मुजफ्फरनगर: सुवाहेड़ी कैम्पा-कोला फैक्ट्री पर जमीन कब्जाने का आरोप, तहसील में भाकियू तोमर का दूसरे दिन भी धरना जारी
मुजफ्फरनगर। सदर तहसील परिसर में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) का बेमियादी धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। जिलाध्यक्ष निखिल चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान तहसील में डटे हुए हैं। किसानों का मुख्य आरोप सुवाहेड़ी स्थित कैम्पा-कोला फैक्ट्री पर है, जिसके बारे में उनका कहना है कि फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा किसानों की कीमती जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है।
ये भी पढ़ें मुज़फ्फरनगर में मुठभेड़ के बाद पुलिस पर फायरिंग करने वाला रंगबाज गिरफ्तार; तितावी पुलिस की बड़ी कामयाबीधरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष निखिल चौधरी ने प्रशासन और चकबंदी विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सुवाहेड़ी क्षेत्र में चकबंदी के दौरान भारी अनियमितताएं बरती गईं, जिसका लाभ रसूखदार लोगों और फैक्ट्री को मिला, जबकि गरीब किसान अपनी ही जमीन से बेदखल हो गया। किसानों का कहना है कि वे पिछले कई दिनों से अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
प्रदर्शनकारी किसानों ने चेतावनी दी कि प्रशासन उनकी मांगों को हल्के में न ले। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक जमीन कब्जे के मामले की निष्पक्ष जांच और चकबंदी की गड़बड़ियों को सुधारा नहीं जाता, तब तक वे तहसील परिसर से नहीं हटेंगे। धरने के दौरान किसानों ने एकजुटता दिखाते हुए शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
देर शाम प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों से वार्ता की कोशिश की, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। भाकियू तोमर ने एक ज्ञापन भी सौंपा है, जिसमें साफ कहा गया है कि यदि त्वरित निस्तारण नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।
मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

टिप्पणियां