राष्ट्रीय बजरंग दल ने ग्रैंड प्लाजा मॉल में पकड़ा नाबालिग प्रेमी युगल, वैलेंटाइन डे पर चलाया अभियान
मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्रैंड प्लाजा मॉल में राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने चलाया प्रेमी युगलों के खिलाफ चेकिंग अभियान जिसके दौरान उन्होंने एक नाबालिग प्रेमी जोड़े को पकड़कर कानून के हवाले किया। राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने नाबालिक युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया जबकि नाबालिक युवक […]
मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्रैंड प्लाजा मॉल में राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने चलाया प्रेमी युगलों के खिलाफ चेकिंग अभियान जिसके दौरान उन्होंने एक नाबालिग प्रेमी जोड़े को पकड़कर कानून के हवाले किया।
ये भी पढ़ें शिक्षा-जगत में मुज़फ्फरनगर का गौरव: प्रो. (डॉ.) राम प्रकाश शर्मा डी.लिट्. (विद्यासागर) से अलंकृतराष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने नाबालिक युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया जबकि नाबालिक युवक थाना नई मंडी पुलिस के हवाले कर दिया गया।
इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अर्जुन विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पाश्चात्य संस्कृति के खिलाफ वैलेंटाइन डे पर अभियान चलाया जा रहा था। उसी क्रम में एक बालक-बालिका संदिग्ध परिस्थिति मे ग्रैंड प्लाजा मॉल में घूमते हुए नज़र आए तो उन्होंने उनसे पूछताछ की और पता चला कि लड़की और लड़का दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं। लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया जबकि लड़के को थाना नई मंडी पुलिस को सौंप दिया।
अध्यक्ष अर्जुन विश्वकर्मा ने बताया कि हमारे द्वारा नाबालिगों के साथ मारपीट नहीं की गई है और राष्ट्रीय बजरंग दल ने युवक पर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां