शामली में जातीय जनगणना कराए जाने की मांग को लेकर आसपा ने कलक्ट्रेट पर जमकर की नारेबाजी
शामली। भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने जातिय जनगणना कराये जाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। उन्होने के देश के राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा। सोमवार को कलक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष […]
शामली। भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने जातिय जनगणना कराये जाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। उन्होने के देश के राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा।
सोमवार को कलक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष अंकुर अम्बेडकर के नेतृत्व मंे एक ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा। दिए ज्ञापन में उन्होने कहा कि सरकार जातिय जनगणना कराये। सामान्य वर्ग की तरह अन्य पिछडा वर्ग के कमजोर लोगों को 27 प्रतिशत आरक्षण के अतिरिक्त 15 प्रतिशत आरक्षण और दिया जाये।
अनुसूचित जाति जन जाति के भी 22.5 प्रतिशत आरक्षण के अतिरिक्त 5 प्रतिशत आरक्षण और दिया जाये। सरकारी ठेकों में अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों को आरक्षण दिया जाये। भूमिहीन लोगों को सरकार के द्वारा दिए गए पटटों की भूमि पर अभिलम्ब कब्जा दिया जाये।
उन्होने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों पर लगे झूठे मुकदमों को वापस लिया जाये। इस अवसर पर अमित देशायी, मनोज लांबा, राजकुमार मास्टर, सूरज, कमल, चेतन गौतम, मैनपाल, प्रमोद कुमार, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां