रिलीज से ठीक पहले झटका! पूरे भारत में ‘अखंडा 2’ के प्रीमियर शोज रद्द-फैंस में नाराज़गी
Akhanda-2: साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण की बहुचर्चित फिल्म ‘अखंडा 2’ को रिलीज से ठीक एक दिन पहले बड़ा झटका लगा है। देशभर में 4 दिसंबर को होने वाले प्रीमियर शोज को अचानक रद्द कर दिया गया। पहले से तैयार कार्यक्रम को अंतिम क्षणों पर कैंसिल किए जाने से दर्शकों में निराशा फैल गई है।
14 रील्स प्लस ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर दी सफाई
फिल्म के प्रोडक्शन हाउस 14 रील्स प्लस ने अपने आधिकारिक एक्स (Twitter) हैंडल पर एक बयान जारी कर बताया कि भारत में होने वाले सभी प्रीमियर शोज को तकनीकी समस्याओं के चलते रद्द करना पड़ा। मेकर्स ने लिखा- “हमने अपनी ओर से पूरी कोशिश की, लेकिन कुछ चीजें हमारे कंट्रोल से बाहर हैं। भारत में आज के प्रीमियर शोज रद्द किए जा रहे हैं। हुई असुविधा के लिए हम क्षमाप्रार्थी हैं।” हालांकि, मेकर्स ने यह भी स्पष्ट किया कि विदेशों में प्रीमियर तय समय पर ही होंगे।
दो बड़ी फिल्मों के प्रीमियर विवाद ने बढ़ाई चर्चाएं
इससे पहले खबर आई थी कि रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ के प्रीमियर और प्रेस शोज को भी आखिरी मिनट में कैंसिल कर दिया गया है। हालांकि, इस मामले को लेकर धुरंधर के मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिस वजह से फैंस के बीच कन्फ्यूज़न बढ़ गया था।
5 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ बनाम ‘अखंडा 2’
बालकृष्ण की ‘अखंडा 2’ और रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ दोनों ही फिल्में 5 दिसंबर (शुक्रवार) को रिलीज हो रही हैं। इसके चलते बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा क्लैश देखने को मिलेगा। दोनों फिल्मों के बीच कमाई और ओपनिंग डे कलेक्शन को लेकर जोरदार टक्कर की उम्मीद है, जिस पर अब ट्रेड एक्सपर्ट्स की नज़र टिकी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां