मुजफ्फरनगर में कलेक्ट्रेट में ओबीसी जनगणना की मांग को लेकर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अन्य पिछड़ा वर्ग से जुड़े लोगों ने ओबीसी जनगणना कराए जाने की मांग को लेकर शनिवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में मांग की गई कि बिहार की तरह उत्तर प्रदेश में भी अन्य पिछड़ा वर्ग की गिनती कराकर उनकी आबादी के अनुसार उन्हें आरक्षण […]
मुजफ्फरनगर। अन्य पिछड़ा वर्ग से जुड़े लोगों ने ओबीसी जनगणना कराए जाने की मांग को लेकर शनिवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में मांग की गई कि बिहार की तरह उत्तर प्रदेश में भी अन्य पिछड़ा वर्ग की गिनती कराकर उनकी आबादी के अनुसार उन्हें आरक्षण प्रदान किया जाए।
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और ओबीसी नेता सतेंद्र सैनी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग की जनगणना के लिए आंदोलन चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सन 1931 से देश में अन्य पिछड़ा वर्ग की गिनती नहीं की गई। जिससे किसी भी क्षेत्र में योजनाओं का अपेक्षित लाभ अन्य पिछड़ा वर्ग को नहीं मिल पा रहा। न ही उन्हें आरक्षण में उनकी आबादी के हिसाब से हिस्सेदारी मिल पा रही है।
ये भी पढ़ें मुज़फ्फरनगर में सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा: एनएसएस स्वयंसेवकों ने बुलंद की आवाज, एआरटीओ ने दिलाई शपथआरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने जानबूझकर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को खत्म करा दिया। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार नहीं चाहती कि अन्य पिछड़ा वर्ग को अपेक्षित आरक्षण दिया जाए। कहा कि उनकी हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से अधिक बैठती है। अन्य पिछड़ा वर्ग दिन प्रतिदिन बिछड़ता जा रहा है।
बताया कि राष्ट्रपति के माध्यम से ओबीसी जनगणना कराए जाने की मांग की जा रही है। सैनी ने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग की जातियों का सामाजिक और आर्थिक स्तर काफी पिछड़ा हुआ है। शैक्षिक स्तर के मामले में भी बहुत पीछे हैं।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां