भाजपा नेत्री मृगांका सिंह ने राज्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री का किया स्वागत
कैराना। जनपद के दो दिवसीय दौरे पर आए प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक दिवंगत सांसद बाबू हुकुम सिंह के मायापुर फार्म हाउस पर पहुँचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। मंगलवार की सायं राज्यमंत्री दिनेश खटीक मायापुर फार्म हाउस पहुँचे। वरिष्ठ भाजपा नेत्री मृगांका सिंह ने प्रदेश […]
कैराना। जनपद के दो दिवसीय दौरे पर आए प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक दिवंगत सांसद बाबू हुकुम सिंह के मायापुर फार्म हाउस पर पहुँचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका
फूलमालाओं से स्वागत किया।
मंगलवार की सायं राज्यमंत्री दिनेश खटीक मायापुर फार्म हाउस पहुँचे। वरिष्ठ भाजपा नेत्री मृगांका सिंह ने प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक को बुके भेट कर स्वागत किया। इस दौरान फार्म हाउस पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। राज्यमंत्री ने वहां मौजूद सभी कार्यकर्ताओं से परिचय कर कहा कि जल्द से जल्द गन्ना भुगतान कराया जाएगा। निर्धारित समय मे भुगतान न करने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
इस दौरान एमएलसी वीरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गॉड कश्यप,भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, भाजपा नेता पवन तरार, जिला महामंत्री दामोदर सैनी, पुनीत द्विवेदी, हरबीर मलिक, भाजपा नेता अनिल चौहान, अनुज चौहान, चौधरी गुरदीप सिंह, चेयरमैन जगदीश चौहान, शिवेंद्र सिंह, अक्षय चौहान, रूपेश चौहान, संजय चौहान व संजीत चौहान आदि कई दर्जन कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहें।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां