निर्मला सीतारमण ने 150वीं वर्षगांठ पर कहा: वंदे मातरम मातृभूमि का शक्ति और गौरव का प्रतीक

On

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत के राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ पर कहा कि यह गीत हमारी मातृभूमि को शक्ति, समृद्धि और दिव्यता के प्रतीक के रूप में दर्शाता है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "हमारा राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' आज 150 गौरवशाली वर्ष पूरे कर रहा है। श्री बंकिमचंद्र चटर्जी की ओर से रचित 'वंदे मातरम' एक शाश्वत रचना है, जिसने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लोगों को गहराई से प्रेरित किया। यह गीत हमारी मातृभूमि को शक्ति, समृद्धि और दिव्यता के प्रतीक के रूप में दर्शाता है।

 

और पढ़ें ‘वंदे मातरम्’ भारत की आत्मा का स्वर है, केवल शब्दों का संग्रह नहीं- अमित शाह

और पढ़ें "प्रधानमंत्री मोदी ने महिला विश्व कप विजेता टीम से की मुलाकात, दीप्ति शर्मा से खास बातचीत"

'वंदे मातरम' आज भी राष्ट्रीय गौरव का बोध कराता है और हमारे राष्ट्र को भावना और संकल्प में एकजुट करता है।" इस मौके पर निर्मला सीतारमण ने देशवासियों से 'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ पर शुरू की गई पहल से जुड़ने का आह्वान किया। एक वेबसाइट का लिंक शेयर करते हुए उन्होंने कहा, "वंदे मातरम गाएं और वीडियो अपलोड करके अपनी देशभक्ति की भावना देश के साथ साझा करें।" राष्ट्रीय गीत के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सालभर चलने वाले 'स्मरणोत्सव' का उद्घाटन किया जाएगा।

और पढ़ें जमुई में बटन इतनी तेज दबाओ, करंट इटली तक लगे, लालू-राहुल की पार्टी का सूपड़ा साफ- अमित शाह

 

यह कार्यक्रम 7 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2026 तक राष्‍ट्रीय गीत वंदे मातरम रचित किए जाने के वर्ष भर चलने वाले राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव का औपचारिक शुभारंभ है, जो इस कालातीत रचना के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्‍य में आयोजित होगा। इस राष्‍ट्रीय गीत ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को प्रेरित किया और सदा ही राष्ट्रीय गौरव एवं एकता का अलख जगाता रहा है। राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' अक्षय नवमी के पावन अवसर पर 7 नवंबर 1875 को लिखा गया था। 'वंदे मातरम' पहली बार साहित्यिक पत्रिका 'बंगदर्शन' में उनके उपन्यास 'आनंदमठ' के एक अंश के रूप में प्रकाशित हुआ था। मातृभूमि को शक्ति, समृद्धि और दिव्यता का प्रतीक बताते हुए इस गीत ने भारत की एकता और आत्‍मगौरव की जागृत भावना को काव्यात्मक अभिव्यक्ति दी। यह गीत जल्‍द ही राष्ट्र के प्रति समर्पण का एक चिरस्थायी प्रतीक बन गया। 





लेखक के बारे में

नवीनतम

दैनिक राशिफल- 8 नवंबर 2025, शनिवार

मेष : कामकाज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 8 नवंबर 2025, शनिवार

सफलता के शिखर तक पहुँचने के लिए संकल्प और विवेक अनिवार्य

सफलता के शिखरों तक पहुंचने के लिए दो शक्तियां अत्यंत आवश्यक हैं। पहली है संकल्प शक्ति। यदि संकल्प कमजोर हो,...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
सफलता के शिखर तक पहुँचने के लिए संकल्प और विवेक अनिवार्य

मुजफ्फरनगर के रहमतपुर गांव में शादी समारोह की मिठाई से फैली बीमारी, नकली दूध से बनी बताई जा रही मिठाई

मोरना। क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शादी समारोह के दौरान नकली दूध से बनी मिठाई खाने से अनेक लोग बीमार...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के रहमतपुर गांव में शादी समारोह की मिठाई से फैली बीमारी, नकली दूध से बनी बताई जा रही मिठाई

नई दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल तकनीकी खराबी: देशभर में उड़ानों पर असर, 400 से अधिक उड़ानें प्रभावित

नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्ली के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) में शुक्रवार को एक बड़ी तकनीकी खराबी के कारण पूरे भारत...
Breaking News  राष्ट्रीय 
नई दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल तकनीकी खराबी: देशभर में उड़ानों पर असर, 400 से अधिक उड़ानें प्रभावित

इस खेती से छत्तीसगढ़ के किसान सालभर कमा रहे लाखों रुपये, न बारिश की चिंता न जानवरों का डर, बाजार में तेल बिकता है 6000 रुपये लीटर

आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी खेती के बारे में जिसने छत्तीसगढ़ के किसानों की जिंदगी बदल...
कृषि 
इस खेती से छत्तीसगढ़ के किसान सालभर कमा रहे लाखों रुपये, न बारिश की चिंता न जानवरों का डर, बाजार में तेल बिकता है 6000 रुपये लीटर

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: नकुड़ पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना नकुड़ पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नकुड़ पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया

सहारनपुर: बिहारीगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को देशी पिस्टल और जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को दो देशी पिस्टल व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: बिहारीगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को देशी पिस्टल और जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया

जालौन में इश्क का हाईवोल्टेज ड्रामा — बीच सड़क पर दो प्रेमियों में जमकर मारपीट!

   जालौन। जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां इश्क और झगड़े का ऐसा नजारा देखने को मिला कि...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
जालौन में इश्क का हाईवोल्टेज ड्रामा — बीच सड़क पर दो प्रेमियों में जमकर मारपीट!

सहारनपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने अपहरण व हत्या के तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने अपहरण कर हत्या के मुकदमें में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने अपहरण व हत्या के तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया