शामली में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल

On

शामली, 10 फरवरी 2023। जिले में शुक्रवार को बनत, शामली और कुड़ाना में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया गया। बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी व मुख्य अतिथि पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने बच्चों को पेट के कीड़े निकालने की दवा (एल्बेंडाजोल) खिलाई। इस दौरान नोडल अधिकारी डॉ. अश्विनी शर्मा और […]

शामली, 10 फरवरी 2023। जिले में शुक्रवार को बनत, शामली और कुड़ाना में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया गया। बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी व मुख्य अतिथि पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने बच्चों को पेट के कीड़े निकालने की दवा (एल्बेंडाजोल) खिलाई। इस दौरान नोडल अधिकारी डॉ. अश्विनी शर्मा और जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) आशुतोष, डॉ. रजत चौहान आदि लोग मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने बताया – आंतों में परजीवी होने की वजह से शारीरिक और मानसिक विकार, एनीमिया और कुपोषण की स्थिति को पैदा करते हैं जो उन्हें लंबे समय की परेशानियों से ग्रसित कर सकता है। इसकी रोकथाम को ध्यान में रखते हुए बच्चों को दवा खिलाई गई, ताकि बच्चे स्वस्थ रहें।

शामली: पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन प्रशासनिक अमला मुस्तैद, डीएम-एसपी ने केंद्र पर पहुंचकर जांची व्यवस्थाएं ये भी पढ़ें  शामली: पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन प्रशासनिक अमला मुस्तैद, डीएम-एसपी ने केंद्र पर पहुंचकर जांची व्यवस्थाएं

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय अग्रवाल ने कहा – कृमि मुक्ति अभियान का आगाज हो चुका है। बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए पेट के कीड़े निकालने की दवा (एल्बेंडाजोल) जरूर खिलाएं। कृमि संक्रमण से बच्चों के शरीर व दिमाग का पूर्ण विकास नहीं हो पाता है, कुपोषण व खून की कमी होती है व हमेशा थकावट रहती है। डीवॉर्मिंग की दवा लेने से कृमि रोग से मुक्ति हो जाएगी।

शामली में उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा आज, 13 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम ये भी पढ़ें  शामली में उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा आज, 13 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम

उन्होंने बताया – जिले में सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों सहित प्राइवेट स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक से 19 वर्ष के लगभग कुल 6.25 लाख बच्चों को पेट से कीड़े निकालने की दवा खिलाई जानी है। जो बच्चे इस दिन दवा खाने से वंचित रह जाएंगे उन्हें 13 से 15 फरवरी के मध्य मॉप अप राउंड के दौरान स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों पर दवा खिलाई जाएगी। उन्होंने कहा – बच्चों की अच्छी सेहत के लिए कीड़े निकालने की दवा जरूर खिलाएं।

शामली में व्यावसायिक गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित, होटल और भोजनालय संचालक परेशान ये भी पढ़ें  शामली में व्यावसायिक गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित, होटल और भोजनालय संचालक परेशान

नोडल अधिकारी डॉ. अश्विनी शर्मा ने बच्चों को नाखून साफ रखने, स्वच्छ शौचालय का प्रयोग करने, खाने से पहले व शौच जाने के बाद साबुन से हाथ धोने, साफ व शुद्ध पानी पीने के लिए डंडी वाले लोटे का प्रयोग करने व कृमि संक्रमण से बचने के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी।

Views: 5

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

दरोगा भर्ती परीक्षा से मुरादाबाद में उमड़ा सैलाब, 28 केंद्रों पर 65 हजार अभ्यर्थी; सॉल्वर गैंग पर सख्त निगरानी

मुरादाबाद। जिले में शनिवार से उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस समेत कुल 4 हजार 543 पदों के लिए...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
दरोगा भर्ती परीक्षा से मुरादाबाद में उमड़ा सैलाब, 28 केंद्रों पर 65 हजार अभ्यर्थी; सॉल्वर गैंग पर सख्त निगरानी

पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त जारी, मुरादाबाद के किसानों के खातों में पहुंचेंगे 48.54 करोड़ रुपये

मुरादाबाद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रधानमंत्री ने असम...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त जारी, मुरादाबाद के किसानों के खातों में पहुंचेंगे 48.54 करोड़ रुपये

महाकाल मंदिर में हिंदू नववर्ष का भव्य उत्सव 2000 साल पुरानी परंपरा के तहत शिखर पर फहराया जाएगा ब्रह्म ध्वज

अगर आप आस्था और इतिहास से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी रखते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। ...
मध्य प्रदेश 
महाकाल मंदिर में हिंदू नववर्ष का भव्य उत्सव 2000 साल पुरानी परंपरा के तहत शिखर पर फहराया जाएगा ब्रह्म ध्वज

गाजियाबाद: बीमा पॉलिसी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले 5 'नटवरलाल' गिरफ्तार, कॉल सेंटर से चलाते थे नेटवर्क

   गाजियाबाद। गाजियाबाद साइबर सेल और थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक ऐसे अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है,...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: बीमा पॉलिसी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले 5 'नटवरलाल' गिरफ्तार, कॉल सेंटर से चलाते थे नेटवर्क

Arbi farming: कम खर्च में ज्यादा कमाई देने वाली खेती 6 महीने में बदल सकती है किसान की किस्मत

आज के समय में खेती में मुनाफा बढ़ाने के लिए कई लोग नई तकनीकों और आधुनिक खेती की तरफ बढ़ ...
कृषि 
Arbi farming: कम खर्च में ज्यादा कमाई देने वाली खेती 6 महीने में बदल सकती है किसान की किस्मत

उत्तर प्रदेश

दरोगा भर्ती परीक्षा से मुरादाबाद में उमड़ा सैलाब, 28 केंद्रों पर 65 हजार अभ्यर्थी; सॉल्वर गैंग पर सख्त निगरानी

मुरादाबाद। जिले में शनिवार से उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस समेत कुल 4 हजार 543 पदों के लिए...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
दरोगा भर्ती परीक्षा से मुरादाबाद में उमड़ा सैलाब, 28 केंद्रों पर 65 हजार अभ्यर्थी; सॉल्वर गैंग पर सख्त निगरानी

पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त जारी, मुरादाबाद के किसानों के खातों में पहुंचेंगे 48.54 करोड़ रुपये

मुरादाबाद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रधानमंत्री ने असम...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त जारी, मुरादाबाद के किसानों के खातों में पहुंचेंगे 48.54 करोड़ रुपये

जंगलों में आग लगने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लखनऊ मुख्यालय में अग्नि नियंत्रण सेल सक्रिय

लखनऊ। मौसम में परिवर्तन के साथ ही वन विभाग ने आग से बचाव की तैयारी पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
जंगलों में आग लगने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लखनऊ मुख्यालय में अग्नि नियंत्रण सेल सक्रिय

सहारनपुर: सिद्धपीठ शाकंभरी देवी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विकास कार्यों और मेला तैयारियों की परखी हकीकत

   सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जनपद सहारनपुर के सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी क्षेत्र पहुंचे। निर्धारित समय...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: सिद्धपीठ शाकंभरी देवी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विकास कार्यों और मेला तैयारियों की परखी हकीकत

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम