गौतमबुद्ध नगर में कांग्रेस की मनरेगा बचाओ और संविधान सम्मान पदयात्रा, ग्रामीणों ने दिया जोरदार समर्थन

 नोएडा। जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर द्वारा शुक्रवार को जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला के नेतृत्व में  मनरेगा बचाओ संग्राम एवं संविधान सम्मान पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसमर्थन देखने को मिला और श्रमिकों-किसानों ने खुलकर अपनी पीड़ा व्यक्त की।  
 
इस पदयात्रा में विशेष रूप से शामिल यात्रा प्रभारी सलमान सईद ने स्पष्ट संदेश दिया कि श्रमिकों, किसानों और वंचित वर्गों के अधिकारों से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
 
 वैदपुरा गांव में पीसीसी सदस्य संदीप नागर के नेतृत्व में पदयात्रा का भव्य स्वागत किया गया तथा वहां से स्व. राजेश पायलट की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा को आगे के लिए रवाना किया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर पदयात्रियों का उत्साहवर्धन किया।
वहीं सादुल्लापुर में बिसरख ब्लॉक अध्यक्ष विजय नागर के नेतृत्व में पदयात्रा का स्वागत हुआ। सादोपुर गांव में युवा कांग्रेस नेता अवनीत बैसोया के नेतृत्व में पदयात्रा का स्वागत किया गया, जहां युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने मनरेगा भुगतान में देरी एवं कार्य आवंटन की समस्याओं पर अपनी नाराजगी व्यक्त की।
 
 बादलपुर एवं कल्दा गांव में दयानंद नागर के नेतृत्व में जगह-जगह पदयात्रा का स्वागत किया गया। 
पदयात्रा का समापन छिडौली गांव में आयोजित एक विशाल जनसभा के साथ हुआ, जहां उपस्थित जनसमूह ने मनरेगा और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
 
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष  दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि मनरेगा गरीब परिवारों की जीवनरेखा है। इसे कमजोर करना सीधे-सीधे गरीबों की रोजी-रोटी पर प्रहार है। कांग्रेस पार्टी श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी अन्याय के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि जनाधिकारों की रक्षा का अभियान है, जिसे और व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।
 
पदयात्रा में मुकेश शर्मा, संदीप नागर, दुष्यंत नागर, अवनीत बैसोया, हरीश बैसोया, अमित भाटी, निशा शर्मा, दयानंद नागर, रिजवान चौधरी, अशोक पंडित, सोनल नागर, धर्म सिंह जीनवाल, बिन्नू भाटी, धर्मेंद्र भाटी, अरुण गुर्जर, हेमचंद नागर, श्रुति कुमारी, धर्मवीर प्रधान, राजू राव, यूनुस कुरैशी, सुरेन्द्र प्रताप, किशन शर्मा, रघुराज शर्मा,  रमा नैयर, कपिल भाटी, आरके प्रथम, कैलाश बंसल, पुनीत कुमार मावी, रमेश चंद यादव, रमेश बघेल, नीतीश चौधरी, सुबोध भट्ट, रमेश वाल्मीकि, नरेश शर्मा, नीरज शर्मा, सचिन जीनवाल, प्रिंस भाटी, मोहित भाटी,  गजन प्रधान, हरकेश चौधरी, जगदीश नागर, उदय नागर,अवनीत बसोया, धीरा सिंह, अजब सिंह, वीरेंद्र भाटी, रमन गौतम, ओमकार राणा, सचिन भाटी, साबू मेंबर , नफीस हकीम, राम कुमार, कपिल खारी, गौरव नागर, अमित, प्रिंस, अमित नगर, तेजवीर सुखबीर, रण सिंह प्रधान, बिसन प्रधान, हरिश्चंद्र, प्रकाश, भीम सिंह, लखमी, नरेंद्र, रंजीत सिंह, ओमवीर नागर, अशोक प्रधान जी, गौरव नागर, प्रदीप नागर, राजदीप कसाना, रोहित नागर, करतार नागर, सुखवीर नागर, मिंटू नागर, देवी शरण प्रधान, दीपक नागर, अंकुर चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

नवीनतम

मोबाइल ने उजाड़ दी दुनिया, पति ने नहीं की मांग पूरी तो पत्नी ने उठा लिया इतना बड़ा कदम, अनाथ हो गया मासूम !

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। आज के डिजिटल युग में एक मोबाइल फोन किसी की जिंदगी छीन सकता है, इसका सबसे दर्दनाक उदाहरण...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मोबाइल ने उजाड़ दी दुनिया, पति ने नहीं की मांग पूरी तो पत्नी ने उठा लिया इतना बड़ा कदम, अनाथ हो गया मासूम !

एडीएम शामली ने तहसील कैराना का किया औचक निरीक्षण: पुराने वादों के निस्तारण और वसूली में तेजी लाने के निर्देश

शामली। अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) शामली सत्येन्द्र सिंह ने शुक्रवार को तहसील कैराना का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपजिलाधिकारी...
Breaking News  शामली 
एडीएम शामली ने तहसील कैराना का किया औचक निरीक्षण: पुराने वादों के निस्तारण और वसूली में तेजी लाने के निर्देश

सीएमओ के औचक निरीक्षण से खतौली स्वास्थ्य केंद्र में मची खलबली: 56 महिलाओं के हुए सफल नसबंदी ऑपरेशन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. सुनील तेवतिया ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) खतौली का औचक निरीक्षण...
मुज़फ़्फ़रनगर 
सीएमओ के औचक निरीक्षण से खतौली स्वास्थ्य केंद्र में मची खलबली: 56 महिलाओं के हुए सफल नसबंदी ऑपरेशन

पुलिस और जनता के बीच 'सेतु' हैं चौकीदार: एसएसपी ने साइकिल, नकद इनाम और टॉर्च देकर बढ़ाया मान

मुजफ्फरनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और सूचना तंत्र को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य...
मुज़फ़्फ़रनगर 
पुलिस और जनता के बीच 'सेतु' हैं चौकीदार: एसएसपी ने साइकिल, नकद इनाम और टॉर्च देकर बढ़ाया मान

मुजफ्फरनगर में मंडलायुक्त के औचक निरीक्षण से हड़कंप: कलेक्ट्रेट से लेकर तहसील तक खंगाले सरकारी अभिलेख, लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर मंडल के मंडलायुक्त डॉ. रुपेश कुमार ने शुक्रवार को जनपद मुजफ्फरनगर का सघन दौरा कर सरकारी विभागों की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में मंडलायुक्त के औचक निरीक्षण से हड़कंप: कलेक्ट्रेट से लेकर तहसील तक खंगाले सरकारी अभिलेख, लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में बैंक चुनाव के नाम पर दबंगई: नामांकन रोकने के लिए ग्राम प्रधान का अपहरण, बीजेपी नेता समेत 6 पर FIR

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड (शाखा ठाकुरद्वारा) के चुनाव में वर्चस्व की जंग अब कानूनी लड़ाई में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में बैंक चुनाव के नाम पर दबंगई: नामांकन रोकने के लिए ग्राम प्रधान का अपहरण, बीजेपी नेता समेत 6 पर FIR

रामपुर अधिवक्ता हत्याकांड: मुख्य आरोपी असगर को कोर्ट ने भेजा जेल, पुलिस ने बरामद की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बहुचर्चित अधिवक्ता हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी असगर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामपुर अधिवक्ता हत्याकांड: मुख्य आरोपी असगर को कोर्ट ने भेजा जेल, पुलिस ने बरामद की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बेहद कड़ा रुख: संभल जिला न्यायालय के 25 अधिवक्ताओं को नोटिस जारी, पूर्व सीजेएम के तबादले पर प्रदर्शन करना पड़ा भारी

संभल। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संभल जिला न्यायालय के 25 अधिवक्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। यह सख्त कार्रवाई...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बेहद कड़ा रुख: संभल जिला न्यायालय के 25 अधिवक्ताओं को नोटिस जारी, पूर्व सीजेएम के तबादले पर प्रदर्शन करना पड़ा भारी

महाशिवरात्रि पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था: सहारनपुर में डीआईजी के निर्देश पर अलर्ट पुलिस

सहारनपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
महाशिवरात्रि पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था: सहारनपुर में डीआईजी के निर्देश पर अलर्ट पुलिस

सर्वाधिक लोकप्रिय