अनुपम खेर का जीवन संदेश: "जो फिर से उड़ सका, वही जिंदा"

On

नई दिल्ली। दिग्गज एक्टर अनुपम खेर सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं, बल्कि अपनी गहरी बातों के लिए भी जाने जाते हैं। अनुपम हर सुबह की शुरुआत ही किसी मोटिवेशनल वीडियो या कोट से करते हैं, जिसे पढ़कर फैंस के अंदर जोश भर जाता है। एक्टर ने गुरुवार को जिंदगी की सच्चाई अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। अनुपम खेर ने अपना इंस्टाग्राम अपडेट किया है और जिंदगी की हकीकत को बयां करता एक पोस्ट डाला है। पोस्ट पर लिखा है, "शिकस्त भी जरूरी है जिंदगी में, जीत की अहमियत समझने के लिए, घायल तो यहां हर एक परिंदा है, जो फिर से उड़ सका, वही जिंदा।"

 

और पढ़ें बिग बॉस 19: कपड़ों पर तंज से भड़का विवाद, मालती चाहर और नेहल आमने–सामने

और पढ़ें ऋतिक रोशन के पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा में दिल्ली हाईकोर्ट का अहम फैसला

अनुपम के कोट से साफ है कि जिंदगी जीने के लिए हमेशा संघर्ष करते रहना चाहिए, और कभी हार नहीं माननी चाहिए। फैंस भी एक्टर के मोटिवेशनल कोट की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "वाह, जीना इसी का नाम है सर जी।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "हर परिस्थिति में हौसला बुलंद रखना ही जीवन जीने के असल मायने हैं।" बता दें कि अनुपम खेर फैंस के लिए मजेदार वीडियो भी पोस्ट करते हैं, खासकर अपने छोटे भाई और मां दुलारी के साथ। हाल ही में एक्टर अपनी मां के साथ रेस्तरां में खाना खाने पहुंचे थे। अनुपम ने बताया था कि दुलारी को फ़ाइव स्टार होटल जाना बहुत अच्छा लगता है, अगर उनके दोनो बेटे उनके साथ होते हैं, तो वो कहीं भी साथ चलने के लिए तैयार हो जाती हैं।

और पढ़ें बिग बॉस 19 में दिवाली पर परिवार का प्यार मिला, लेकिन कैप्टेंसी खोनी पड़ी

 

एक्टर ने बताया कि वो अपनी मां के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना पसंद करते हैं क्योंकि दुलारी उनके साथ स्वतंत्र महसूस करती हैं। अनुपम खेर और दुलारी की बॉन्डिंग को सोशल मीडिया पर फैंस बहुत पसंद करते हैं। एक्टर उनसे गांव की पुरानी बातें, अपने पिता की बातें, फिल्मों की बातें और घर की बातें खुलकर करते हैं। उनकी मां के दिए जवाब भी फैंस के दिल में उतर जाते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर की 'तन्वी का ग्रेट' फिल्म को दोबारा पर्दे पर रिलीज किया गया है। पहले फिल्म को अनीत पड्डा और अहान पांडे की फिल्म सैयारा के साथ रिलीज किया गया था, लेकिन सैयारा की आंधी में फिल्म तन्वी द ग्रेट को ज्यादा रिस्पांस नहीं मिला। फिल्म ऑटिज्म से पीड़ित बच्ची की कहानी है, जिसे भले ही चीजें धीरे समझती हैं लेकिन वो बहुत टैलेंटेड हैं। 



 

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

वाल्मीकि जयंती पर यूपी में सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती को राज्य स्तर पर विशेष महत्व देते हुए इस दिन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
वाल्मीकि जयंती पर यूपी में सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

गन्ना मूल्य को लेकर सख्त हुए राकेश टिकैत, बोले- 450 रुपये स्वीकार नहीं, 17 अक्टूबर को होगा जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन

बागपत। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत जिले के दोघट कस्बे में पहुंचे। जहां पर उन्होंने किसान राजेंद्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  बागपत 
गन्ना मूल्य को लेकर सख्त हुए राकेश टिकैत, बोले- 450 रुपये स्वीकार नहीं, 17 अक्टूबर को होगा जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर होर्डिंग से तनाव, माहौल बिगाड़ने की कोशिश, पुलिस ने हटाये

मुजफ्फरनगर। नगर के संवेदनशील माने जाने वाले मीनाक्षी चौक क्षेत्र में मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर एक ...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर होर्डिंग से तनाव, माहौल बिगाड़ने की कोशिश, पुलिस ने हटाये

इलाहाबाद हाईकोर्ट में 24 नवनियुक्त न्यायमूर्तियों ने ली शपथ, मुज़फ्फरनगर के विवेक कुमार सिंह शामिल

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय में शनिवार को 24 नवनियुक्त न्यायमूर्तियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सभी न्यायमूर्तियों को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  प्रयागराज 
इलाहाबाद हाईकोर्ट में 24 नवनियुक्त न्यायमूर्तियों ने ली शपथ, मुज़फ्फरनगर के विवेक कुमार सिंह शामिल

मुजफ्फरनगर में पुलिस अधिकारियों पर भड़के संजीव बालियान, बोले– मुहिम चलाकर उतरवाएंगे इनकी भी गाड़ियों की लाल बत्ती और काली फिल्म !

   मुजफ्फरनगर। “मुजफ्फरनगर के अधिकारियों की गाड़ियों से भी किसी दिन लाल-नीली बत्ती और काली फिल्म उतरवानी पड़ेगी, यहां तक कि...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में पुलिस अधिकारियों पर भड़के संजीव बालियान, बोले– मुहिम चलाकर उतरवाएंगे इनकी भी गाड़ियों की  लाल बत्ती और काली फिल्म !

उत्तर प्रदेश

मेरठ में भाकियू (अराजनैतिक) का गन्ना मूल्य वृद्धि को लेकर प्रदर्शन

मेरठ। गन्ना मूल्य वृद्धि को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने कलेक्ट्रट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में भाकियू (अराजनैतिक) का गन्ना मूल्य वृद्धि को लेकर प्रदर्शन

मेरठ के हिस्ट्रीशीटर सरताज की हत्या, शव राजबहे में मिला, आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

मेरठ। मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र के गांव जिसौरा निवासी हिस्ट्रीशीटर सरताज की हत्या कर शव राजबहे में फेंक दिया...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के हिस्ट्रीशीटर सरताज की हत्या, शव राजबहे में मिला, आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

मेरठ में भाकियू कार्यकर्ताओं का पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, फर्जी मुकदमे की वापसी की मांग

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया।...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में भाकियू कार्यकर्ताओं का पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, फर्जी मुकदमे की वापसी की मांग

बिहार में कभी जंगलराज और माफियावाद था, अब विकास की रफ्तार — सीएम योगी

      पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने प्रचार अभियान को पूरी ताकत से शुरू कर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  लखनऊ  बिहार 
बिहार में कभी जंगलराज और माफियावाद था, अब विकास की रफ्तार — सीएम योगी