चचेरे भाई ने की दरिंदगी, रेप के बाद मां बनने वाली लड़की का दर्द, बोली- अब जिंदगीभर बिन ब्याही मां का ताना झेलूंगी

On

  संभल। एक ऐसी युवती जिसका चाचा के बेटे ने ही रेप किया। रेप पीड़िता कहती है…. मैंने अपने चचेरे भाई के बच्चे को जन्म दिया था। उसने धमका कर मेरा रेप किया था। किसी को बताने पर मेरे घर वालों को मारने की धमकी दी थी। परिवार की इज्जत और घर वालों को बचाने […]

 

संभल। एक ऐसी युवती जिसका चाचा के बेटे ने ही रेप किया। रेप पीड़िता कहती है….

यूपी विधानसभा: सदन में गूंजा मुफ्त बिजली और शिक्षा मित्रों के मानदेय का मुद्दा; सपा विधायक अतुल प्रधान और मंत्री के बीच हुई तीखी नोकझोंक, शिवपाल बोले- 'झूठ बोलते हैं बिजली मंत्री' ये भी पढ़ें  यूपी विधानसभा: सदन में गूंजा मुफ्त बिजली और शिक्षा मित्रों के मानदेय का मुद्दा; सपा विधायक अतुल प्रधान और मंत्री के बीच हुई तीखी नोकझोंक, शिवपाल बोले- 'झूठ बोलते हैं बिजली मंत्री'

मैंने अपने चचेरे भाई के बच्चे को जन्म दिया था। उसने धमका कर मेरा रेप किया था। किसी को बताने पर मेरे घर वालों को मारने की धमकी दी थी। परिवार की इज्जत और घर वालों को बचाने के लिए मैं चुप रही, अगर तब मैं चुप नहीं रहती तो शायद ये सब देखने को नहीं मिलता।

सऊदी अरब में दिखा चांद, भारत में 19 फरवरी को रखा जाएगा पहला रोजा ये भी पढ़ें  सऊदी अरब में दिखा चांद, भारत में 19 फरवरी को रखा जाएगा पहला रोजा

घर में जब पता चला तो अम्मी ने मुझे मारा। मर जाने के ताने दिए..मेरे लिए ये समय किसी अभिशाप से कम नहीं है। एक बिन ब्याही मां बन गई हूं मैं और जिस बच्ची को मैंने जन्म दिया वो भी हालत खराब होने के चलते मर गई। उस घटना के बाद से लोग मुझे ही गलत बोल रहे हैं। मेरे सिर पर सबके तानों का ये बोझ जिंदगी भर रहेगा।

भारत में एआई क्रांति: पीएम मोदी और सुंदर पिचाई की मुलाकात, भविष्य की चुनौतियों और अवसरों पर हुआ मंथन ये भी पढ़ें  भारत में एआई क्रांति: पीएम मोदी और सुंदर पिचाई की मुलाकात, भविष्य की चुनौतियों और अवसरों पर हुआ मंथन

मामला संभल के असमोली के एक गांव का है। यहां पर जुलाई 2022 को एक शादीशुदा चचेरे भाई ने अपनी बहन के साथ उसके घर जाकर रेप किया था। आरोपी ने पीड़िता के अकेले होने का फायदा उठाया था। फिर उसको धमका कर मौके से चला गया था। पीड़िता ने डर के कारण ये बात छुपा ली लेकिन कुछ समय बाद ही ये बात सबके सामने आ गई। पीड़िता का कहना है, “घटना के बाद लोगों ने उसके बारे में बहुत गलत बातें बोलीं। वो आज किसी के सामने जाने में डरती है। उसके रिश्तेदार-गांव वाले उसको ही गलत बोलते हैं। उसके ऊपर लड़के को गलत फंसाने का आरोप भी लगाते हैं। जिसने मेरे साथ गलत काम किया वो शादी शुदा है। उसके बच्चे भी हैं। जिस वजह से लोग कहते हैं, इसने बच्चों के सिर से बाप का साया छीन लिया। वो लोग मेरा उसके साथ अफेयर होने की बात भी कहते हैं। ये सब सुनकर मैं बहुत परेशान रहती हूं।”

परिवार के लोगों ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया। वहीं परिवार के लोग बेटी का बच्चा गिराने के लिए प्रयास करने लगे लेकिन इन सब के बीच 2 फरवरी 2023 को पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया। हालत खराब होने के चलते 4 फरवरी को बच्ची की मौत हो गई।

पीड़िता ने बताया, “घर में मेरे और 3 भाई-बहन हैं। मैं बीच की हूं। अब्बू खेती-किसानी करके घर चलाते हैं। बड़ी दीदी की शादी हो चुकी है। हम लोग पढ़ाई करते हैं। घर पर अम्मी हैं जो अब्बू के साथ काम करती हैं। पापा के छोटे और बड़े भाई भी हैं। मेरे साथ जिसने गलत काम किया वो मेरे चाचा का लड़का है। उसका घर पास में है। उसकी शादी भी हो चुकी है। दो बच्चे भी हैं।”

“वो मेरे घर बहुत आता था। मुझसे बहुत बात करता था। मुझे कई बार उधर-इधर छूने की कोशिश करता था लेकिन मैं उसके पास से उठकर चली जाती थी। उसको घर के बारे में सारी जानकारी रहती थी। उस दिन जब वो घर आया तो मैंने उसको घर में किसी के न होने की बात कह कर जाने के लिए कहा लेकिन वो नहीं माना। वो जबरन घर के अंदर घुस गया। मैं चिल्लाने लगी तो उसमे तमंचा निकाल लिया। मुझे देखकर अश्लील हरकत करने लगा। बोला- जो कर रहा हूं करने दे वरना तूझे मार दूंगा। उसने पहले मेरे साथ गंदा काम किया। फिर बोला किसी को बताई तो समझना तेरा परिवार खत्म।”

“मैंने ये बात अपने परिवार को बचाने के लिए किसी को नहीं बताई। इस बीच वो मेरे घर कई बार आया लेकिन किसी न किसी के होने पर वापस चला जाता। जब भी घर आता मुझे धमकाता। मेरे साथ छेड़छाड़ करता मैं रोने लगती तो मुझे धमकाने लगता। कई बार उसने मुझे साथ में बाहर चलने के लिए भी कहा लेकिन मैं मना कर देती। ये सब काफी दिनों तक चलता रहा। चचेरा भाई होने के कारण घर में कोई उस पर शक भी नहीं करता और न उसको घर आने से रोकता।”

डॉक्टर बोला- पेट में इंफेक्शन है, तभी बढ़ रहा है

“ये सब चीजें मैं अकेले झेल ही रही थी कि घटना के कुछ महीने बाद एक दिन मेरे पेट में दर्द होने लगा। मन खराब होने लगा। मैंने अम्मी को बताया तो उन्होंने मुझे दवा देकर आराम करने के लिए कहा। उसके बाद अक्सर मुझे दर्द होता लेकिन मैं दवा लेकर उस पर ज्यादा ध्यान नहीं देती। फिर मुझे ऐसा लगा कि मेरा पेट भी बढ़ रहा है। घर के लोगों ने भी मुझसे पेट बढ़ने की बात बोली। गांव के एक डॉक्टर को हम लोगों ने दिखाया तो उसने इंफेक्शन होने की बात कह दी। हम लोगों ने भी उसकी बात मान ली। लेकिन समस्या लगातार बढ़ती जा रही थी।

फिर दिसंबर की शुरुआत में 1 दिन मुझे पेट में बहुत तेज दर्द हुआ। मैं चक्कर खाकर गिर गई। दर्द के कारण मैं चिल्ला नहीं पा रही थी। बस लग रहा था जैसे जान चली जाएगी। घर वाले मुझे शहर लेकर आए। जहां डॉक्टर ने मेरा अल्ट्रासाउंड करवाया। वहां मुझे दर्द कम होने के इंजेक्शन दिए गए। उसके बाद मुझे एक वार्ड में शिफ्ट किया गया। मेरे अब्बू-अम्मी वहीं पर मेरे पास बैठे हुए थे। तभी एक डॉक्टर ने मेरा नाम पुकारते हुए बुलाया। मेरे अब्बू-अम्मी जब उनके पास गए तो डॉक्टर बोला, आपकी बेटी गर्भवती है।”

गर्भवती वाली बात पर अम्मी मुझे मारने लगी

ये बात सुनकर मेरे अब्बू-अम्मी वहीं पर चिल्लाने लगे। मेरी अम्मी मेरे पास आकर मुझे मारने लगी। वो कह रही थी, तूने नाक कटवा दी सबकी। तू मर जा तो अच्छा है। मैं उनकी बात सुनकर रोने लगी। कुछ देर बाद अब्बू बिना कुछ बोले, हम लोगों को घर ले आए। घर पर उन्होंने मुझसे बात की। जहां मैंने सबको सच बता दिया। मेरी बात सुनकर मेरे अब्बू चाचा के घर गए। वहां पर उन्होंने पूरी घटना चाचा को बताई। ये बात सुनकर चाचा अब्बू से लड़ने लगे। उन्होंने पापा को घर से भगा दिया। उन लोगों ने अब्बू के साथ मारपीट भी की। जिसके बाद अब्बू ने पुलिस के पास जाने का फैसला लिया।

पुलिस ने पहले हमारी बात नहीं सुनी

अब्बू ने पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस भी मामले में कार्रवाई नहीं कर रही थी। पुलिस भी लड़के को बचाने में लगी हुई थी। बहुत भटकने के बाद हम लोगों की सुनवाई हुई। उसके बाद मेरे चचेरे भाई को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया। इधर मेरी मां बच्चे को गिराने के लिए मुझे पता नहीं कौन-कौन सी दवा खिलाती रही। मुझे गोलियां खिलाती। गर्म चीजें खाने के लिए बोलती, जिसकी वजह से मेरे चेहरे पर दाने निकलने लगे। लेकिन इन सबका भी कोई फायदा नहीं हुआ। आखिरकार मैंने 2 फरवरी को असमोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बच्ची को जन्म दे दिया।

अभी हम लोगों पर दबाव बनाया जा रहा है कि केस वापस लो। समझौता कर लो लेकिन मैं ऐसा नहीं चाहती हूं। जिसकी वजह से मेरी ये हालत हुई उसको मैं कभी जेल से बाहर नहीं आने दूंगी। ये 8 महीने कैसे कटे हैं मैं ही जानती हूं। लोग मुझे इतनी गिरी नजर से देखते जैसे मैंने कोई अपराध किया हो। मेरे घरवालों को उल्टा सीधा बोलते। मैं अपने आरोपी को कभी माफ नहीं कर सकती हूं।

वहीं पीड़िता के पिता का कहना है, हम लोग सारे भाई मिलकर रहते थे। ये नहीं पता था अपने घर का बच्चा ही हमें कहीं नहीं छोड़ेगा। आज कोई हम लोगों का साथ नहीं दे रहा है। सब कह रहे हैं घर की बात थी छुपा लेनी चाहिए थी। अगर मैं ऐसा करता तो अपनी बेटी को इंसाफ कैसे दिलाता। मेरी बच्ची को तो इन बातों की समझ भी नहीं थी। गलती तो उसकी है जिसने मेरी बेटी का गलत फायदा उठाया। कोई कितना भी दबाव बना ले लेकिन ये केस वापस कभी नहीं होगा।

डीएनए टेस्ट के बाद होगी कार्रवाई

मामले में असमोली थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है, बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अब आरोपी युवक का बच्ची के डीएनए के साथ टेस्ट होगा। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार की भी हम लोग मदद करने की कोशिश करेंगे।

 

 

 

 

 

 

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

ससुर को याद कर भावुक हुईं कियारा आडवाणी, भावुक संदेश शेयर किया

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा के निधन के बाद परिवार शोक में डूबा है। सिद्धार्थ ने 17 फरवरी...
Breaking News  मनोरंजन 
ससुर को याद कर भावुक हुईं कियारा आडवाणी, भावुक संदेश शेयर किया

पीएसीएल घोटाले में ईडी की रिकॉर्ड कार्रवाई, 10,021 करोड़ की 247 संपत्तियां अटैच

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दिल्ली जोनल ऑफिस-2 ने पीएसीएल लिमिटेड और उससे जुड़ी संस्थाओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग...
Breaking News  राष्ट्रीय 
पीएसीएल घोटाले में ईडी की रिकॉर्ड कार्रवाई, 10,021 करोड़ की 247 संपत्तियां अटैच

संभल में 'यादव जी की लव स्टोरी' पर बढ़ा विवाद, निर्माता-निर्देशक समेत चार पर एफआईआर

संभल। उत्तर प्रदेश में 'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। पहले सड़क पर...
Breaking News  मनोरंजन  संभल  
संभल में 'यादव जी की लव स्टोरी' पर बढ़ा विवाद, निर्माता-निर्देशक समेत चार पर एफआईआर

भारत की लगातार चौथी जीत, शिवम दुबे का तूफान , नीदरलैंड को 17 रन से हराया मुकाबला

T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए नीदरलैंड को...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
भारत की लगातार चौथी जीत, शिवम दुबे का तूफान , नीदरलैंड को 17 रन से हराया  मुकाबला

बिहार: एसटीएफ ने भागलपुर में हथियार निर्माण फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

कोलकाता। कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में बिहार के भागलपुर जिले में...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार: एसटीएफ ने भागलपुर में हथियार निर्माण फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

स्वामी रामदेव का बड़ा बयान: "बाबर की बात करने वाले हो जाएंगे बर्बाद", देश में छिड़ी नई बहस

मथुरा । योग गुरु बाबा रामदेव ने बुधवार को कहा कि भारत भगवान राम, कृष्ण और हनुमान का देश है,...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
स्वामी रामदेव का बड़ा बयान: "बाबर की बात करने वाले हो जाएंगे बर्बाद", देश में छिड़ी नई बहस

रामपुर में डीएम के आदेश बेअसर, हाईवे पर खुलेआम रुक रहीं रोडवेज बसें, हादसों का खतरा बढ़ा

रामपुर। रामपुर में दिल्ली-नैनीताल हाईवे पर रोडवेज बसों द्वारा खुलेआम सवारियां उतारने और चढ़ाने का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे...
उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर में डीएम के आदेश बेअसर, हाईवे पर खुलेआम रुक रहीं रोडवेज बसें, हादसों का खतरा बढ़ा

सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को अवैध हथियार व गोकशी के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस मुठभेड़ मे एक हिस्ट्रीशीटर गौकश को गिरफ्तार कर उसकेे कब्जे से अवैध शस्त्र, जिंदा गोवंश एंव...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को अवैध हथियार व गोकशी के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया

सम्भल में रमज़ान की रौनक शुरू, खजला-फेनी की खुशबू से महका शहर, महँगाई के बावजूद कारीगरों का उत्साह बरकरार

सम्भल। सम्भल में रमज़ान उल मुबारक की आमद से पहले ही शहर की गलियों में पारंपरिक खजला-फेनी की खुशबू फैलने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
सम्भल में रमज़ान की रौनक शुरू, खजला-फेनी की खुशबू से महका शहर, महँगाई के बावजूद कारीगरों का उत्साह बरकरार

सर्वाधिक लोकप्रिय