शहनाई के बीच चाकू की चीख: अमरावती में जयमाला से ठीक पहले दूल्हे पर जानलेवा हमला, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
Maharashtra News: महाराष्ट्र के अमरावती जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी समारोह के दौरान दूल्हे पर चाकू से हमला कर दिया गया। वारदात उस वक्त हुई जब जयमाला की रस्म शुरू होने वाली थी। हमले में दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। शादी की रौनक अचानक अफरातफरी और चीख-पुकार में बदल गई।
ये भी पढ़ें देहरादून में रिश्तों का कत्ल! आंखों में मिर्च, प्रेमी संग सैर और फिर पति को 'जहर'; केस दर्जआरोपी हमला कर बाइक से फरार- वारदात ड्रोन कैमरे में कैद
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमला करने वाला शख्स मंच पर पहुंचा और चाकू से दूल्हे पर वार कर फरार हो गया। आरोपी बाइक से मौके से भाग निकला, जबकि मेहमान दहशत में आ गए। इस पूरी वारदात का वीडियो ड्रोन कैमरे में कैद हो गया है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है।पुलिस टीम हमलावर की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां