रामपुर में अधिवक्ता फारुख अहमद खान की हत्या पर गौतमबुद्धनगर बार एसोसिएशन ने जताया आक्रोश, CM को ज्ञापन सौंपा

 नोएडा । जनपद रामपुर में अधिवक्ता फारुख अहमद खान की गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर की कार्यकारिणी की एक बैठक अध्यक्ष मनोज भाटी (बोडाकी) एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अधिवक्ता की नृशंस हत्या पर गहरा शोक, आक्रोश एवं कड़ी निंदा व्यक्त की गई। बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।
 
जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर की कार्यकारिणी की बैठक में जनपद रामपुर में बार एसोसिएशन रामपुर के सदस्य अधिवक्ता फारुक अहमद खान की दिनदहाड़े गोली मारकर की गई नृशंस हत्या पर गहरा शोक व्यक्त की गई। बार अध्यक्ष ने कहा कि यह घटना न केवल अत्यंत हृदयविदारक है, बल्कि सम्पूर्ण अधिवक्ता समाज की सुरक्षा एवं सम्मान पर सीधा प्रहार है। इस जघन्य कृत्य से पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं में गहरा रोष एवं असंतोष व्याप्त है। बैठक में अधिवक्ता फारुक अहमद खान के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने एवं शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की गई। 
 
वहीं केन्द्रीय संघर्ष समिति, हाईकोर्ट बेंच स्थापना, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आहवान पर व बार एसोसिएशन रामपुर के समर्थन में जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर के अधिवक्ताओं ने गुरुवार को न्यायालय में कार्य नहीं किया। 
 
बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने विरोध स्वरूप प्रदर्शन कर  जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन के माध्यम से शासन-प्रशासन से मांग की गई है कि मृतक एडवोकेट फारूख अहमद खान के परिवार को 1.5 करोड़ रुपये की तत्काल आर्थिक मदद दी जाए तथा मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की जाए। इसके साथ ही दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी कर कठोरतम दंड दिलाया जाए तथा अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए 'एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट' पूरे देश में लागू करने की ठोस एवं प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
 
बैठक एवं ज्ञापन देते समय सचिव शोभाराम चन्दीला एडवोकेट, कोषाध्यक्ष कल्याण सिंह नागर, सिंहराज चौधरी एडवोकेट (सहसचिव, प्रशासनिक), सोनम यादव (सहसचिव, सांस्कृतिक) एडवोकेट, अमित कुमार एडवोकेट (सहसचिव, पुस्तकालय) सहित अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहें। 

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के शामली बस स्टैंड पर खड़ी दो प्राइवेट बसों में लगी भीषण आग, मची भगदड़, आग ने लिया विकराल रूप

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के शामली रोड स्थित प्राइवेट बस अड्डे पर गुरुवार की रात उस समय हड़कंप मच गया,...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के शामली बस स्टैंड पर खड़ी दो प्राइवेट बसों में लगी भीषण आग, मची भगदड़, आग ने लिया विकराल रूप

मुजफ्फरनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमजद ढेर, एसपी की गाड़ी पर बरसाईं गोलियां

मुजफ्फरनगर। जनपद के बुढ़ाना थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई।...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमजद ढेर, एसपी की गाड़ी पर बरसाईं गोलियां

मुजफ्फरनगर पुलिस की जांबाज महिला सिपाही ने बैडमिंटन में जीते दो स्वर्ण पदक, एसएसपी ने कार्यालय बुलाकर किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए मुजफ्फरनगर पुलिस की महिला सिपाही कुशुम रानी ने प्रदेश...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर पुलिस की जांबाज महिला सिपाही ने बैडमिंटन में जीते दो स्वर्ण पदक, एसएसपी ने कार्यालय बुलाकर किया सम्मानित

यूपी में हाफ एनकाउंटर पर बवाल, जेल में जाकर एसीजीएम ने की पड़ताल: कैदियों ने लगाये गंभीर आरोप, हाईकोर्ट की फटकार के बाद बढ़ी सख्ती

देवबंद/सहारनपुर। यूपी में पुलिस के ‘फुल’ और ‘हाफ एनकाउंटर’ को लेकर उठते सवालों के बीच न्यायपालिका ने सख्त रुख दिखाया...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
यूपी में हाफ एनकाउंटर पर बवाल, जेल में जाकर एसीजीएम ने की पड़ताल: कैदियों ने लगाये गंभीर आरोप, हाईकोर्ट की फटकार के बाद बढ़ी सख्ती

मुजफ्फरनगर के बघरा में तनाव के बाद अपहृत युवती बरामद, आरोपी पर पॉक्सो और धर्मांतरण कानून के तहत कार्रवाई

मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के गांव बघरा में पिछले कई दिनों से चल रहा तनाव युवती की सकुशल बरामदगी और...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के बघरा में तनाव के बाद अपहृत युवती बरामद, आरोपी पर पॉक्सो और धर्मांतरण कानून के तहत कार्रवाई

उत्तर प्रदेश

यूपी में हाफ एनकाउंटर पर बवाल, जेल में जाकर एसीजीएम ने की पड़ताल: कैदियों ने लगाये गंभीर आरोप, हाईकोर्ट की फटकार के बाद बढ़ी सख्ती

देवबंद/सहारनपुर। यूपी में पुलिस के ‘फुल’ और ‘हाफ एनकाउंटर’ को लेकर उठते सवालों के बीच न्यायपालिका ने सख्त रुख दिखाया...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
यूपी में हाफ एनकाउंटर पर बवाल, जेल में जाकर एसीजीएम ने की पड़ताल: कैदियों ने लगाये गंभीर आरोप, हाईकोर्ट की फटकार के बाद बढ़ी सख्ती

बिलारी विधायक फहीम इरफान समेत परिवार के 6 सदस्यों के ओबीसी प्रमाण-पत्र रद्द, विधायकी पर मंडराया कानूनी संकट

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बिलारी से समाजवादी पार्टी के विधायक मोहम्मद फहीम इरफान और उनके परिवार को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
बिलारी विधायक फहीम इरफान समेत परिवार के 6 सदस्यों के ओबीसी प्रमाण-पत्र रद्द, विधायकी पर मंडराया कानूनी संकट

फिरोजाबाद: सफारी पलटने से 10 साल का बच्चा लहूलुहान, अखिलेश यादव ने दिखाई दरियादिली, मौके पर ही रोकी गाड़ियां

फिरोजाबाद । उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद (Firozabad) से एक दिल छू लेने वाली खबर सामने आई है, जहाँ समाजवादी पार्टी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
फिरोजाबाद: सफारी पलटने से 10 साल का बच्चा लहूलुहान, अखिलेश यादव ने दिखाई दरियादिली, मौके पर ही रोकी गाड़ियां

4 महीने बाद मायके से विदा कर लाया था पति, घर पहुँचते ही पत्नी को मार डाला और खुद भी उठाया ये कदम..

अलीगढ़। अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ वैवाहिक विवाद के चलते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 
4 महीने बाद मायके से विदा कर लाया था पति, घर पहुँचते ही पत्नी को मार डाला और खुद भी उठाया ये कदम..

सर्वाधिक लोकप्रिय