फिर से मां बनीं Gauahar Khan, फिल्म industries से लेकर fans तक लगा बधाइयों का तांता

On

मुंबई। एक्ट्रेस गौहर खान ने दूसरी बार मां बनने की खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा की है। उन्होंने और उनके पति जैद दरबार ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। इस पोस्ट में उन्होंने अपने दूसरे बेटे के जन्म की खुशी जाहिर की है। गौहर की इस पोस्ट से उनके चाहने वालों के बीच खुशी की लहर है। गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत कार्ड पोस्ट किया, जिसमें लिखा है कि जेहान अब अपने नए छोटे भाई का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कार्ड में बेटे के जन्म की तारीख 1 सितंबर 2025 भी साफ दिखाई दे रही है।

 

और पढ़ें भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के पिता का निधन, इंस्टाग्राम पर लिखा भावुक नोट

और पढ़ें Salman Khan के घर गणपति बप्पा का विदाई समारोह, ढोल-नगाड़ों और डांस के साथ सेलीब्रेट किया गणेश उत्सव

पोस्ट में गौहर ने अपने दोस्तों, परिवार और सभी चाहने वालों का दिल से धन्यवाद किया, जिन्होंने इस खास मौके पर उन्हें प्यार और आशीर्वाद दिया। गौहर ने नन्हें सदस्य के आगमन से परिवार में आई खुशियों को बयां किया और कहा कि वे इस पल को बहुत खास मानती हैं। उनके पोस्ट को देख फैंस भी बेहद खुश हैं और कमेंट्स के जरिए उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं उनके साथियों ने भी शुभकामनाएं दीं। सिंगर नीति मोहन ने कमेंट में लिखा, ''ओह माई गॉड!

और पढ़ें बॉक्स ऑफिस पर 'बागी 4' का जोश ठंडा, 'बंगाल फाइल्स' का बेहतर प्रदर्शन

 

यह न्यूज सुनकर हमें बहुत खुशी हुई। आप सभी को, खासकर जेहान को ढेर सारी बधाइयां।'' 'रोडीज एक्सट्रीम' के विजेता कशिश ठाकुर पुंदीर, एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर, कृति खरबंदा, दीया मिर्जा, समीरा रेड्डी, सोफी चौधरी, तनाज ईरानी और कमडियन सुगंधा मिश्रा ने कमेंट्स में बधाई दी। गौहर खान का सफर फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में काफी दिलचस्प रहा है। उन्होंने 2002 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, जहां उन्हें मिस टैलेंटेड का पुरस्कार मिला। इसके बाद उन्होंने 2009 में बॉलीवुड फिल्म ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर’ से अपने करियर की शुरुआत की। गौहर ने टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 7’ में भाग लेकर खूब लोकप्रियता हासिल की और वह इस शो की विजेता भी बनीं।

 

इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया जैसे ‘इश्कजादे’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ और ‘बेगम जान’। साथ ही उन्होंने कई टीवी शो जैसे ‘खतरों के खिलाड़ी 5’ और ‘इंडियाज रॉ स्टार’ में भी अपनी प्रतिभा दिखाई। गौहर के पति जैद दरबार एक मशहूर कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। जैद संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे हैं। गौहर और जैद दरबार ने 25 दिसंबर 2020 को शादी की थी। 10 मई 2023 को उनका पहला बेटा जेहान हुआ था, और अब वे दूसरी बार पिता-माता बने हैं।




 

लेखक के बारे में

नवीनतम

रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

Moradabad Flood: मुरादाबाद में रामगंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही भारी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

मुंबई के दहिसर में 24 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, महिला की मौत और 18 लोग घायल

Mumbai News: मुंबई के दहिसर इलाके में रविवार दोपहर एक भीषण हादसा हुआ, जब न्यू जन कल्याण सोसाइटी की 24...
देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
मुंबई के दहिसर में 24 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, महिला की मौत और 18 लोग घायल

ग्रहण की लालिमा और चांद की लुका-छुपी ने मोह लिया मन, देशभर में दिखा ऐतिहासिक चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा

Last Lunar Eclipse 2025: 7 सितंबर 2025 को देश का आखिरी चंद्र ग्रहण पूरे भारत में देखा गया। इस दौरान...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
ग्रहण की लालिमा और चांद की लुका-छुपी ने मोह लिया मन, देशभर में दिखा ऐतिहासिक चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा

पीथमपुर गैस रिसाव त्रासदी: फैक्टरी में टैंक साफ करते समय तीन कर्मचारियों की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

Pithampur News: इंदौर के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। इंडोरमा इलाके की सागर श्री...
देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
पीथमपुर गैस रिसाव त्रासदी: फैक्टरी में टैंक साफ करते समय तीन कर्मचारियों की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

मेवाड़ में पायलट की सियासी शक्ति का प्रदर्शन! बोले- 3 साल बाद कांग्रेस करेगी बंपर वापसी- Rajasthan Politics

Rajasthan Politics: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट 7 सितंबर को अपना जन्मदिन मेवाड़ की पावन भूमि...
मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  राजस्थान 
मेवाड़ में पायलट की सियासी शक्ति का प्रदर्शन! बोले- 3 साल बाद कांग्रेस करेगी बंपर वापसी- Rajasthan Politics

उत्तर प्रदेश

रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

Moradabad Flood: मुरादाबाद में रामगंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही भारी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

मेरठ में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार

मेरठ। थाना नौचन्दी पुलिस द्वारा अन्तर्राजीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैंं। जिनके...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार

मेरठ में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट व साइबर थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़ किया...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

कांसगंज में BJP सांसद की बहन से बर्बरता: ससुर-देवर ने बीच सड़क पीटा, वीडियो भी बनाया

   कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। फर्रुखाबाद से भारतीय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
कांसगंज में BJP सांसद की बहन से बर्बरता: ससुर-देवर ने बीच सड़क पीटा, वीडियो भी बनाया