बिहार के प्रथम चरण के चुनाव में सुबह नौ बजे तक 13.13 प्रतिशत मतदान, अमित शाह ने कहा-आपका वोट बिहार के गौरव को पुनर्स्थापित करेगा

On

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज सुबह नौ बजे तक 13.13 प्रतिशत मतदान हुआ है। पहले चरण 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है।

 

और पढ़ें मुजफ्फरनगर में पुलिस से अभद्रता करना पड़ा भारी: यातायात पुलिसकर्मी से मारपीट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, लंगड़ाते हुए जेल भेजे गए

b8268a8c13d9ef0d37a05cfdaa905311_1099134611

इस बीच केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह ने बिहार के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि बहनों और भाइयों, मैं विशेष रूप से युवाओं से आज के पहले चरण के मतदान में रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं। आपका एक-एक वोट बिहार में जंगलराज की वापसी को रोकने, सुशासन को कायम रखने और एक विकसित व आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेगा। इस चुनाव में, घुसपैठियों और नक्सलियों को पनाह देकर देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को सबक सिखाएं। आपका वोट बिहार के गौरव को पुनर्स्थापित करने के साथ-साथ राज्य के प्रत्येक निवासी तक आधुनिक शिक्षा पहुंचाने, गरीबों के कल्याण और युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने पटना के मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। मतदान करने के बाद उन्होंने कहा, "यह लोकतंत्र का उत्सव है। हमें 'पहले मतदान, फिर जल-पान' के सिद्धांत पर चलना होगा... बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार फिर से बनेगी।

राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजश्री यादव के साथ पटना के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे और बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में वोट डाला। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में महागठबंधन की जीत का विश्वास जताते हुए कहा, "14 नवंबर को नई सरकार बनेगी।

लखीसराय विस क्षेत्र के बड़हिया स्थित मतदान केंद्र संख्या 168 मध्य विद्यालय नंबर 2 पूर्वी भाग पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मतदान करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि यदि भारत में मंदिर नहीं बनेगा, तो पाकिस्तान में बनाए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने लालू यादव, तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। साथ ही उन्होंने कहा है कि हर बुर्का पहने लोगों की जांच हो।

बिहार सरकार में मंत्री और दरभंगा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संजय सरावगी ने अपना वोट डालने के बाद कहा कि जिन्हें सत्ता में आना नहीं है वे (राजद) ऐसे झूठे वादे करेंगे... जनता ऐसी बातों को समझती है और आम जनता प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजग के साथ है। राजग भारी बहुमत से सरकार बनाएगी और दरभंगा में भारी जीत हासिल करेगी।

बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद कहा कि यह लोकतंत्र का महापर्व है और लोक आस्था के महापर्व छठ के बाद बिहार में सभी को लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने का अवसर मिला है। जिस तरह हम छठ पूजा को सामाजिक सौहार्द्र के साथ मनाते हैं, उसी तरह सभी को लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होना चाहिए। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि बिहार का गौरव बढ़ाएं, यह समय बिहार को बदनाम करने वालों से मुक्त करने का है। मतदान जारी है और शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है।

बिहार के मंत्री और बांकीपुर से भाजपा उम्मीदवार नितिन नवीन पटना के दीघा स्थित मिलर हाई स्कूल, बूथ संख्या 394 और 396 स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। मोकामा विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार वीणा देवी और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने मतदान करने से पहले पूजा की। पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने कहा कि हमने भगवान से आशीर्वाद लिया है, आज बहुत बड़ा त्योहार है, मैं बिहार के सभी लोगों से अपील करूंगा कि आज भाईचारा दिखाएं, पहले मतदान फिर जलपान।

पटना में भाजपा नेता भीखूभाई दलसानिया ने बिहार चुनाव के लिए मतदान किया। वीडियो मतदान केंद्र संख्या 396 से है। समस्तीपुर विधानसभा के कर्पूरीग्राम गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित जाति टोल कर्पूरीग्राम के मतदान केंद्र संख्या 73 पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने मताधिकार का प्रयोग किया।



और पढ़ें राजस्थान के बीकानेर का शाही मायरा: मामा ने भांजों की शादी में दिया 2 करोड़ का तोहफ़ा

लेखक के बारे में

नवीनतम

दैनिक राशिफल- 8 नवंबर 2025, शनिवार

मेष : कामकाज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 8 नवंबर 2025, शनिवार

सफलता के शिखर तक पहुँचने के लिए संकल्प और विवेक अनिवार्य

सफलता के शिखरों तक पहुंचने के लिए दो शक्तियां अत्यंत आवश्यक हैं। पहली है संकल्प शक्ति। यदि संकल्प कमजोर हो,...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
सफलता के शिखर तक पहुँचने के लिए संकल्प और विवेक अनिवार्य

मुजफ्फरनगर के रहमतपुर गांव में शादी समारोह की मिठाई से फैली बीमारी, नकली दूध से बनी बताई जा रही मिठाई

मोरना। क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शादी समारोह के दौरान नकली दूध से बनी मिठाई खाने से अनेक लोग बीमार...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के रहमतपुर गांव में शादी समारोह की मिठाई से फैली बीमारी, नकली दूध से बनी बताई जा रही मिठाई

नई दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल तकनीकी खराबी: देशभर में उड़ानों पर असर, 400 से अधिक उड़ानें प्रभावित

नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्ली के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) में शुक्रवार को एक बड़ी तकनीकी खराबी के कारण पूरे भारत...
Breaking News  राष्ट्रीय 
नई दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल तकनीकी खराबी: देशभर में उड़ानों पर असर, 400 से अधिक उड़ानें प्रभावित

इस खेती से छत्तीसगढ़ के किसान सालभर कमा रहे लाखों रुपये, न बारिश की चिंता न जानवरों का डर, बाजार में तेल बिकता है 6000 रुपये लीटर

आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी खेती के बारे में जिसने छत्तीसगढ़ के किसानों की जिंदगी बदल...
कृषि 
इस खेती से छत्तीसगढ़ के किसान सालभर कमा रहे लाखों रुपये, न बारिश की चिंता न जानवरों का डर, बाजार में तेल बिकता है 6000 रुपये लीटर

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: नकुड़ पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना नकुड़ पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नकुड़ पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया

सहारनपुर: बिहारीगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को देशी पिस्टल और जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को दो देशी पिस्टल व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: बिहारीगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को देशी पिस्टल और जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया

जालौन में इश्क का हाईवोल्टेज ड्रामा — बीच सड़क पर दो प्रेमियों में जमकर मारपीट!

   जालौन। जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां इश्क और झगड़े का ऐसा नजारा देखने को मिला कि...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
जालौन में इश्क का हाईवोल्टेज ड्रामा — बीच सड़क पर दो प्रेमियों में जमकर मारपीट!

सहारनपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने अपहरण व हत्या के तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने अपहरण कर हत्या के मुकदमें में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने अपहरण व हत्या के तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया