2030 तक वस्त्र निर्यात को 100 अरब डॉलर पहुंचाना लक्ष्य, कपड़ा उद्योग में नए अवसरों की तैयारी : गिरिराज सिंह

On

नई दिल्ली। सरकार की प्राथमिकता 2030 तक वस्त्र उद्योग के आकार को 350 अरब डॉलर तक पहुंचाने के साथ निर्यात को 100 अरब डॉलर तक ले जाना है। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह की ओर से यह बयान दिया गया। उन्होंने कहा कि कपास महज एक फसल नहीं है, यह भारतीय कृषि की आत्मा है, किसान के पसीने, दृढ़ता और आशा का प्रतिबिंब है। कपड़ा मंत्रालय और भारतीय कपड़ा उद्योग परिसंघ (सीआईटीआई) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए, मंत्री ने विश्व कपास दिवस पर कपास किसानों को अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि "कपास का प्रत्येक धागा हमारे किसानों की कहानी समेटे हुए है।

 

और पढ़ें हिमाचल में बर्फबारी और बारिश से बढ़ी ठंड, कई रास्ते बंद, येलो अलर्ट जारी

और पढ़ें उत्तराखंड पुलिस का साइबर अपराधियों पर कड़ा प्रहार: 47.02 करोड़ रुपये पीड़ितों को वापस, देश में शीर्ष 6 में स्थान

यह चिलचिलाती धूप में उनकी कड़ी मेहनत, बारिश के लिए उनकी प्रार्थना और मिट्टी में उनके अटूट विश्वास की कहानी।" केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय स्थिरता इस क्षेत्र के लिए बड़ी चुनौतियां हैं। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन हो रहा है और हमें पानी और बिजली का विवेकपूर्ण उपयोग करना चाहिए। साथ ही प्रकृति की रक्षा के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

और पढ़ें पश्चिम बंगाल में भाजपा नेताओं पर हमला,भीड़ का पथराव, नारे लगाए- वापस जाओ,सिर फूटा, सांसद खगेन मुर्मू गंभीर रूप से घायल

 

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "भारत के मुख्यतः वर्षा-आधारित कपास क्षेत्रों की रक्षा के लिए और यह सुनिश्चित करने के लिए कि किसानों की कड़ी मेहनत आने वाली पीढ़ियों के लिए समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करे, जल का कुशल उपयोग, मृदा संरक्षण और नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाना अत्यंत महत्वपूर्ण है।" उन्होंने आगे कहा कि यह परिवर्तन तभी संभव है जब किसानों से लेकर कपड़ा निर्यातकों तक, उद्योग का हर पक्षकार एक परिवार की तरह काम करे। हालांकि, भारत में विश्व के कुल कपास बुआई क्षेत्र का 40 प्रतिशत हिस्सा है, फिर भी उत्पादकता लगभग 450 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर है, जो कई अन्य देशों के 2,000 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर से काफी कम है। सरकार कपास उत्पादकता मिशन को लेकर सक्रिय रूप से काम कर रही है। इसका उद्देश्य इस अंतर को पाटना है। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, पिछले एक दशक में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में हुई वृद्धि ने किसानों के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाया है।



 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

बरेली में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 110 उपभोक्ता पकड़े गए, 65 लाख का जुर्माना

बरेली। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को ऊर्जा विभाग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। अध्यक्ष, उत्तर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बरेली में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 110 उपभोक्ता पकड़े गए, 65 लाख का जुर्माना

कांग्रेस के पिछलग्गू दलों ने संविधान की हत्या की - ब्रजेश पाठक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को कहा कि आपातकाल में प्रेस का गला घोंटा गया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
कांग्रेस के पिछलग्गू दलों ने संविधान की हत्या की - ब्रजेश पाठक

भाजपा ने 125 सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार की, 25 वर्तमान विधायकों के नाम बाहर

Bihar News: भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 125 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है।...
देश-प्रदेश  बिहार 
भाजपा ने 125 सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार की, 25 वर्तमान विधायकों के नाम बाहर

आजम खान के घर का सौदा: मुस्लिम महासंघ ने पेश किया 1 लाख का बयाना, पुरानी शिक्षा संस्था को लौटाएगा गौरव

Rampur News: रामपुर में मुस्लिम महासंघ के अध्यक्ष और हॉकी कोच फरहत अली खान ने कहा कि वह आजम खान...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
आजम खान के घर का सौदा: मुस्लिम महासंघ ने पेश किया 1 लाख का बयाना, पुरानी शिक्षा संस्था को लौटाएगा गौरव

कनेक्टिविटी और शहरी बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देगा नया एयरपोर्ट- पीएम मोदी

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनएमआईए) का उद्घाटन किया, जो देश की सबसे महत्वाकांक्षी...
राष्ट्रीय 
कनेक्टिविटी और शहरी बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देगा नया एयरपोर्ट- पीएम मोदी

उत्तर प्रदेश

बरेली में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 110 उपभोक्ता पकड़े गए, 65 लाख का जुर्माना

बरेली। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को ऊर्जा विभाग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। अध्यक्ष, उत्तर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बरेली में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 110 उपभोक्ता पकड़े गए, 65 लाख का जुर्माना

कांग्रेस के पिछलग्गू दलों ने संविधान की हत्या की - ब्रजेश पाठक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को कहा कि आपातकाल में प्रेस का गला घोंटा गया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
कांग्रेस के पिछलग्गू दलों ने संविधान की हत्या की - ब्रजेश पाठक

आजम खान के घर का सौदा: मुस्लिम महासंघ ने पेश किया 1 लाख का बयाना, पुरानी शिक्षा संस्था को लौटाएगा गौरव

Rampur News: रामपुर में मुस्लिम महासंघ के अध्यक्ष और हॉकी कोच फरहत अली खान ने कहा कि वह आजम खान...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
आजम खान के घर का सौदा: मुस्लिम महासंघ ने पेश किया 1 लाख का बयाना, पुरानी शिक्षा संस्था को लौटाएगा गौरव

संभल में प्रशासन का बड़ा कदम: सिटी मजिस्ट्रेट ने अवैध अस्पताल सील कर आरोपी को हिरासत में लिया

Sambhal News: संभल जनपद में डीएम के निर्देशानुसार प्रशासन लगातार अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई कर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
संभल में प्रशासन का बड़ा कदम: सिटी मजिस्ट्रेट ने अवैध अस्पताल सील कर आरोपी को हिरासत में लिया