भूले-बिसरे सभी पितरों का श्राद्ध होता है पितृ विसर्जन पर !

On

अपने पितरों का पिंडदान, श्राद्ध और तर्पण के लिए सबसे उत्तम समय पितृ विसर्जन अमावस्या  है। इस बार अमावस्या की शुरुआत 13 अक्टूबर की सुबह 11 बजकर 29 मिनट से होने जा रही है। अमावस्या तिथि का समापन अगले दिन अर्थात 14 अक्टूबर शनिवार की दोपहर 2 बजकर 43 मिनट पर होगा। उदयातिथि को मानते […]

अपने पितरों का पिंडदान, श्राद्ध और तर्पण के लिए सबसे उत्तम समय पितृ विसर्जन अमावस्या  है। इस बार अमावस्या की शुरुआत 13 अक्टूबर की सुबह 11 बजकर 29 मिनट से होने जा रही है। अमावस्या तिथि का समापन अगले दिन अर्थात 14 अक्टूबर शनिवार की दोपहर 2 बजकर 43 मिनट पर होगा। उदयातिथि को मानते हुए पितृ विसर्जन अमावस्या 14 अक्टूबर को मनाई जाएगी।
जिनको अपने पूर्वज की मृत्यु तिथि नहीं पता है वे सर्वपितृ अमावस्या के दिन उनका श्राद्ध करते हैं। इस दिन पितरों को विदाई दी जाती है। इसलिए इसे पितृ विसर्जन अमावस्या पर्व कहा जाता है। मान्यता है कि जिनके पूर्वज श्राद्ध  ग्रहण कर खुशी-खुशी परमधाम लौटते हैं, उनके घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। पितृ विसर्जन के दिन पितरों की विदाई श्रद्धाभाव से करनी चाहिए।
पितृ विसर्जन पर्व पर प्रात: काल स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ के पास पितरों का ध्यान करते हुए गंगा जल, काला तिल, चीनी, चावल, सफेद पुष्प अर्पित करते हुए ऊं पितृभ्य: नम: मंत्र का जाप करना चाहिए, इसके बाद पितृ सुक्त का पाठ करें और अपने पितरों से उनके प्रति की गई किसी भी गलती या भूल के लिए क्षमा याचना करे।
सर्वपितृ अमावस्या के दिन पितरों के लिए तरह-तरह व्यंजन बनाकर पितरों का तर्पण करे और फिर ब्राम्हणों को भोजन कराएं। इस दिन किसी भिखारी को दरवाजे से किसी को खाली हाथ न जाने दें। यदि घर पर कोई भिखारी आता है तो उसका इज्जत सत्कार करते हुए उसे भोजन कराकर जरुरत की वस्तुएं दान दें। इस दिन घर पर या घर के आस-पास रहने वाले जानवरों को भोजन कराएं। मान्यता है कि इस दिन जो लोग श्रद्धा भाव से पितरों का तर्पण करते हैं उन पर पितृ प्रसन्न रहते हैं।
सर्वपितृ अमावस्या को उन लोगों का श्राद्ध किया जाता है जिनकी मृत्यु अमावस्या को होती है। वहीं जिन लोगों की मृत्यु की तिथि ज्ञात नहीं होती है उन लोगों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान भी सर्वपितृ अमावस्या को किया जाता है।इसीलिए सर्वपितृ अमावस्या को श्राद्ध पक्ष में बहुत ही विशेष माना गया है।इस दिन उन महिलाओं का भी श्राद्ध करने की परंपरा है, जिनकी मृत्यु सौभाग्यवती रहते हुए हो जाती है।वैसे महिलाओं के लिए नवमी तिथि को अहम माना गया है। नवमी की तिथि को विवाहित महिलाओं का श्राद्ध करने का विधान है।
इस अमावस्या को मोक्षदायिनी अमावस्या भी कहते हैं।इस बार की  सर्वपितृ अमावस्या पर बहुत ही शुभ संयोग बन रहा है। इस बार अमावस्या के दिन शनिवार होने के कारण इसे शनिचरी अमावस्या भी कहा जा रहा है। इस दिन साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लग रहा है। इस अवसर पर शुभ इंद्र योग भी है। सर्वपितृ अमावस्या अश्विन माह में पडऩे से इसका महत्व और बढ़ जाता है।
श्राद्ध पर्व परमेश्वर की रची हुई माया का एक अंश है, जिसके द्वारा वे सभी प्राणियों के साथ अपना कौतुक करते हैं। ये सभी प्राणियों को अपने शरीर से ही प्रकट करते हैं और पुन: अपने में ही विलीन कर लेते हैं। जन्म से लेकर मृत्यु तक के कालखंड को ही जीवन कहते है जिसको जीव प्रति कल्प  अपने कर्मों के अनुसार भोगता है। जन्म लेने के बाद जो जीव परमेश्वर को याद रखते हैं, वे कालान्तर में पुन: उन्हीं में विलीन हो जाते हैं अर्थात मोक्ष प्राप्त कर लेते है और जो मार्ग से भटक जाते हैं, उन्हें पुन: जन्म लेना  पड़ता है। जिस प्रकार यात्रा करते समय मार्ग का सही पता न होने के कारण हम मार्ग भूलकर आगे निकल जाते हैं और किसी और से रास्ता पूछकर वापस लौटते हैं, उसी प्रकार यह भी एक जीवन यात्रा  है।
प्राणियों को मोक्ष लिए परमेश्वर ने छियानबे पर्व बनाए हैं। इनमें बारह महीने की बारह अमावस्या, सतयुग, त्रेता, द्वापर और कलियुग के प्रारम्भ की चार तिथियां, मनुवों के आरम्भ की चौदह मन्वादि तिथियां, बारह संक्रांतियां, बारह वैधृति योग, बारह व्यतिपात योग, पंद्रह महालय-श्राद्ध पक्ष की तिथियां, पांच अष्टका, पांच अन्वष्टका और पांच पूर्वेद्युह ये श्राद्ध करने छियानबे अवसर निहित हैं जिनमें अलग-अलग तीर्थों, नदियों, गया तथा बद्रीनाथ में पिंडदान या फिर तर्पण किये जा सकते हैं।देवताओं के पितृगण ‘अग्निष्वात्त’ व सोमपथ की मानस कन्या अच्छोदा ने एक हज़ार वर्ष तक निर्बाध तपस्या की थी, उनकी इस तपस्या से प्रसन्न होकर दिव्य शक्ति परायण देवताओं के पितृगण अच्छोदा को वरदान देने के लिए दिव्य सुदर्शन शरीर धारण कर आश्विन अमावस्या के दिन उपस्थित हुए थे।
उन पितृगणों में ‘अमावसु’ नाम के एक अत्यंत सुंदर पितर की मनोहारी-छवि यौवन और तेज देखकर अच्छोदा कामातुर हो गयीं और उनसे प्रणय निवेदन करने लगीं किन्तु अमावसु अच्छोदा की कामप्रार्थना को ठुकराकर अनिच्छा प्रकट की जिससे अच्छोदा अति लज्जित हुई और स्वर्ग से पृथ्वी पर आ गिरीं। अमावसु के ब्रह्मचर्य और धैर्य की सभी पितरों ने सराहना की एवं वरदान दिया कि, यह तिथि ‘अमावसु’ के नाम से जानी जाएगी।इसी कारण इस पर्व को पवित्रता का पितृ विसर्जन पर्व माना जाता है।
-डॉ श्रीगोपाल नारसन एडवोकेट

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़ Picture

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर में महिला ग्राम प्रधान से सचिव ने की अभद्रता, बोला-अकेले आया करो !

बुढ़ाना (Budhana)। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंडावली खादर की महिला प्रधान ने पंचायत सचिव पर अभद्र व्यवहार और धमकाने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में महिला ग्राम प्रधान से सचिव ने की अभद्रता, बोला-अकेले आया करो !

रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

Moradabad Flood: मुरादाबाद में रामगंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही भारी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

मुंबई के दहिसर में 24 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, महिला की मौत और 18 लोग घायल

Mumbai News: मुंबई के दहिसर इलाके में रविवार दोपहर एक भीषण हादसा हुआ, जब न्यू जन कल्याण सोसाइटी की 24...
देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
मुंबई के दहिसर में 24 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, महिला की मौत और 18 लोग घायल

ग्रहण की लालिमा और चांद की लुका-छुपी ने मोह लिया मन, देशभर में दिखा ऐतिहासिक चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा

Last Lunar Eclipse 2025: 7 सितंबर 2025 को देश का आखिरी चंद्र ग्रहण पूरे भारत में देखा गया। इस दौरान...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
ग्रहण की लालिमा और चांद की लुका-छुपी ने मोह लिया मन, देशभर में दिखा ऐतिहासिक चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा

पीथमपुर गैस रिसाव त्रासदी: फैक्टरी में टैंक साफ करते समय तीन कर्मचारियों की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

Pithampur News: इंदौर के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। इंडोरमा इलाके की सागर श्री...
देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
पीथमपुर गैस रिसाव त्रासदी: फैक्टरी में टैंक साफ करते समय तीन कर्मचारियों की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश

रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

Moradabad Flood: मुरादाबाद में रामगंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही भारी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

मेरठ में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार

मेरठ। थाना नौचन्दी पुलिस द्वारा अन्तर्राजीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैंं। जिनके...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार

मेरठ में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट व साइबर थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़ किया...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

कांसगंज में BJP सांसद की बहन से बर्बरता: ससुर-देवर ने बीच सड़क पीटा, वीडियो भी बनाया

   कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। फर्रुखाबाद से भारतीय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
कांसगंज में BJP सांसद की बहन से बर्बरता: ससुर-देवर ने बीच सड़क पीटा, वीडियो भी बनाया