देहरादून में मुख्यमंत्री धामी ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि, शुरू की एकता पदयात्रा

On

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर घंटाघर में उनकी मूर्ति पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद एकता पदयात्रा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

मुख्यमंत्री ने स्वदेशी अपनाने और नशामुक्त उत्तराखंड की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके अदम्य साहस, दूरदर्शिता और राष्ट्र समर्पण की भावना के कारण ही आज भारत एक शक्तिशाली और एकीकृत राष्ट्र के रूप में खड़ा है। सरदार पटेल का सम्पूर्ण जीवन देश की एकता और अखंडता को समर्पित था। उन्होंने 560 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया। ऐसे महापुरुष के योगदान को नमन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2014 से उनकी जयंती को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया, जो उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

उन्होंने कहा कि राज्यभर में 16 नवंबर तक प्रत्येक जिले के तीन स्थानों पर वॉकथॉन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रत्येक आयोजन स्थल पर 8 से 10 किलोमीटर की पदयात्रा के साथ नशा मुक्त भारत, एक पेड़ मां के नाम और आत्मनिर्भर भारत जैसे जन-जागरूकता अभियानों को भी जोड़कर समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वॉकथॉन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि भारत की विविधता में एकता की भावना को सशक्त करने का माध्यम है। दौड़ से युवाओं में राष्ट्र निर्माण, अनुशासन, और सेवा की भावना प्रबल होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लक्ष्य की दिशा में राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी रेखा आर्या, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजानदास, सविता कपूर, अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल एवं एसएसपी अजय सिंह मौजूद थे।

अखंड भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अनेक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। उनका राष्ट्रनिष्ठ दृष्टिकोण हमें विकसित भारत के निर्माण के लिए सतत प्रेरित करता रहेगा।



 

और पढ़ें मुजफ्फरपुर में चुनावी विरासत की लड़ाई: पिता की गद्दी, पत्नी की उम्मीद और बेटी की नई उड़ान



और पढ़ें तेजस्वी यादव का केंद्र पर 'झूठ बोलने' का आरोप, बोले- छठ के लिए 12,000 ट्रेनें चलाने का दावा गलत

लेखक के बारे में

नवीनतम

बागपत में निवेश के नाम पर 5 करोड़ की धोखाधड़ी, श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ समेत 22 के खिलाफ FIR दर्ज

बागपत। बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े और दिवंगत आलोक नाथ समेत 22 लोगों के खिलाफ बागपत पुलिस ने निवेश के नाम...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  बागपत 
बागपत में निवेश के नाम पर 5 करोड़ की धोखाधड़ी, श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ समेत 22 के खिलाफ FIR दर्ज

यूपी के पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से होगी 10 करोड़ की वसूली, डिप्टी सीएम के निर्देश पर नोटिस जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक गलियारों में एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ राज्य सरकार ने पूर्व मुख्य सचिव ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी के पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से होगी 10 करोड़ की वसूली, डिप्टी सीएम के निर्देश पर नोटिस जारी

गन्ना मूल्य बढ़ोतरी पर बोले राकेश टिकैत- “योगी जी 10 रुपये और बढ़ा देते तो 400 के पार हो जाता, अब केंद्र जाएंगे”

      मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में गन्ने के राज्य परामर्शित मूल्य (SAP) में ₹30 की वृद्धि किए जाने...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
गन्ना मूल्य बढ़ोतरी पर बोले राकेश टिकैत- “योगी जी 10 रुपये और बढ़ा देते तो 400 के पार हो जाता, अब केंद्र जाएंगे”

मुजफ्फरनगर में निकिता शर्मा बनीं खतौली की नई SDM, ढाई माह बाद मिली जिम्मेदारी; कई अधिकारियों के तबादले

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी (DM) उमेश मिश्रा ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई एसडीएम (उप जिलाधिकारी) स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्रों में...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में निकिता शर्मा बनीं खतौली की नई SDM, ढाई माह बाद मिली जिम्मेदारी; कई अधिकारियों के तबादले

वाल्मीकि जयंती पर यूपी में सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती को राज्य स्तर पर विशेष महत्व देते हुए इस दिन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
वाल्मीकि जयंती पर यूपी में सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

उत्तर प्रदेश

अखिलेश ने Chat GPT से किया सवाल, पूछा- संघ बैन होना चाहिए, कहा- मेरठ में कारोबारियों को रिटर्न गिफ्ट मिला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को लखनऊ में कई...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
अखिलेश ने Chat GPT से किया सवाल, पूछा- संघ बैन होना चाहिए, कहा-  मेरठ में कारोबारियों को रिटर्न गिफ्ट मिला

एटा में दर्दनाक बस हादसा: ड्राइवर भागने की कोशिश में बस गहरे गड्ढे में पलटी, कई यात्री घायल

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शुक्रवार सुबह एटा-टूंडला मार्ग पर एक यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
एटा में दर्दनाक बस हादसा: ड्राइवर भागने की कोशिश में बस गहरे गड्ढे में पलटी, कई यात्री घायल

सहारनपुर में नाबालिग लड़की अपहरण मामले में पांच दोषियों को सात साल की कठोर कैद

सहारनपुर। नाबालिग लड़की के अपहरण के एक गंभीर मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या दो के अपर सत्र न्यायाधीश कमलदीप...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग लड़की अपहरण मामले में पांच दोषियों को सात साल की कठोर कैद

मेरठ में महिला व्यापारियों ने भाजपा नेता को घेरा, बुलडोजर वाली नाराजगी का वीडियो वायरल

मेरठ। उत्तर प्रदेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो महिलाएं भाजपा नेता...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में महिला व्यापारियों ने भाजपा नेता को घेरा, बुलडोजर वाली नाराजगी का वीडियो वायरल