शामली में सपा ने एसआईआर में हटाए गए और ‘सी’ कैटेगरी के मतदाताओं की बूथवार सूची मांगी

शामली। समाजवादी पार्टी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची से हटाए गए तथा ‘सी’ केटेगरी में डाले गए मतदाताओं की बूथवार सूची उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम को पत्र लिखकर अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत/डुप्लीकेट, डिलीट तथा ‘सी’ केटेगरी में फीड किए गए नामों की सूची उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।
जिला उपाध्यक्ष जावेद जंग एवं कांधला नगर अध्यक्ष मुस्तफा जंग नगर ने जिलाध्यक्ष को संबोधित पत्र तथा चुनाव आयोग के आदेश की प्रति गौरव सांगवान को सौंपी। सपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन से पूर्व बीएलओ को अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची राजनीतिक दलों के बीएलए के साथ साझा करनी होती है, ताकि अनुपस्थित एवं स्थानांतरित मतदाताओं को चिन्हित किया जा सके।
लेकिन जानकारी मिली है कि कई स्थानों पर बीएलओ बिना सूची दिए ही समाजवादी पार्टी के बीएलए से रिपोर्ट पर हस्ताक्षर करने का अनुरोध कर रहे हैं, जो कि चुनाव आयोग के निर्देशों का उल्लंघन है। उन्होंने बताया कि चुनाव आंकड़ों के अनुसार अभी तक 39,232 मतदाता अनुपस्थित दर्ज किए जा चुके हैं। अनुपस्थित मतदाताओं की संख्या अधिक होने के चलते चुनाव आयोग ने फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर निर्धारित की है। यदि बीएलए को सूची उपलब्ध करा दी जाए, तो इस अवधि में अनुपस्थित मतदाताओं का पता लगाया जा सकता है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां