसे गहरा आघात लगा है। पीड़ित ने पुलिस से अपेक्षा की है कि इस तरह के कार्य करने वालों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मंदिर परिसर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से बदमाशों की तलाश कर रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

परिवार में रिश्तों का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व: बेटी लक्ष्मी और दामाद विष्णु समान पूज्य

      बहुत सुंदर और गूढ़ संदेश है! हिन्दू शास्त्रों में जो रिश्तों को देवी-देवता के रूप में देखने का नजरिया है,...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
परिवार में रिश्तों का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व: बेटी लक्ष्मी और दामाद विष्णु समान पूज्य

दिल्ली में दिवाली पर मुफ्त पटाखों का वितरण, हिन्दू संगठनों ने सर्वोच्च न्यायालय के प्रतिबंध की आलोचना की

दिल्ली। अखिल भारत हिन्दू महासभा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दिल्ली में दिवाली पर पटाखों की बिक्री और उपयोग...
दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली में दिवाली पर मुफ्त पटाखों का वितरण, हिन्दू संगठनों ने सर्वोच्च न्यायालय के प्रतिबंध की आलोचना की

मुजफ्फरनगर मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर उवैस घायल, मेरठ चोरी कांड में था वांछित

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में शुक्रवार को एक शातिर चोर पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर उवैस घायल, मेरठ चोरी कांड में था वांछित

दैनिक राशिफल- 16 अक्टूबर 2025, गुरुवार

मेष : दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता...
Breaking News  धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 16 अक्टूबर 2025, गुरुवार

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में मेरठ फिसला, डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार

मेरठ। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की मासिक रैंकिंग में मेरठ जिला 62 वें स्थान पर है। जबकि उससे पहले मेरठ जिला 57...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में मेरठ फिसला, डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर पुलिस ने जिले की सीमाएं सील कर चलाया सघन चैकिंग अभियान, अपराध नियंत्रण में मिली मजबूती

सहारनपुर। जनपद पुलिस ने अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जनपद की सीमाएं सील कर सघन चैकिंग अभियान चलाया...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पुलिस ने जिले की सीमाएं सील कर चलाया सघन चैकिंग अभियान, अपराध नियंत्रण में मिली मजबूती

सहारनपुर में दो शातिर आरोपियों से अवैध असलहा व बाइक जब्त, पुलिस ने किया गिरफ्तार

   सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध अस्लाह व एक बाईक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में दो शातिर आरोपियों से अवैध असलहा व बाइक जब्त, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर में रेलवे पटरी पर आत्महत्या कर रही महिला को मिशन शक्ति टीम ने समय रहते बचाया

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्रान्तर्गत आज उस समय अफरा-तफरी का माहौल मच गया, जब एक महिला चलती ट्रेन के आगे कूदकर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में रेलवे पटरी पर आत्महत्या कर रही महिला को मिशन शक्ति टीम ने समय रहते बचाया