राजस्थान: सीकर में हनी ट्रैप गैंग की महिला सदस्य गिरफ्तार, 6 आरोपी पहले ही हो चुके थे गिरफ्तार
सीकर। राजस्थान में सीकर के नीमकाथाना पाटन पुलिस ने हनी ट्रैप के जरिए लोगों को ब्लैकमेल कर भारी रकम वसूलने वाली गैंग की एक और महिला सदस्य को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने इस गैंग के 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।
थानाधिकारी रमेश मीणा ने बताया कि ममता को जयपुर से गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी महिला सुनियोजित तरीके से लोगों को अपने प्रेमजाल में फंसाती थी। वह पहले फोन पर संपर्क करके लोगों का भरोसा जीतती, फिर उन्हें दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपए की मांग करती थी। आरोपी महिला का नाम ममता उर्फ नाथी है, जो खंडेला के नेहरा की ढाणी निवासी है। गिरफ्तार की गई महिला के गैंग के छह अन्य सदस्य पहले ही पुलिस के गिरफ्त में आ चुके हैं।
इस गैंग का खुलासा उस समय हुआ, जब ग्राम धांधेला निवासी ई-मित्र संचालक अनुज कुमार सैनी ने 21 नवंबर को पाटन थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। अनुज कुमार सैनी ने पुलिस को बताया था कि एक गैंग ने उन्हें बार-बार फोन कर प्रेमजाल में फंसाया था, उसके बाद जब वे उनसे बात करने लगे तो महिला ने दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज करवाने की धमकी देकर दो लाख रुपए की मांग की। जब हमने पैसा नहीं दिया तो उससे कहा गया, "अब तुम पुलिस के पास जाओगे, तब पता चलेगा।" पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम का गठन कर इस गैंग की छह आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया था।
ये भी पढ़ें राजस्थान के बीकानेर में ट्राई ने मोबाइल सेवाओं की गुणवत्ता जांची, जियो और एयरटेल का प्रदर्शन बेहतरपुलिस अधिकारी ने बताया कि इस गैंग के और लोगों की गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी है और गैंग के अन्य सदस्यों तथा उनके नेटवर्क का पता लगाने के लिए विशेष टीम बनाकर जांच की जा रही है। इस तरह के मामलों में आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि समाज में ऐसे अपराधों पर काबू पाया जा सके। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला से भी पूछताछ की जा रही है। इसने बताया है कि इसने इस तरह फोन करके कई लोगों को फंसाकर उनसे पैसा लिया है, जब उसको लोग पैसा दे देते थे, तो वो नए लोगों की तलाश शुरू कर देती थी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां