छठ महापर्व पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अमित शाह समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं; आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे श्रद्धालु

On

नई दिल्ली। आस्था, श्रद्धा और लोकसंस्कृति के प्रतीक छठ महापर्व पर देशभर में उत्साह और भक्ति का माहौल है। इस पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित देश के कई अन्य नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छठ महापर्व के अवसर पर आधिकारिक 'एक्स' पोस्ट के जरिए कहा, "महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई देती हूं।

 

और पढ़ें पीएम मोदी ने 'मन की बात' में यश सालुंड्के को सराहा, जो संस्कृत में क्रिकेट सिखा रहे हैं

और पढ़ें सुप्रीम कोर्ट: डिजिटल अरेस्ट मामलों की जांच सीबीआई को सौंपे जाने पर 3 नवंबर को सुनवाई

यह त्योहार सूर्य देव और छठी मईया की उपासना करने तथा मां प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। मेरी मंगलकामना है कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि का संचार करें तथा हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करे।" केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आधिकारिक 'एक्स' पोस्ट के जरिए शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं! उमंग, उत्साह और उल्लास से भरा यह महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और समृद्धि का संचार करे।

और पढ़ें सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के मामले में राज्यों की चुप्पी पर जताई नाराजगी, 3 नवंबर को मुख्य सचिवों को तलब किया

 

छठी मईया की कृपा सभी पर बनी रहे। जय छठी मईया!" भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपने आधिकारिक 'एक्स' संदेश में कहा, "लोक आस्था और भगवान भास्कर के प्रति अगाध श्रद्धा को समर्पित छठ महापर्व की आप सभी को कोटिश: बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। यह पर्व आस्था, लोक संस्कृति, समर्पण और त्याग का अद्भुत संगम है, जो सूर्य देवता और प्रकृति के प्रति मानव के सबसे पवित्र संबंध को दर्शाता है।

 

छठ का प्रत्येक अर्घ्य जीवन में प्रकाश, सत्य और संतुलन का संदेश देता है। मैं छठी मईया और भगवान सूर्य से प्रार्थना करता हूं कि वे सभी के जीवन को सुख-समृद्धि, आरोग्य और मंगलमय आशीर्वाद से परिपूर्ण करें। जय छठी मईया!" केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने अपने आधिकारिक 'एक्स' पोस्ट के जरिए शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "समस्त देशवासियों को भगवान सूर्य की उपासना के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।" वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आधिकारिक 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "संध्या अर्घ्य छठ पूजा का मुख्य दिन है, जो भक्ति, श्रद्धा और प्रकृति के साथ गहरे जुड़ाव का संदेश देता है।

आज व्रती सूर्यास्त के समय घाट पर इकट्ठा होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। सभी श्रद्धालुओं को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। सूर्य देव और छठी मईया आपके जीवन को उज्ज्वल और सुख-समृद्ध बनाएं।" देशभर में घाटों पर लाखों श्रद्धालु आज संध्या अर्घ्य के लिए एकत्र हो रहे हैं। भक्ति, लोकगीतों और सूर्योपासना से गूंजते माहौल में छठ पर्व का उल्लास है। श्रद्धालुओं की आस्था और समर्पण इस पर्व को भारत की सबसे पवित्र और अद्वितीय परंपराओं में से एक बनाता है।




लेखक के बारे में

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: 15 साल के नाबालिग लड़के की 35 साल की महिला से जबरन शादी, रोती-बिलखती मां ने लगाई गुहार

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। किदवई नगर निवासी शिबा पत्नी फरीद अपने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: 15 साल के नाबालिग लड़के की 35 साल की महिला से जबरन शादी, रोती-बिलखती मां ने लगाई गुहार

गाजियाबाद में छठ महापर्व की धूम, डूबते सूर्य को अर्घ्य देने उमड़े श्रद्धालु

गाजियाबाद। गाजियाबाद में छठ महापर्व की आस्था का सागर देखने को मिला। आज छठ पूजा के तीसरे दिन व्रतियों ने...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद में छठ महापर्व की धूम, डूबते सूर्य को अर्घ्य देने उमड़े श्रद्धालु

राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर की संपत्ति आय से कई गुना बढ़ी, पत्नी की संपत्ति भी बढ़ी, उच्च स्तरीय जांच की मांग तेज

मेरठ। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री और मेरठ दक्षिण क्षेत्र से विधायक सोमेंद्र तोमर एक बार फिर विवादों में हैं।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर की संपत्ति आय से कई गुना बढ़ी, पत्नी की संपत्ति भी बढ़ी, उच्च स्तरीय जांच की मांग तेज

मेरठ पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं के सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति फेज-5 अभियान शुरू किया

मेरठ। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए व्यापक...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं के सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति फेज-5 अभियान शुरू किया

मुजफ्फरनगर में भाजपा युवा मोर्चा ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत किया भव्य युवा सम्मेलन

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से आज भोपा रोड स्थित एस.डी. कालेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के आडिटोरियम...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में भाजपा युवा मोर्चा ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत किया भव्य युवा सम्मेलन

उत्तर प्रदेश

राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर की संपत्ति आय से कई गुना बढ़ी, पत्नी की संपत्ति भी बढ़ी, उच्च स्तरीय जांच की मांग तेज

मेरठ। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री और मेरठ दक्षिण क्षेत्र से विधायक सोमेंद्र तोमर एक बार फिर विवादों में हैं।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर की संपत्ति आय से कई गुना बढ़ी, पत्नी की संपत्ति भी बढ़ी, उच्च स्तरीय जांच की मांग तेज

मेरठ पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं के सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति फेज-5 अभियान शुरू किया

मेरठ। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए व्यापक...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं के सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति फेज-5 अभियान शुरू किया

मेरठ में सड़क चौड़ीकरण और यूटिलिटी शिफ्टिंग के चलते रूट डायवर्जन लागू

मेरठ। सीएम ग्रिड योजना के अन्तर्गत गांधी आश्रम चौराहे से तेजगढी चौराहे तक सड़क का चौडीकरण एवं यूटिलिटी शिफ्टिंग का...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में सड़क चौड़ीकरण और यूटिलिटी शिफ्टिंग के चलते रूट डायवर्जन लागू

सहारनपुर: जिलाधिकारी मनीष बंसल ने 2047 समृद्धि शताब्दी पर्व में नागरिक सहभागिता के लिए किया आह्वान

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने विकसित उत्तर प्रदेश 2047 समृद्धि का शताब्दी पर्व महाभियान के संबंध में बताया कि ग्राम...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: जिलाधिकारी मनीष बंसल ने 2047 समृद्धि शताब्दी पर्व में नागरिक सहभागिता के लिए किया आह्वान