राजमिस्त्री की अपहरण के बाद गला काटकर हत्या, किनौनी के जंगल से शव बरामद
मुजफ्फरनगर। जनपद में 4 दिन पहले अपहृत राज मिस्त्री की गला काटकर हत्या कर दी गई। राजमिस्त्री का शव शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव किनौनी के जंगल से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्याकांड के मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस के […]
मुजफ्फरनगर। जनपद में 4 दिन पहले अपहृत राज मिस्त्री की गला काटकर हत्या कर दी गई। राजमिस्त्री का शव शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव किनौनी के जंगल से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्याकांड के मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार जनपद शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गांव हरमजपुर निवासी इरफान पुत्र अब्दुल गफूर सिसौली की पट्टी लेपरान में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। विगत 9 फरवरी को काम पर जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में महाशिवरात्रि पर भव्य भजन संध्या का आयोजन, टी-सीरीज के गायकों ने भक्तिमय समां बांधाउसके पिता को अब्दुल गफूर को इरफान के गायब होने की जानकारी मिली, तो उन्होंने थाना भौराकला में अनवर और सुनील के नाम अपहरण का मुकदमा दर्ज कराते हुए इरफान की हत्या की आशंका जताई।
अब्दुल गफूर ने बताया कि इरफान की बाइक गांव मांडी के जंगल के आसपास से बरामद हुई, जबकि उसका शव किनौनी के जंगल से बरामद हुआ। बताया कि पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा मृतक इरफान 42 वर्ष का था और उसके चार बच्चे हैं।
पुलिस हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। मृतक इरफान के पिता अब्दुल गफूर का आरोप है कि उसके बेटे की हत्या तांत्रिक अनवर ने की है। उसी के पास बेटे का उठना बैठना था। उन्होंने बताया कि पुलिस उसे तलाश रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां