शामली में भूमाफियाओं ने सरकारी नाली पर कब्जा कर काट दी कॉलोनी, सिंचाई के लिए तरस रही किसान की फसल
शामली: जिले में भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हैं, जिनके द्वारा नियम कायदों को दरकिनार करते हुए लगातार अवैध कब्जे कर कॉलोनिया विकसित की जा रही है। बधेव कन्नूखेड़ा के एक किसान ने भूमाफियाओं पर सिंचाई के लिए बनी सरकारी नाली की जमीन पर कब्जा कर कॉलोनी विकसित करने का आरोप लगाते हुए डीएम शामली से शिकायत की है। किसान का कहना है कि सरकारी नाली पर कब्जा होने के कारण उसकी फसल पानी के लिए तरस रही हैं।
शनिवार को थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव बधेव कन्नूखेड़ा निवासी किसान अंकित देशवाल शामली कलेक्ट्रेट पर डीएम से शिकायत करने के लिए पहुंचा। किसान ने बताया कि उसका खेत खसरा नंबर 715 पर है, जो गांव बधेव कन्नूखेडा के रकबे में पड़ता है। किसान ने बताया कि उसके खेत में सिंचाई के लिए सरकारी नाली की व्यवस्था थी, लेकिन कुछ भूमाफियाओं ने सरकारी नाली को तोड़कर संबंधित जमीन पर कब्जा करते हुए मौके पर एक कॉलोनी विकसित कर दी है, जिसपर प्लाट काटकर बिक्री के लिए डाल दिए गए हैं।
किसान ने बताया कि सरकारी नाली पर कब्जा होने के कारण उसकी फसलों की सिंचाई भी नही हो पा रही है। विरोध करने पर विपक्षी झूठा केस बनवाकर जेल में भिजवाने की धमकी दे रहे हैं। किसान ने डीएम से सरकारी नाली को कब्जा मुक्त कराते हुए कृषि के लिए उपयुक्त माहौल उपलब्ध कराने की मांग की है। किसान ने यह भी कहा कि यदि उसकी शिकायत झूठी पाई जाती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें, नही तो भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां