America से तनाव के बीच टोक्यो पहुंचे PM Modi, जापान कर सकता है बड़ा ऐलान!

नई दिल्ली। यह नजारा है टोक्यो का जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे हैं और उनका भव्य स्वागत हुआ है। भारतीय प्रधानमंत्री दो देशों की चार दिवसीय यात्रा के पहले चरण में जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे हैं। यह लगभग 7 वर्षों में उनकी पहली जापान यात्रा है।
इस यात्रा पर जापान के साथ व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ावा देने मुख्य ध्यान रहने की संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी 20-30 अगस्त की यात्रा के दौरान दौरान जापान के अपने समकक्ष शिगेरू इशिबा के साथ वार्षिक शिखर वार्ता करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टोक्यो पहुंचने की जानकारी दीथी
प्रधानमंत्री मोदी की जापान और चीन की यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार और शुल्क नीतियों के कारण भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव पैदा हो गया है। प्रधानमंत्री ने दौरे पर रवाना होने से पहले बृहस्पतिवार रात को विश्वास जताया कि यह यात्रा राष्ट्रीय हितों एवं प्राथमिकताओं को आगे ले जाएंगी।
प्रधानमंत्री की इस यात्रा के दौरान जापान भारत में अरबों डॉलर के निवेश की योजनाओं के लक्ष्य की घोषणा कर सकता है। जापानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जापान कथित तौर पर अगले दशक में भारत में अपने निजी क्षेत्र के निवेश को दोगुना करने 10 ट्रिलियन येन( 68 अरब डॉलर) करने की योजना बना रहा है। जापानी प्रधानमंत्री इशिबा पीएम मोदी की यात्रा के दौरान इस नए लक्ष्य की पुष्टि कर सकते हैं।
जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज ने इस बात पर प्रकाश डाला कि दोनों देशों के बीच चर्चा द्विपक्षीय मुद्दों से आगे बढ़ेगी और क्वाड (QUAD) जैसे बहुपक्षीय ढांचे पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जो एक शांतिपूर्ण और स्थिर हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भारत अमेरिका के साथ व्यापारिक तनाव का सामना कर रहा है, ऐसे में नई दिल्ली टोक्यो के साथ आर्थिक संबंधों को गहरा करने और निवेश के नए रास्ते तलाश करने की कोशिश कर रहा है।