रोग प्रतिरोधक शक्ति का खजाना – आयुर्वेद
प्रकृति ने प्राणी मात्र के कल्याण के लिये विभिन्न प्रकार की अमूल्य वनस्पतियां उपलब्ध करा रखी हैं। आवश्यकता है सिर्फ उनके बारे में जानने की और उचित प्रयोग की। आयुर्वेदिक ग्रन्थों में इनका पूर्ण विवरण लिखा है। नीम, तुलसी, नींबू और आंवला ऐसे पौधे हैं जो रोग प्रतिरोधक शक्ति का खजाना हैं। आयुर्वेेदिक ग्रन्थों में […]
प्रकृति ने प्राणी मात्र के कल्याण के लिये विभिन्न प्रकार की अमूल्य वनस्पतियां उपलब्ध करा रखी हैं। आवश्यकता है सिर्फ उनके बारे में जानने की और उचित प्रयोग की।
आयुर्वेदिक ग्रन्थों में इनका पूर्ण विवरण लिखा है। नीम, तुलसी, नींबू और आंवला ऐसे पौधे हैं जो रोग प्रतिरोधक शक्ति का खजाना हैं। आयुर्वेेदिक ग्रन्थों में तो विषय के बारे में सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध है लेकिन यहां पर पाठकों की जानकारी के लिए संक्षेप में कुछ गुण बताये जा रहे हैं।
नीम – नीम एक सहज सुलभ प्राकृतिक औषधि है जो एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक है। नीम मलेरिया की भी औषधि है। नीम चर्म रोगों में भी कारगर होती है। यह गले सड़े घावों में औषधि के रूप में काम आती है। नीम से गर्भ निरोधक औषधि भी तैयार होने लगी है और भी विभिन्न प्रकार के रोगों में इसकी औषधियों का प्रयोग होता है।
तुलसी – तुलसी भी (एन्टीबायोटिक) रोग प्रतिरोधक क्षमता वाला पौधा है। यह सभी प्रकार के बुखार एवं खांसी की दवा के काम आती है। यह अन्य कहीं प्रकार के रोगों में भी काम आती है। तुलसी में जबरदस्त प्रतिरोधक क्षमता है।
ये भी पढ़ें हेल्थ टिप्स: सुबह की यह हेल्दी ड्रिंक सेहत को रखेगी दुरुस्त, तन मन को फिट रखने के लिए ऐसे करें सेवननींबू – नींबू भी भरपूर रोग प्रतिरोधक क्षमता रखता है। इसका नियमित प्रयोग सभी प्रकार के संक्रामक रोगों से बचाव करता है। नींबू पेट एवं त्वचा की विभिन्न बीमारियों में प्रयोग होता है। मोटापा कम करने की अचूक औषधि है।
आंवला – आंवला एक बहुआयामी औषधि है जो विटामिन सी का भरपूर खजाना होने के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता का खजाना भी है। अनेक रोगों में इसका प्रयोग किया जाता है। इसका स्वादिष्ट मुरब्बा स्वास्थ्य के लिये रामबाण है।
-नवलसिंह यादव
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां