मुज़फ्फरनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया पति व ससुरालजनों पर हत्या का आरोप
बुढ़ाना। कोतवाली क्षेत्र के गांव उमरपुर निवासी गुफरान की पत्नी अंजुम (24) की मंगलवार को देर रात के समय फांसी का फंदा लगाने से मौत हो गई। गांव के ही गुफरान के साढू भूरा ने घटना की सूचना पुलिस व अपनी ससुराल वालों को दी। घटना की सूचना मिलते ही उमरपुर पुलिस चौकी इंचार्ज संजय […]
बुढ़ाना। कोतवाली क्षेत्र के गांव उमरपुर निवासी गुफरान की पत्नी अंजुम (24) की मंगलवार को देर रात के समय फांसी का फंदा लगाने से मौत हो गई।
गांव के ही गुफरान के साढू भूरा ने घटना की सूचना पुलिस व अपनी ससुराल वालों को दी। घटना की सूचना मिलते ही उमरपुर पुलिस चौकी इंचार्ज संजय यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने बताया कि मृतका अंजुम की गले में फांसी का फंदा लगाने से मौत हुई है। दुपट्टा छत के कुंडे से लटका हुआ मिला। महिला का शव बैड पर पड़ा हुआ मिला।
घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके वाले सहारनपुर जनपद के गंगोह थाना क्षेत्र के गांव सिकन्दरपुर गौसगढ़ निवासी इस्लाम अपने परिजनों के साथ बेटी अंजुम की ससुराल पहुंचे।
मृतका के पिता इस्लाम व उसके परिवार वालो ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी दो वर्ष पहले गुफरान के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उनका दामाद व ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करते आ रहे थे। मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी की उसके पति व मायके वालों ने एक राय होकर फांसी लगाकर हत्या कर दी।
मृतका के पिता ने अपने दामाद गुफरान व उसकी बहन, जेठ व ससुर सहित पांच के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक महिला के पिता की तहरीर पर अपराध पंजीकृत कर लिया है। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां