कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म और जबरन धर्मांतरण का आरोप: सहपाठी पर केस दर्ज, छात्रा की शिकायत के बाद बड़ा खुलासा

Madhya Pradesh News: इंदौर की देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की एक कॉलेज छात्रा ने अपने सहपाठी हम्स शेख पर दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में एफआईआर दर्ज करवाई है। शिकायत में छात्रा ने बताया कि पढ़ाई के दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, लेकिन बाद में यह संबंध उसके लिए भय और मानसिक उत्पीड़न का कारण बन गया।

पीड़िता के घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप

छात्रा के अनुसार, हम्स ने पहले उसे शादी का प्रस्ताव दिया जिसे उसने सख्ती से मना कर दिया। कुछ समय तक दूरी बनाए रखने के बाद युवक ने दोबारा माफी मांगकर संपर्क बढ़ाया। 26 जुलाई को वह अचानक पीड़िता के घर पहुंचा और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने छात्रा को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

बिहार: होली पर्व की तैयारी के बीच हादसा, शौचालय की टंकी में उतरे चार लोगों की दम घुटने से मौत ये भी पढ़ें  बिहार: होली पर्व की तैयारी के बीच हादसा, शौचालय की टंकी में उतरे चार लोगों की दम घुटने से मौत

शादी के बाद भी नहीं रुका उत्पीड़न

अगस्त में छात्रा की शादी हो गई, लेकिन उसके अनुसार हम्स ने उसे परेशान करना जारी रखा और कथित तौर पर शादी करने तथा मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाता रहा। परेशान होकर छात्रा ने पूरा घटनाक्रम अपने पति को बताया और फिर पुलिस से शिकायत दर्ज कराई।

राजस्थान के बीकानेर में ट्राई ने मोबाइल सेवाओं की गुणवत्ता जांची, जियो और एयरटेल का प्रदर्शन बेहतर ये भी पढ़ें  राजस्थान के बीकानेर में ट्राई ने मोबाइल सेवाओं की गुणवत्ता जांची, जियो और एयरटेल का प्रदर्शन बेहतर

हिंदू संगठनों ने की मदद, आरोपित गिरफ्तार

पीड़िता के मुताबिक, वह लगातार उत्पीड़न से परेशान थी और उसने कुछ हिंदू संगठनों तथा करणी सेना के कार्यकर्ताओं से मदद मांगी। कार्यकर्ताओं ने आरोपित को पिपल्याहाना क्षेत्र से पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। प्रारंभिक रूप से पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की थी।

भोपाल में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के निधन पर मातम, अमेरिका–इजराइल के खिलाफ नारे ये भी पढ़ें  भोपाल में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के निधन पर मातम, अमेरिका–इजराइल के खिलाफ नारे

राजनीतिक दबाव का भी लगाया आरोप

मामले में दावा किया गया कि एक भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पुलिस पर कार्रवाई रोकने का दबाव बनाया। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। तिलक नगर टीआई मनीष लोधा ने पुष्टि की कि हम्स शेख के खिलाफ दुष्कर्म और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।

Views: 48

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

इजराइल-ईरान युद्ध का असर: दिल्ली एयरपोर्ट पर 80 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द, खाड़ी देशों से भारतीयों की वापसी शुरू

नई दिल्ली। इजराइल और ईरान के बीच छिड़े युद्ध के चौथे दिन वैश्विक स्तर पर विमान सेवाओं और सुरक्षा व्यवस्था...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
इजराइल-ईरान युद्ध का असर: दिल्ली एयरपोर्ट पर 80 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द, खाड़ी देशों से भारतीयों की वापसी शुरू

CM योगी का सख्त निर्देश: भू-माफिया और दबंगों पर होगी कड़ी कार्रवाई, जमीन कब्जाने वाले न बचें

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  गोरखपुर 
CM योगी का सख्त निर्देश: भू-माफिया और दबंगों पर होगी कड़ी कार्रवाई, जमीन कब्जाने वाले न बचें

मुजफ्फरनगर में होलिका दहन के दौरान बड़ा हादसा: बिजली के खंभे और तारों में लगी भीषण आग, नई मंडी क्षेत्र में मची अफरा-तफरी

   मुजफ्फरनगर। जिले के नई मंडी थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला घेर खत्ती में सोमवार रात होलिका दहन के दौरान एक गंभीर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में होलिका दहन के दौरान बड़ा हादसा: बिजली के खंभे और तारों में लगी भीषण आग, नई मंडी क्षेत्र में मची अफरा-तफरी

भद्रासन से स्थिर होता है मन, शरीर बनता है लचीला

  नई दिल्ली। आज की आधुनिक और तेज रफ्तार जीवनशैली में, अधिकांश लोगों को अपने करियर या नौकरी के संबंध योग...
हेल्थ 
भद्रासन से स्थिर होता है मन, शरीर बनता है लचीला

ईरान-इज़राइल तनाव के बीच CBSE ने बहरीन, UAE, सऊदी समेत 7 देशों में 5-6 मार्च की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कीं

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने मध्य पूर्व एशिया के विभिन्न देशों में आयोजित होने वाली कक्षा...
Breaking News  राष्ट्रीय 
ईरान-इज़राइल तनाव के बीच CBSE ने बहरीन, UAE, सऊदी समेत 7 देशों में 5-6 मार्च की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कीं

उत्तर प्रदेश

CM योगी का सख्त निर्देश: भू-माफिया और दबंगों पर होगी कड़ी कार्रवाई, जमीन कब्जाने वाले न बचें

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  गोरखपुर 
CM योगी का सख्त निर्देश: भू-माफिया और दबंगों पर होगी कड़ी कार्रवाई, जमीन कब्जाने वाले न बचें

रविकिशन तो कहीं भी नाच-गाकर पैसा कमा सकता है…– होली मंच से CM योगी का मज़ाक

गोरखपुर में होली के रंगों के बीच राजनीति का रंग भी कुछ अलग ही नजर आया। मंच सजा था, भीड़...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
रविकिशन तो कहीं भी नाच-गाकर पैसा कमा सकता है…– होली मंच से CM योगी का मज़ाक

मुरादाबाद: रिजर्व पुलिस लाइन्स में SSP सतपाल अंतिल ने विधि-विधान से कराया होलिका दहन

मुरादाबाद में होली पर्व के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर में होलिका दहन का आयोजन पूरे विधि-विधान और श्रद्धा...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: रिजर्व पुलिस लाइन्स में SSP सतपाल अंतिल ने विधि-विधान से कराया होलिका दहन

यमुना एक्सप्रेस-वे पर मौत का तांडव: डबल डेकर बस ने ईको कार को रौंदा, राजस्थान के छह लोगों की मौत

हाथरस (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस ने आगे चल रही ईको...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यमुना एक्सप्रेस-वे पर मौत का तांडव: डबल डेकर बस ने ईको कार को रौंदा, राजस्थान के छह लोगों की मौत

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं