फिटनेस के लिए जिम नहीं, घरेलू काम ही हैं काफी! तन-मन दोनों रहेंगे तंदुरुस्त

On

अक्सर हम घरेलू कामों को बोझ या जिम्मेदारी के रूप में देखते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि ये छोटे-छोटे काम न केवल हमारे घर को साफ-सुथरा रखते हैं, बल्कि हमें एक स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली भी प्रदान करते हैं। नियमित रूप से किए जाने वाले घरेलू कार्य शरीर को व्यस्त रखते हैं, कैलोरी बर्न करने में मदद करते हैं और मानसिक शांति भी प्रदान करते हैं। बर्तन धोना एक साधारण काम लग सकता है, लेकिन यह हमारे हाथ, कलाई और कंधों के लिए एक प्रभावशाली व्यायाम है।

यह लो-इम्पैक्ट एक्टिविटी है, जिससे शरीर की गतिविधि बनी रहती है और धीरे-धीरे कैलोरी भी बर्न होती हैं। इसी तरह, झाड़ू-पोछा लगाना एक सम्पूर्ण शरीर की कसरत जैसा है। इसे करते समय शरीर को झुकाना, घूमाना और खिंचाव देना पड़ता है, जिससे विशेष रूप से लोअर बॉडी की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं और यह एक तरह से कार्डियो वर्कआउट बन जाता है। हाथ से कपड़े धोना भी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे हाथ, कंधे और पीठ की मांसपेशियों में ताकत आती है और यह कोर मसल्स को मजबूत करने में मदद करता है। वहीं, कपड़े सुखाना और तह करना एकाग्रता, संतुलन और शरीर के मूवमेंट्स के लिए लाभकारी होता है।

और पढ़ें गैस, सूजन और पेट के भारीपन से हैं परेशान? सुबह-सुबह अपनाएं ये तीन आयुर्वेदिक उपाय

यह छोटे-छोटे लेकिन महत्वपूर्ण फिजिकल मूवमेंट को बेहतर करता है और मानसिक सतर्कता भी बढ़ाता है। घर की सफाई, जैसे फर्नीचर, पंखे, खिड़की या अलमारी की धूल सफाई, शरीर के ऊपरी हिस्से की मांसपेशियों को सक्रिय करती है। यह न केवल एक अच्छा फिजिकल वर्कआउट है, बल्कि इससे मानसिक संतुष्टि और ऊर्जा का भी अनुभव होता है। वहीं, बागवानी एक ऐसा काम है जो तन और मन दोनों को सुकून देता है। पौधों को पानी देना, मिट्टी को खोदना, पौधे लगाना आदि क्रियाएं शरीर की सभी मांसपेशियों को गतिशील करती हैं और यह एक नेचुरल फुल-बॉडी एक्सरसाइज के समान है।

और पढ़ें महंगे शैम्पू नहीं, बालों की सेहत के लिए योग है सबसे असरदार इलाज, इन 3 आसनों से पाएं चमकदार और घने बाल

साथ ही यह मानसिक तनाव को कम कर, मन को भी शांति देती है। इसके अलावा, सीढ़ियां चढ़ना एक सरल और प्रभावी कार्डियो एक्सरसाइज है। जब हम लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करते हैं, तो यह न केवल हृदय गति को संतुलित करता है, बल्कि अतिरिक्त वसा को भी घटाने में मदद करता है। इसलिए अगली बार जब आप घर का कोई काम करें, तो उसे बोझ नहीं बल्कि सेहत का वरदान समझें। 

और पढ़ें खाद्य पदार्थों में मिलावट, सेहत पर संकट

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़ Picture

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !

नवीनतम

अंजना ओम कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश, लखनऊ कोर्ट ने दिया अमिताभ की याचिका पर निर्णय

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की लखनऊ ज़िला कोर्ट ने मशहूर टीवी एंकर अंजना ओम कश्यप के ख़िलाफ़ एक बड़ा कदम उठाया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अंजना ओम कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश, लखनऊ कोर्ट ने दिया अमिताभ की याचिका पर निर्णय

मुज़फ्फरनगर के विवेक कुमार सिंह बने इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश, पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल

शाहपुर। क्षेत्र का ऐतिहासिक गाँव सोरम एक बार फिर गौरवान्वित हुआ है। गाँव के प्रतिभाशाली अधिवक्ता विवेक कुमार सिंह को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर  प्रयागराज 
मुज़फ्फरनगर के विवेक कुमार सिंह बने इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश, पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल

Maruti Suzuki Victoris LXi: 10 लाख से कम कीमत में कंपनी की पहली 5-स्टार सेफ्टी SUV शानदार डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ

अगर आप हमेशा से यह सोचते थे कि काश एक मजबूत और सुरक्षित SUV आपकी भी हो लेकिन बजट की...
ऑटोमोबाइल 
Maruti Suzuki Victoris LXi: 10 लाख से कम कीमत में कंपनी की पहली 5-स्टार सेफ्टी SUV शानदार डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ

वाल्मीकि जयंती पर यूपी में सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती को राज्य स्तर पर विशेष महत्व देते हुए इस दिन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
वाल्मीकि जयंती पर यूपी में सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

इलाहाबाद हाईकोर्ट में 24 नवनियुक्त न्यायमूर्तियों ने ली शपथ, मुज़फ्फरनगर के विवेक कुमार सिंह शामिल

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय में शनिवार को 24 नवनियुक्त न्यायमूर्तियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सभी न्यायमूर्तियों को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  प्रयागराज 
इलाहाबाद हाईकोर्ट में 24 नवनियुक्त न्यायमूर्तियों ने ली शपथ, मुज़फ्फरनगर के विवेक कुमार सिंह शामिल

उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर के दरोगा की अलीगढ़ हादसे में दर्दनाक मौत, टाटा मैजिक ने कुचला, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर/अलीगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में तैनात उप निरीक्षक (SI) राहुल चौधरी की अलीगढ़ में हुए भीषण सड़क हादसे में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  आगरा 
मुजफ्फरनगर के दरोगा की अलीगढ़ हादसे में दर्दनाक मौत, टाटा मैजिक ने कुचला, परिवार में मचा कोहराम

हाईकोर्ट में पतियों की तरफ से याचिका : कहा- पत्नियों से हो रहे हैं प्रताड़ित, हाईकोर्ट ने याचिका की खारिज

प्रयागराज। अब तक आपने महिलाओं को उत्पीड़न के खिलाफ कानून की गुहार लगाते देखा होगा, लेकिन इस बार मामला उल्टा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकोर्ट में पतियों की तरफ से याचिका : कहा- पत्नियों से हो रहे हैं प्रताड़ित, हाईकोर्ट ने याचिका की खारिज

100 रुपये के लिए दादा ने घोंट दिया नाती का गला, पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में पुलिस ने एक हृदय विदारक ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए आरोपी दादा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
100 रुपये के लिए दादा ने घोंट दिया नाती का गला, पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर

मेरठ में राज्य महिला आयोग सदस्य ने की 'गोद भराई' और 'बाल सेवा योजना' लाभार्थियों से संवाद

मेरठ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल ने 06 अक्टूबर 2025 को दौराला ब्लॉक के महलका...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में राज्य महिला आयोग सदस्य ने की 'गोद भराई' और 'बाल सेवा योजना' लाभार्थियों से संवाद