पाकिस्तानः इमरान के करीबी पूर्व मंत्री फवाद खान को जेल, रिमांड बढ़ाने की मांग खारिज

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी फवाद खान की रिमांड और बढ़ाने की पुलिस की मांग अदालत ने खारिज कर दी। फवाद को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। चुनाव आयोग को धमकी देने के मामले में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी नेता फवाद […]
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी फवाद खान की रिमांड और बढ़ाने की पुलिस की मांग अदालत ने खारिज कर दी। फवाद को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
चुनाव आयोग को धमकी देने के मामले में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी नेता फवाद चौधरी को पिछले सप्ताह गिरफ्तार कर लिया गया था। फवाद चौधरी ने बीते दिनों चुनाव आयोग को खुलेआम धमकी दी थी। उन्होंने पाकिस्तान की मौजूदा सरकार और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के खिलाफ भी अपने भाषण में आग उगली थी। उनके भाषण को चुनाव आयोग को धमकी करार दिया गया था। इस धमकी के बाद पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के कोहसर थाने में फवाद चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। फवाद इमरान खान की सरकार में पाकिस्तान के सूचना मंत्री रह चुके हैं।
इन स्थितियों में मुकदमा दर्ज होते ही मान लिया गया था कि पाकिस्तान सरकार जल्द ही फवाद चौधरी को गिरफ्तार कर लेगी। फवाद को लाहौर से गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद पुलिस ने रिमांड लेकर फवाद से पूछताछ की थी। पुलिस फवाद चौधरी को दो बार रिमांड पर ले चुकी थी।
इस्लामाबाद की एक अदालत में न्यायिक मजिस्ट्रेट वकास अहमद राजा के समक्ष पुलिस ने तीसरी बार रिमांड की मांग की थी। न्यायालय ने पुलिस की मांग खारिज करते हुए फवाद चौधरी को जेल भेजने का आदेश दिया। फवाद को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां