बकायेदारों का कनेक्शन काटने गई विद्युत विभाग की टीम का विरोध, कोल्हू संचालक बोले- अवैध वसूली चाहते है !

On

मोरना। भोपा थाना क्षेत्र के गांव ककराला में विद्युत बकायेदारों के कनेक्शन काटने गई विद्युत विभाग की टीम को कोल्हू संचालकों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। सूचना पर मौके पर पहुंचे भाकियू कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग की टीम को चेतावनी देते हुए बिना वजह कोल्हू संचालकों पर कार्यवाही न करने की बात कही। […]

मोरना। भोपा थाना क्षेत्र के गांव ककराला में विद्युत बकायेदारों के कनेक्शन काटने गई विद्युत विभाग की टीम को कोल्हू संचालकों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा।
सूचना पर मौके पर पहुंचे भाकियू कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग की टीम को चेतावनी देते हुए बिना वजह कोल्हू संचालकों पर कार्यवाही न करने की बात कही। कोल्हू संचालकों ने विद्युत विभाग पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव ककराला में गुरुवार को विद्युत बकायेदारों के कनेक्शन काटने गई विद्युत विभाग की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। मौके पर इकट्ठा हुए कोल्हू संचालकों ने हंगामा करते हुए मामले की सूचना भाकियू के पदाधिकारियों को दी जिसके बाद भाकियू कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और हंगामा खड़ा हो गया।
विद्युत विभाग के एसडीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि गांव ककराला में तीन कोल्हूओ पर विद्युत विभाग का लाखों रुपए का बकाया चल रहा था जिसको लेकर विद्युत विभाग की टीम जिसमे एसडीओ राघवेंद्र जेई विकास मिश्रा व परमानंद शर्मा उनके साथ थे।
जब टीम ने कनेक्शन काटने की कार्यवाही शुरू की तो मौके पर आए कोल्हू संचालकों ने हंगामा खड़ा कर दिया। मौके पर पहुंचे भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौधरी ने विद्युत विभाग की टीम को चेताते हुए कहा कि किसानों व कोल्हू संचालकों का विद्युत विभाग द्वारा शोषण किया जा रहा है जिसे भारतीय किसान यूनियन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।
ब्लॉक अध्यक्ष ने विद्युत विभाग की टीम पर रात में चेकिंग के नाम पर परेशान करने का आरोप लगाया।
दूसरी और कोल्हू संचालकों ने विद्युत विभाग की टीम का विरोध करते हुए बताया कि विद्युत विभाग की टीम चेकिंग के नाम पर कोल्हू स्वामियों को बेवजह परेशान कर रही है। जबकि कोल्हू स्वामियो ने विद्युत विभाग से कनेक्शन की रसीद कटवा रखी है।
कोल्हू संचालको ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग की टीम अवैध वसूली के चलते कोल्हू संचालकों को बेवजह परेशान कर रही है। इस दौरान विनीत चौधरी, बालेंदर, अजय, सतवीर सिंह, मयूर, रणवीर, विपिन कुमार उर्फ भौरी, सागर, नोमान, गय्युर आदि दर्जनों भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

विधानसभा सत्र 2026: सदन में दिखा शेरो-शायरी का अनूठा अंदाज़! मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने एक-दूसरे पर शायराना अंदाज़ में कसे तीखे तंज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को सवाल-जवाब के दौरान सियासी तकरार के साथ शायरी का रंग भी देखने को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
विधानसभा सत्र 2026: सदन में दिखा शेरो-शायरी का अनूठा अंदाज़! मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने एक-दूसरे पर शायराना अंदाज़ में कसे तीखे तंज

मेरठ में गर्मी की शुरुआत, IMD ने बारिश की चेतावनी जारी की

मेरठ। जिले में अब तापमान बढ़ने लगा है। शहर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। आईएमडी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में गर्मी की शुरुआत, IMD ने बारिश की चेतावनी जारी की

सहारनपुर: फतेहपुर पुलिस मुठभेड़ में अंतर्राज्यीय हिस्ट्रीशीटर रहमान गिरफ्तार, एक घायल

सहारनपुर।  फतेहपुर कलसिया मार्ग से जीवाला जाने वाले रास्ते पर वरिष्ठ उप निरीक्षक भूपेंद्र शर्मा की टीम के साथ   जानकारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: फतेहपुर पुलिस मुठभेड़ में अंतर्राज्यीय हिस्ट्रीशीटर रहमान गिरफ्तार, एक घायल

मेरठ: SCRIET, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में “इंटरव्यू क्रैक करने की तैयारी” विषयक कार्यशाला संपन्न

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के एससीआरआईईटी (SCRIET) में “How to Prepare Yourself to Crack an Interview” विषय पर...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: SCRIET, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में “इंटरव्यू क्रैक करने की तैयारी” विषयक कार्यशाला संपन्न

दीवानी न्यायालय में बम धमकी से अफरा-तफरी, परिसर कराया गया खाली

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित दीवानी न्यायालय परिसर में मंगलवार को बम विस्फोट की धमकी मिलने से अफरा-तफरी मच...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
दीवानी न्यायालय में बम धमकी से अफरा-तफरी, परिसर कराया गया खाली

उत्तर प्रदेश

विधानसभा सत्र 2026: सदन में दिखा शेरो-शायरी का अनूठा अंदाज़! मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने एक-दूसरे पर शायराना अंदाज़ में कसे तीखे तंज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को सवाल-जवाब के दौरान सियासी तकरार के साथ शायरी का रंग भी देखने को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
विधानसभा सत्र 2026: सदन में दिखा शेरो-शायरी का अनूठा अंदाज़! मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने एक-दूसरे पर शायराना अंदाज़ में कसे तीखे तंज

मेरठ में गर्मी की शुरुआत, IMD ने बारिश की चेतावनी जारी की

मेरठ। जिले में अब तापमान बढ़ने लगा है। शहर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। आईएमडी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में गर्मी की शुरुआत, IMD ने बारिश की चेतावनी जारी की

सहारनपुर: फतेहपुर पुलिस मुठभेड़ में अंतर्राज्यीय हिस्ट्रीशीटर रहमान गिरफ्तार, एक घायल

सहारनपुर।  फतेहपुर कलसिया मार्ग से जीवाला जाने वाले रास्ते पर वरिष्ठ उप निरीक्षक भूपेंद्र शर्मा की टीम के साथ   जानकारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: फतेहपुर पुलिस मुठभेड़ में अंतर्राज्यीय हिस्ट्रीशीटर रहमान गिरफ्तार, एक घायल

मेरठ: SCRIET, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में “इंटरव्यू क्रैक करने की तैयारी” विषयक कार्यशाला संपन्न

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के एससीआरआईईटी (SCRIET) में “How to Prepare Yourself to Crack an Interview” विषय पर...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: SCRIET, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में “इंटरव्यू क्रैक करने की तैयारी” विषयक कार्यशाला संपन्न

सर्वाधिक लोकप्रिय