'बहुत याद आती है पापा, काश समय रुक गया होता', अजित पवार के बेटे जय पवार का भावुक पोस्ट
मुंबई । बारामती में एक प्लेन क्रैश में पूर्व उपमुख्यमंत्री और एनसीपी अध्यक्ष अजित पवार के निधन के बाद बेटे जय पवार ने पिता को याद करते हुए भावुक पोस्ट किया है।
जय पवार ने अपने पिता के साथ की पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए भावनात्मक संदेश लिखा, "आपकी बहुत याद आती है, पापा। काश समय रुक गया होता। मैं आपको कसकर गले लगा लेता और हमेशा ऐसे ही रहता। बहुत याद आ रही है, पापा।" उन्होंने इंस्टाग्राम और अपने व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाया है।
जय पवार कोऑपरेटिव और संबंधित सेक्टरों में पारिवारिक व्यवसायों में लगे हुए हैं। उन्होंने लोकसभा, विधानसभा और हाल ही में हुए नगर परिषद, नगर पंचायत और नगर निगम चुनावों के दौरान एनसीपी के लिए प्रचार किया। बारामती के नागरिकों और एनसीपी पदाधिकारियों का कहना है कि जय लो प्रोफाइल रहना पसंद करते हैं और मीडिया पब्लिसिटी से दूर रहते हैं।
अजित पवार 28 जनवरी को जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए प्रचार करने बारामती आ रहे थे, तभी उनका प्लेन क्रैश हो गया। प्लेन रनवे पर लैंड करते समय क्रैश हुआ। इस दुर्घटना में अजित पवार का निधन हो गया। चार अन्य लोगों की भी इस दुर्घटना में मौत हो गई। 29 जनवरी को अजित पवार के पार्थिव शरीर का बारामती के विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में अंतिम संस्कार किया गया। अजित पवार को आखिरी विदाई देने के लिए बारामती में भारी भीड़ जमा हुई।
अजित पवार के निधन के बाद पत्नी सुनेत्रा पवार को उनकी जगह उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। उन्हें आबकारी, खेल और अल्पसंख्यक विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सोमवार को सुनेत्रा पवार बारामती लौटने से पहले यशवंतराव चव्हाण के स्मारक पर श्रद्धांजलि देने कराड गईं। मंगलवार को वह काटेवाडी में अपने आवास 'सहयोग' में रहेंगी, जहां पवार परिवार शाम 4 बजे तक शोक संवेदना व्यक्त करने वालों से मिलेगा।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां